क्या जानती हो

क्या जानती हो | Kya janti ho | Kavita

क्या जानती हो

( Kya janti ho )

 

तुम क्या जानती हो
मेरे बारे में…..
यहीं न कि मैं
तेरे पीछे पागल
हो चुका हूँ
तेरे प्यार में पड़ कर…..!

तुम यही सोचती हो न
कि मैं अगर बात
नहीं करूंगी तो भी
वो मुझसे दूर
नहीं हो सकता…..!

तुम यही मानती हो न
कि न मिलने और न
बातें करने से भी
मैं तुम्हें छोड़
नहीं सकता…..!

हाँ!तुम्हारा ये सोचना
बिल्कुल सही है…
नहीं छोड़ सकता
तुम्हें अब अधर में…
जिंदगी के सफ़र में…….!

सोचना कभी मेरे बारे में
फुरसत में बैठ कर
कितना याद करता हूँ तुम्हें
और तेरा बात न करना
मुझे कितना दुःख देता है…….!!

?

कवि : सन्दीप चौबारा

( फतेहाबाद)

यह भी पढ़ें :-

बुरा क्यूँ मानूँ | Poem bura kyon manu

Similar Posts

  • जीवन समय

    जीवन समय जीवन का पहिया चलता रहता है,समय का पहिया घूमता रहता है।यूं तो इंसान के पास भी पहिए होते हैं,कभी गाड़ियों में,कभी विचारों में,कभी भाग्य में भी। तुमसे भी तेज़ दौड़ते समय के पैर नहीं होते,पैरों का लेकिन समय होता है। तुमसे छीनते समय, समय के हाथ भी नहीं होते,हाथों का लेकिन… तो, क्यों…

  • बादल आषाढ़ के | Baadal Ashad ke

    बादल आषाढ़ के ( Baadal Ashad ke ) घिर आए फिर बादल आषाढ़ के, हे जलज मेघ तो अब बरसाओ, तपते जेठ से अब त्रस्त हुए सब तुम कुछ राहत तो अब पहुचाओं।। तुम्हारे बिना सुनी थी हरियाली मन में ना कोई भी थी खुशहाली ! प्यासी धारा तप रही चहूं ओर से, तुम बिन…

  • घर की इज्जत, बनी खिलौना | Ghar ki Izzat

    घर की इज्जत, बनी खिलौना ( Ghar ki izzat, bani khilauna )    अब कहां कोई खेलता है, खिलौनों से साहब?? अब तो नारी की अस्मिता से खेला जाता है। यत्र पूज्यंते नार्याः, रमंते तत्र देवता, बस श्लोकों में ही देखा जाता है। तार तार होती हैं घर की इज्जत, बड़ी शिद्दत से खेल सियासत…

  • Poem on truth of life in Hindi | सुख दुख सब मन की माया

    सुख दुख सब मन की माया ( Sukh dukh sab man ki maya )   उर जोत जला आशा की नेह का दीप जलाता आया मुस्कानों के मोती बांटो सुख-दुख सब मन की माया   अटल हौसला जोश जज्बा साहस उर भर लो भरपूर प्रेम के मोती लुटाकर प्यारे जग में हो मशहूर   सेवा…

  • हिन्दी दिवस है | Hindi Diwas Hai

    हिन्दी दिवस है ( Hindi Diwas Hai ) हिंदी दिवस है क्यों हिंदी विबस हैअपने ही लोगों का मन परबस है । अपने ही लोग सब अपने ही भाईअंग्रेजी में जमकर करे सब पढ़ाई। अपने ही लोग करे जब उपेक्षाबढ़े कैसे हिन्दी बढ़े कैसे शिक्षा। हिंदी में सोते सब हिंदी में जागेफिर भी अंग्रेजी के…

  • मासूमियत | Masoomiyat par Kavita

    मासूमियत ( Masoomiyat )    मासूम सी वो भोली भाली सूरत वो अल्हड़पन इठलाता सा निश्चल निर्भीक मासूमियत चेहरा कोई अनजाना सा दुनिया के आडंबर से दूर अपने आप में मशगूल बेखबर जहां के दुष्चक्रो से खिलता सा प्यारा फूल मधुर सी मिठास घोलता प्यार भरे मृदु वचन बोलता मासूमियत भरी नैनों में लगा बचपन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *