Ang pradarshan kavita

अंग प्रदर्शन का कोहराम | Kavita

अंग प्रदर्शन का कोहराम

( Ang pradarshan ka kohram )

 

फिल्मी दुनिया वालों ने फैशन चलन चलाया है
फैशन के इस दौर में युवाओं को बहकाया है

 

संस्कार सारे सब भूले हो रही संस्कृति नीलाम है
चारों ओर शोर मचा अंग प्रदर्शन का कोहराम है

 

नदी किनारे बीच सड़क पर अर्धनग्न बालायें हैं
रंग बिरंगी चकाचौंध में घायल मंदिर मालाएं हैं

 

आस्था विश्वास भंवर में डगमग सारा घर ग्राम है
दिखावे की दुनिया में अंग प्रदर्शन का कोहराम है

 

खो गया विश्वास मन का जग हो रहा छलावा है
पश्चिमी सभ्यता का देखो संस्कृति पर धावा है

 

बेढ़ंगे परिधान पहनकर जन घूमते सरेआम है
आबरू सड़कों पर अंग प्रदर्शन का कोहराम है

 

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

प्रतिशोध | Kavita pratisodh

Similar Posts

  • ख्वाबों में जलाएगी | Kavita Khwabon mein Jalayegi

    ख्वाबों में जलाएगी! ( Khwabon mein Jalayegi )    ये जिस्म नहीं है बस आग बुझाने के लिए, अंतिम है इसका लक्ष्य मोक्ष पाने के लिए। अपनों से जंग बताओ कोई क्या लड़ेगा, अगर करो भी सौदा तो हार जाने के लिए। होता है गम बाढ़ के पानी के जैसा दोस्तों, बस साँसें टिकाए रखो…

  • अष्ट दीप दान

    अष्ट दीप दान आदि लक्ष्मी अर्पित करें, प्रथम दीप का दान।ह्रदय बुद्धि शीतल करें, और बढ़ाएँ मान।। 1।। धन लक्ष्मी को दीजिये, दूजा दीपक दान।भौतिक सुख सम्पन्नता, मान और सम्मान।। 2।। कौशल प्रतिभा ज्ञान का, दीप तीसरा दान।विद्या लक्ष्मी जान कर, मनुज बढ़ाया मान।। 3 ।। अन्न बिना जीवन नही, अर्पित लक्ष्मी धान ।चौथा दीपक…

  • अभिनन्दन मां भारती | Maa Bharti

    अभिनन्दन मां भारती ( Abhinandan hai maa bharti )    अभिनन्दन है मां भारती तुम्हारा, जन्म हुआ जो भारत वर्ष हमारा। तुम ही सारे इस जगत की माता, अवतरित हुएं ‌यहां स्वयं विधाता।। भू भूमि धरती जमीन एवं वसुधा, मही धरणी अचला उर्वी वसुंधरा। धरित्री क्षिति अचला व रत्नगर्भा, पृथ्वी और कहते है तुझको धरा।।…

  • पिता के संग | Pita ke sang

    पिता के संग ( Pita ke sang ) पिता के संग देखे है कई रंग जीवन की आंख मिचोली वक्त के भिन्न रंग दिल में दबे पिता के अरमान आँखों में सजे सपने भूतकाल की जमीं गर्द भविष्य के उजले सवेरे की उम्मीद बांहों में खेलने से लेकर उनके काँधे तक पहुंचने का सफर जिंदगी…

  • खोज

    खोज सुख की खोज में आदमी देखो, कैसे दुख के पीछे दौड़ रहा है!घर है मगर वातानुकूलित नहीं है वह उसकी तृष्णा में चकरा रहाहै, मोटर है लेकिन सामान्य वह,‘लिमोजिन’ चढ़ने के लिए छटपटा रहा है सुख की खोज में लगने के बाद आदमी, आदमी कहाँ रह जाता है? देखते-देखते ही नदी की कलकल और,…

  • बुद्धसिस्ट | Kavita Buddhist

    बुद्धसिस्ट  ( Buddhist )   बुद्ध विशुद्ध मुक्ति का मार्ग बुद्ध विशुद्ध ज्ञान का मार्ग बुद्ध थर्म नहीं धम्म है बुद्ध में मानव सम्म है मन तन वचन तीन ताप बुद्ध मत में तीन पाप बुद्ध शर्ण गच्छामि शुद्ध संस्कार धम्म शर्ण गच्छामि शुद्ध संस्कार संघ शर्ण गच्छामि मुक्ति दाता बुद्ध विशुद्ध ज्ञान ध्यान दाता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *