Acharya Shri Mahapragya Ji

आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी | Acharya Shri Mahapragya Ji

आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी 

( Acharya Shri Mahapragya Ji )

( 2 )

महाप्रज्ञजी का ध्यान धर ले ।
कर ले अंतर में होश
धर ले मन में संतोष ।
सच्चा सुख वही पायेगा ।
महाप्रज्ञजी का ध्यान धर ले ।
जग में जीना है दिन चार ।
धर्म से पावन कर ले अपने मन को ।
धर्म को सही से ह्रदय में धार ।
महाप्रज्ञजी का ध्यान धर ले ।
अपनी आत्मा को उज्ज्वल कर ले ।
घट में समता का अमृत भर ले ।
धर्म है सच्चा रखवाला ।
महाप्रज्ञजी का ध्यान धर ले ।
तन को धोकर उजला किया ।
भीतर का मैल अब तक ना गया ।
मन को प्रभु से लगा वैराग्य जगाये ।
महाप्रज्ञजी का ध्यान धर ले ।
सांसो में प्रभु का नाम जरा सुमरले ।
खाली जीवन के घट को सदगुण से भर ले ।
ज्ञान दीपक जगा अंतर तम को भगा ले ।
महाप्रज्ञजी का ध्यान धर ले ।
और – और के इस मोह में रम रहा ।
अपने जीवन को पल – पल में बदल रहा ।
आत्मा का “प्रदीप “ जला तज दे यह झूठी शान ।
महाप्रज्ञजी का ध्यान धर ले ।

(1)

महाप्रज्ञ जी का ध्यान धर ले ।
अपनी नैया भव से हम पार लगा ले |
खेवैया बनकर जीवन का लाभ कमा ले ।
महाप्रज्ञ जी का ध्यान धर ले ।
बहुत भयंकर है भव सागर,
डूब गये यहां कितने ही नर ,
सावधान होकर आगे बढ़े,
हम अपने साहस के बल पर ,
जीवन की ज्योति जगा ले ।
महाप्रज्ञ जी का ध्यान धर ले ।
काल अनन्त से भटक रहे जन ,
पता न कितने बदल चुके तन ,
पर न किसी का हो पाया है ,
अब तक अनुशासित यह जीवन
आत्म – दमन में हम नहा ले ।
महाप्रज्ञ जी का ध्यान धर ले ।
लक्ष्य न होता निश्चित जब तक ,
केवल भटकन रहती तब तक ,
पर हम सोचे जरा स्थिरता से ,
भटके जायेंगे यो कब तक ?
निश्चित लक्ष्य बना ले ।
महाप्रज्ञ जी का ध्यान धर ले ।
अपनी नैया भव से हम पार लगा ले |
खेवैया बनकर जीवन का लाभ कमा ले ।
महाप्रज्ञ जी का ध्यान धर ले ।

प्रदीप छाजेड़
( बोरावड़)

यह भी पढ़ें :-

265 वां भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस पर मेरे भाव

Similar Posts

  • मन का महफ़िल | Man ka Mehfil

    मन का महफ़िल  ( Man ka mehfil )    महफिल के वे शब्द “तुम मेरे हो” आज भी याद आते हैं , गीतों के सरगम मन को छू जाते हैं रह-रह कर सताते हैं दिल की धड़कन बढ़ बढ़ जाते हैं वही सजावट बनावट नैनों में छपा चेहरा जिसके लिए मैं देता था पहरा बसती…

  • आस्था में ही विश्वास है | Aastha Mein Vishwas

    कंचन काया राम की , नयन कमल समान दर्शन करती दुनियां,करती प्रभु को प्रणाम ।। मूर्तिकार ने जब यह मूर्ति बनाई तब उसका स्वरूप उसे इस प्रकार का बिल्कुल नहीं लगा जैसे उसमें कोई ऊर्जा समाहित हो परंतु प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम का स्वरूप और निखार एकदम से अलग हो गया हमारे वेद मन्त्रों…

  • पेंशन मिल पायेगी | Chanchal poetry

    पेंशन मिल पायेगी ( Pension mil payegi )   सुनो पति जी छोड़ अलाली, जाओ सबके साथ। पेंशन मिल पायेगी, मिल के जाने के बाद ।।   सबके हक के काजे लड़ रहे अपने सारे भाई तुम घर में बस बैठे खा रहे, ओढ़े मस्त रजाई हाथ पांव के कष्ट जरा दो, जाओ सबके साथ।…

  • गौरी विनायकम | Aarti Gauri Vinayakam

    गौरी विनायकम ( Gauri Vinayakam )   एकदंत दयावंत लंबोदर गौरी विनायकम कृपा दृष्टि कीजिए l सुखकर्ता दुखहर्ता विघ्नहर्ता कष्टों को दूर कर ज्ञान हमको दीजिए l वक्रतुंड महाकाय शंभू सुत पूज्य प्रथम आप तो सवार काज दीजिए l जय देव मंगल मूर्ति गणेश दुष्टों का दलन कर विघ्न हर लीजिए l रिद्धि सिद्धि भालचंद्र…

  • लम्बोदर | पंचाक्षरी पंचपदी

    लम्बोदर 1 पर्व मनाता सभ्यता पूजा करता नैतिकता हमें लक्ष्य है श्रीनिवास! 2 जल्दी उठता स्नान करता व्रत रखता पुण्य मिलता ये आचार हैं श्रीनिवास! 3 गणेश पूजा मनाता प्रजा फूलों से सजा भक्तों की मजा लोगों की रीति श्रीनिवास! 4 लम्बोदर खूब सुंदर उसे आकार अलंकार गणेश रूप है श्रीनिवास! 5 लड्डू बनता नैवेध्य…

  • दिकुप्रेम की राह

    दिकुप्रेम की राह जीवन मेरा बस तुझसे जुड़ा एक अफसाना है,हर लम्हा तेरा इंतज़ार, प्रेम बस तेरा दीवाना है।कभी हँसी में तू आई, कभी अश्कों में बसी,अब हर साँस में बस तेरी यादों का तराना है। राहों में तेरा एहसास अब भी मौजूद है,तेरी बातों की मिठास हर लम्हा मख़मल सी दूज है।कभी ख्वाबों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *