Aakhri Daur

आखिरी दौर | Aakhri Daur

आखिरी दौर

( Aakhri daur )

 

आखिरी दौर है

जीवन का

क्यों न हम

याद कर लें अपने

किए कर्मों को,

इसी

आखिरी दौर में

याद आता है

सारे अच्छे,बुरे कर्म,

हम

भूल नही पाते हैं

सारे मर्मों को।

कौन कहता है कि

हम भूल जाते हैं

अपने सारे किए कर्म

गलत या सही,

पर याद रहे

मरने के इस

आखिरी दौर में

याद आते हैं

सब बातें वही।

किसे खिलाया

किसका?

प्यास बुझाया,

किसे बचाया?

गिरने से,

सोंच सोंच कर

सोंच समझ ले

पहले

खुद के मरने से।

कम से कम

शान्ति हो

मरते समय

मन में

तन में,

समझ में

आयेगा

न शान्ति होगी

धन में।

जीवन के इस

अंतिम दौर में

मिल लो

प्रेम से,

फिर

मिल जायेगा

तन,

पंचतत्व में,

साथ कुछ

न जाएगा,

हाथ कुछ

न आयेगा।

ओम् शांति ओम्।

 

रचनाकार रामबृक्ष बहादुरपुरी

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/rai-ka-pahad/

Similar Posts

  • जय महाराणा प्रताप | Kavita on Maharana Pratap

    जय महाराणा प्रताप ( Jai Maharana Pratap )   हल्दीघाटी युद्ध चरम पर था स्वयं अरि काल बने राणा नर मुंडो से सटी रणभूमि जिधर निकलते महाराणा   महाराणा के बिन बोले ही अरि दल में जा घुसता चेतक पराक्रमी सवार प्रतापी राणा ओजस्वी दमकता मस्तक   ना भूख लगे ना पांव थके मेवाड़ी वीरों…

  • समान नागरिक संहिता | Saman nagrik sanhita par kavita

    समान नागरिक संहिता! ( Saman nagrik sanhita )    देर -सबेर सरकार यूनिफार्म सिविल कोड लानेवाली है, क़ानून की नजर में हमें समान सूत्र में बाँधनेवाली है। शादी,तलाक,एडॉप्शन,विरासत के लिए होगा समान क़ानून, जमीन -जायदाद के बँटवारे में वही राह दिखानेवाली है।   अलग -अलग क़ानून से देखो न्यायपालिका पर है बोझ पड़ता, इस नये…

  • आओ हम सब मतदान करें

    मतदान करें आओ हम सब मतदान करें नव भारत का निर्माण करें दो ऐसा मत सेना का मान बढ़े था विश्व गुरु हमारा भारत देश फिर से वही गौरवमय इतिहास बनें ना बटें आपस में पाखंड के नाम पर आदेश और सर्वधर्म की रक्षा करें आओ हम सब मतदान करें नवभारत का निर्माण करें अब…

  • भारतीय वायु सेना दिवस | Poem in Hindi on Indian Air Force Day

    भारतीय वायु सेना दिवस   हिंद की रज रज से,नभम स्पर्शम दीप्तम वंदन चतुर्थ वृहत सैन्य रूप, उत्साह साहस पर्याय । सदा रक्षित राष्ट्र स्वाभिमान, लिख कीर्तिमानी नव अध्याय । इक्कानवीं शुभ वात्सिकी, हर नागरिक अनंत अभिनंदन । हिंद की रज रज से,नभम स्पर्शम दीप्तम वंदन ।। चतुर्दश शतम अतुल्य विमान, एक्य लक्ष सप्तति सहस्त्रम…

  • मां बाप से मुंह मोड़ लिया | Maa Baap se

    मां बाप से मुंह मोड़ लिया ( Maa baap se munh mod liya )   लाठी के सहारो ने, बुढ़ी आंखों के नयनतारों ने। घर के राजकुमारों ने, बेघर बना कर छोड़ दिया। कैसा घोर कलयुग आया, स्वार्थ का यह दौर छाया। सबसे प्यारी हुई माया, मां बाप से मुंह मोड़ लिया। लूटपाट का चलन…

  • मुक्तिपथ

    मुक्तिपथ चल पड़ा हूँ मैं,बंधनों की राख से उठकर,स्वप्नों के नभ को छूने जहाँ विचार, वाणी और विवेकस्वाधीन साँसें लेते हैं। नहीं चाहिए अबवह शांति,जो चुप्पियों की बेड़ियों में बंधी हो,न वह प्रेम,जो स्वार्थ के कटघरों में सज़ा काटे। मैं चाहता हूँएक उजासजो भीतर से फूटे,एक सत्यजो भय से नहीं, आत्मा से उपजे। संस्कारों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *