अच्युतम केशव वंदन | Achyutam Keshav Vandan

अच्युतम केशव वंदन

( Achyutam Keshav Vandan ) 

 

अच्युतम केशव वंदन से,अंतर्मन नेह सलिल धार

श्री मंगल इति श्री शुभ,
रग रग अलौकिक उजास ।
छवि अनूप मनमोहनी,
रज रज मृदुल सुहास ।
अनुभूति संग अभिव्यक्ति,
शब्द अर्थ आनंद अपार ।
अच्युतम केशव वंदन से,अंतर्मन नेह सलिल धार ।।

पावनता अंतर्संबंध रमन,
अपनत्व सरित प्रवाह ।
आचार विचार पर सेवार्थ,
धर्म आस्था पुनीत निर्वाह ।
साधना स्तुति परम स्पर्श,
दिव्य दर्शन जीवन सार ।
अच्युतम केशव वंदन से,अंतर्मन नेह सलिल धार ।।

हर पल दिव्य गंधा सम,
निशि दिन भव्य निखार ।
सृजन नवल ओज प्रभा,
कदम नित दिग्दर्शन विहार ।
प्रति सांस शुभता बंधन,
आहट संग जय जयकार ।
अच्युतम केशव वंदन से,अंतर्मन नेह सलिल धार ।।

अनुपम अद्भुत अठखेलियां,
गोप गोपियां गौ धन संग।
प्रेम प्रतिष्ठा माधुर्य स्पंदन,
राधा रानी सौंदर्य कंग ।
निष्काम कर्मयोग स्थितप्रज्ञ,
द्वापर अवतरण सृष्टि उद्धार ।
अच्युतम केशव वंदन से,अंतर्मन नेह सलिल धार।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी | Prime Minister Narendra Modi

Similar Posts

  • मेघ | Kavita Megh

    मेघ ( Megh ) मेघ तुम इतना भी ना इतराना जल्दी से तुम पावस ले आना बारिश की बूंद कब पड़ेंगी मुख पर, तुम मेघ अमृत को जल्दी बरसाना ।। तरस रहे सभी प्राणी ये जग जीवन करते हैं तुम्हारा मिलकर अभिनंदन आजाओ हम बाट निहारें कब से मेघ मल्हार राग भी तुमसे ही सारे…

  • सबके संग रम जाते कृष्ण

    सबके संग रम जाते कृष्ण अँखियन मिचत रोवत आवे कृष्ण, नटखट कन्हा खूब ही भावे कृष्ण । माँ पुकार से जियरा हरसाये कृष्ण, घुटुरन बकैया-बकैया मनभावे कृष्ण ।। माटी मुंह, रज चंदन देह में लपेटे कृष्ण, क्रीड़ा करत मित्र ब्रज वीर समेटे कृष्ण । मुग्ध गोपियन, मुग्ध मैया, बाबा है, कृष्ण, पशु पक्षी मुग्ध हो…

  • रेशम धागा पहन कर

    रेशम धागा पहन कर पांच बहनो का भईया सजता धजता आज, रेशमी धागा पहन कर ,करता कितना नाज। बचपन की खुशबू भरी,बिखराए सरस धार, पावन सावन पूर्णिमा,नित रक्षा हो हर काज।।1। रिश्तों का बंधन पावन,छलकाता उर प्यार, कच्चे धागे में दिखता, खुशियॉ अपरम्पार। चावल रोली थाली रख, बहना है तैयार, भईया गेह खुशहाल हो,लगे उमर…

  • हमनवा | Humnava par kavita

    हमनवा (  Humnava )   तुम प्रेरणा हो मेरी मैं संगिनी तुम्हारी तुम प्रियवर हो मेरे मैं प्रियतमा तुम्हारी तुम कविता हो मेरी मैं कलम तुम्हारी तुम श्रंगार हो मेरे मैं संगिनी तुम्हारी तुम जीवन हो मेरे मैं धड़कन तुम्हारी तुम प्राणश्वर हो मेरे मैं दामिनी तुम्हारी तुम मनमोहन हो मेरे मैं मोहिनी तुम्हारी तुम…

  • गुरु नानक देव | Guru Nanak dev ji poem in Hindi

    गुरु नानक देव ( Guru Nanak Dev )   सिख धर्म के संस्थापक प्यारे गुरु नानक देव हमारे। प्रकाश पर्व जयंती मनाये गुरु ज्ञान आलोकित तारे।   धर्म सुधारक समाज सुधारक योगी धर्मगुरु कहलाए। दार्शनिक गुण धर मन मानस देशभक्ति राह अपनाए।   वाहे गुरुजी का दरबार सजता गुरुद्वारे गूंजे कीर्तन कर। धर्म की रक्षा…

  • लाली उषा की | Lali Usha ki

    लाली उषा की ( Lali usha ki )   युगों की रची सांझ उषा की न पर कल्पना बिम्ब उनमें समाये बनाये हमने तो नयन दो मनुज के जहाँ कल्पना स्वप्न ने प्राण पाये। हंसी में खिली धूप में चांदनी भी दृगों में जले दीप मेघ छाये। मनुज की महाप्रणता तोड़कर तुम अजर खंड उसको…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *