शाबाश अनन्या

शाबाश अनन्या | Anannya par kavita

शाबाश अनन्या

( Shabash Anannya )

*****

तुने हिम्मत दिखाई,
खुद के लिए ‘राजधानी’ चलवाई।
रेल प्रशासन को झुकाई,
गया गोमो होते हुए ट्रेन रांची ले आई।
तुम बहादुर हो,
प्रेरणा हो;
शेरनी हो ।
अकेली हो इतनी हिम्मत दिखाई!
वरना 930 यात्रियों ने तो डाल्टेनगंज में ही ट्रेन ही छोड़ दी,
आवाज उठाने की हिम्मत न की!
अन्याय के खिलाफ न उठ खड़ा होना बुजदिली है,
साहस दिखाने पर ही किसी को मिलती मंजिल है।
पर सब चुपचाप चले गए बसों में बैठकर,
आवाज उठाने की जहमत भी नहीं की, अन्याय देखकर।
लेकिन तू नहीं मानी,
ट्रेन से जाने की ही ठानी।
अधिकारी कभी धमकाएं तो कभी किए मिन्नत,
यहां तक कि कोशिश की देने की लालच,
कार से भेजने की , की वकालत।
लेकिन ना हुई तू टस से मस,
अधिकारियों को कह दिया बस!
रांची तक का टिकट लिया है,
पूरा पैसा दिया है ।
बीच में क्यूं उतरूं?
बस पर या कार पर क्यूं चढ़ूं?
जाऊंगी तो ट्रेन से ही,
दो चार घंटे लेट से ही सही।
थक-हार कर रेल प्रशासन ने अकेली लड़की की खातिर-
राजधानी ट्रेन को रांची रवाना किया,
गया-गोमो के रास्ते उसे रांची पहुंचाया;
अनन्या तेरे साहस ने दिल जीत लिया।
लड़ गई तू अकेली सरकार से,
ठुकरा दी आॅफर जाने की कार से।
जीत गई तू,
अकेली ट्रेन रांची ले गई तू।
इस साहस को हम सलाम करते हैं,
तेरे उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
ऐसे ही हिम्मती युवा पीढ़ी देश को चाहिए-
जो हक के लिए अपनी आवाज बुलंद करें,
सच्चाई के लिए जीए मरे;
देश के लिए अंतिम सांस तक लड़े।

 

?

नवाब मंजूर

 

लेखक– मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

 

यह भी पढ़ें :

वजन घटाना जरूरी है | Motapa par kavita

Similar Posts

  • होली आई | Kavita holi aayi

    होली आई  ( Holi Aayi )   होली आई, होली आई रंग-बिरंगी ख़ुशियाँ लाई ।   हाथों में लें लो पिचकारी, रंग डालने की करो तैयारी ।   पानी से भर रखें हैं ग़ुब्बारें दिल में उठे प्रेम की फुहारें ।   सबके चेहरे रंगों से भरे हैं, मस्ती में सब झूम रहे हैं ।…

  • शिव आरती | Shiva Aarti

    शिव आरती ( Shiva Aarti )    ओम जय डमरूधारी, तेरी महिमा अतिभारी। मात -पिता तू मेरे, मात-पिता तू मेरे, आया तेरे द्वारी। ॐ जय डमरूधारी… (2) श्वेताम्बर, पीताम्बर सोहे अंग तेरे, शिव सोहे अंग तेरे। भांग, धतूर ही लाया, भांग, धतूर ही लाया और न कुछ मेरे। ओम जय डमरूधारी…. ओम जय डमरूधारी, तेरी…

  • दूर होकर भी पास

    दूर होकर भी पास तू दूर है, मगर दिल के पास है,तेरी यादों में हर पल का एहसास है।आँखों में ये आंसू तुझ तक पहुँचने को बेकरार हैं,काश तू सुन सके, मेरी दिल की ये पुकार है। रातों की तन्हाई में तेरा नाम पुकारता हूँ,हर धड़कन में तुझे ही तो महसूस करता हूँ।दूरी चाहे जितनी…

  • पुनर्जन्म | Kavita Punarjanm

    पुनर्जन्म ( Punarjanm ) मैंने सबसे कीमती वस्तु को, तलाशना चाहा,  हीरे-जवाहरात , मणि माणिक , सभी लगे मिट्टी के धूल समान,  मैं अपनी धुन में,  खोजता चला जा रहा था , दिन, महीने में बदलने लगे , महीने वर्ष में , लेकिन नहीं मिल सकी, वह कीमती तोहफा, जो संसार में सबसे कीमती हो।…

  • शालिग्राम तुलसी कहलाई हूॅ

    शालिग्राम तुलसी कहलाई हूॅ विष्णु की अनुयायी हूँ,मैं वृन्दा तुलसी माई हूँ।टेक वरों की माता हूँ,भाग्य विधाता हूँ।सुख की दाता हूँ,मैं रज रक्षक सबकी,भाग्य भव दाता हूँ ।हर भवन में आई हूँ,विष्णु की अनुयायी हूँमैं वृन्दा तुलसी माई हूँ।।1। दैत्य कुल में जन्मी,हरि कीर्तन की धुनी,त्रिभुवन बंदन में रमी,पतितों की हूँ तारिणी।सत्य सतीत्व को पहनीलक्ष्मी…

  • बढ़ती बेरोज़गारी

     बढ़ती बेरोज़गारी     रोज़ ही देखो बढ़ती बेरोज़गारी  क़त्ल मुफ़लिस के करती बेरोज़गारी   सोता भूखे पेट नहीं मासूम बच्चा जो नहीं इतनी होती बेरोज़गारी   आटा कैसे मैं ख़रीदूँगा भला अब बढ़ गयी यारों इतनी बेरोज़गारी   कैसे दूँ बिजली का बिल मैं भला ये दिल में ही आहें भरती बेरोज़गारी   बेटी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *