आस्था

Hindi Poetry On Life | Hindi Kavita -आस्था

आस्था

(Aastha )

 

था  जो  विश्वास मेरा वो टूटा नही,

आज भी आस्था मेरी तुम पे ही है।

 

राह  मुश्किल भरें मेरे है तो मगर,

जीत की आरजू मेरी तुम से ही है।

 

क्या कहूँ क्या लिखू तुमसे न है छुपा,

शेर  की  भावना  तुमसे  ही  है बँधा।

 

ठोकरों  से  उठेगा पुनः शेर जो,

साथ तेरा ये विश्वास तुम से ही है।

 

मुक्त मन का पथिक मुझको तुमने गढा,

मैने  वो  ही  किया जो कि तुमने कहाँ।

 

राह कटंक भरे हो कि पुष्पक बिछे,

हूंक  हुँकार  मेरा  तुम  से  ही  है।

 

बाद वर्षो खिला शेर का ये हृदय,

लिख दिया हूबहू जो कि दिल ने कहाँ।

 

मेरे दाता दया दृष्टि रखना सदा,

शेर अस्तित्व मे बस तुम से ही है।

 

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें : 

https://thesahitya.com/maan-ke-lal-hindi-kavita/

Similar Posts

  • शबरी जीवन | Shabari Jeevan

    शबरी जीवन ( Shabari Jeevan )   शबरी जीवन धन्य हुआ, राम नवधा भक्ति से ************ अवतरण भव्य भील समुदाय, मूल संज्ञा संबोधन श्रमणा । रक्त संबंध शबर जाति कारण, शबरी नाम सृष्टि पट रमणा । बाल्यकाल परिणय भील कुमार, पर विच्छेदन पशु बलि दृश विरक्ति से । शबरी जीवन धन्य हुआ, राम नवधा भक्ति…

  • सवालों के घेरे में | Sawalo ke Ghere Mein

    सवालों के घेरे में ( Sawalo ke ghere mein ) जहां तक संभव हो आपसी संबंधों के बीच में आप निर्णायक ना बने आज नहीं तो कल हल हो ही जाएगी उनकी समस्याएं किंतु आप आ सकते हैं सवालों के घेरे नीयत किसी की भी साफ नहीं माहौल हावी है सभी पर कोई कहीं से…

  • बढ़ई का इतिहास

    बढ़ई का इतिहास प्राचीन सभ्यता से जुड़ा हुआ है बढ़ई का इतिहास,कुशल कारीगरी शिल्प-कला है कारपेंटर के पास।करतें है इनके हृदय भगवान विश्वकर्मा जी निवास,फर्नीचर के कामों में यह लोग कर रहें है विकास।। छिल-छिलकर यह काठ को अद्भुत चीजें बना देते,ना देखा ना सोचा किसी ने मनमोहक रूप दे देते।दिल में उम्मीद लिए यह…

  • शाबाश अनन्या | Anannya par kavita

    शाबाश अनन्या ( Shabash Anannya ) ***** तुने हिम्मत दिखाई, खुद के लिए ‘राजधानी’ चलवाई। रेल प्रशासन को झुकाई, गया गोमो होते हुए ट्रेन रांची ले आई। तुम बहादुर हो, प्रेरणा हो; शेरनी हो । अकेली हो इतनी हिम्मत दिखाई! वरना 930 यात्रियों ने तो डाल्टेनगंज में ही ट्रेन ही छोड़ दी, आवाज उठाने की…

  • अंधकार पीनेवाले | Kavita andhakar peene wale

    अंधकार पीनेवाले! ( Andhakar peene wale )    किसी के जख्मों पर कोई नमक छिड़कता है, तो यहाँ मरहम लगाने वाले भी हैं। कोई हवा को रोने के लिए करता है विवश, तो फिजा को हँसानेवाले भी हैं। मत बहा बेकार में तू इन आंसुओं को, मौत का भी इलाज करनेवाले हैं। जिन्दगी में उतार-चढ़ाव…

  • शब्दों का सफर | Poem shabdon ka safar

    शब्दों का सफर ( Shabdon ka safar )   शिकस्त शिकस्त कर देंगे मंसूबे हम अपने प्यार से। कह देंगे राज सारे आज अपने दिलदार से। दुश्मनों से कह दो आंखें खोलकर देखें जरा। तूफानों में पलने वाले डरते नहीं तलवार से।   चौबारा घर का आंगन दीवारें वो चौबारा भी गाता है बिटिया आंगन…

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *