अपेक्षा क्यों

अपेक्षा क्यों

अपेक्षा क्यों

चाह जब जुड़ जाएं
परिणाम से
अपेक्षा का…
होता है आगमन
मन की शांति का
फिर होता है गमन

दूसरे भी हमें
वही सम्मान दें
जो हम…
उन्हें दे रहें
दूसरे भी हमें
वही प्यार दें
जो हम…
उन्हें दे रहें

यह जरूरी तो नहीं
कि हो…
विचारधाराएं समान
अपनी प्राथमिकता
का तो…
है हमें भान
पर दूसरों की
प्राथमिकताओं का
भी हो हमें ज्ञान

जरा संभल कर
व्यवहार करना होगा
इस रंग बदलते जमाने में
जीते जी न मरना होगा
अपने आत्म सम्मान
को भी बचाना होगा
जीवन अपना
सम्मान संग
बिताना होगा

गीता के सिद्धांत
में भी है…
कर्म कर…
फल की चाह न कर
इसलिए समय से पहले
परिणाम आएगा कैसे
मन में सबके…
प्रेम का दीपक
जलाएगा कैसे…

चाह जन्म देती
चिंता को…
चिंता से बचना होगा
मानसिक संतुलन
के नियम का…
पालन करना होगा

कर्म कर ऐसे
कि कर्म बंधन से
मुक्त हो जैसे
दूसरों से इतनी
अपेक्षा क्यों
प्यार तूने किया है…
अपनेपन से जिसको
फिर ऐसी उपेक्षा क्यों


श्याम सुंदर

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • जवाब क्या दोगे | Jawab Kya Doge

    जवाब क्या दोगे ( Jawab kya doge )    मानता हूं दुनियां आपसे नही है आप दुनियां मे हैं किंतु ,आपके प्रभाव से प्रभावित अन्यों का होना भी तो स्वाभाविक है… संगत ,माहौल और मौसम से कोई वंचित नही रह सकता माना आप कुछ नही और बहुत भी हैं पर,आपकी उपस्थिति भी मायने रखती है……

  • हिंदी को अपनाओ | Hindi ko Apnao

    हिंदी को अपनाओ ( Hindi ko Apnao ) बच्चों हिंदी को अपनाओ,हिंदी का तुम मान बढ़ाओ,हिंदी हिंदुस्तान की भाषा,हिंदुस्तानी तुम कहलाओ, लिख लो हिंदी, पढ़ लो हिंदी,हिंदी बड़ी अलबेली है,बोलो हिंदी, गा लो हिंदी,हिंदी रंग-रंगीली है,हिंदी को व्यवहार मे लाओ,हिंदी का परचम फहराओ,बच्चों हिंदी को अपनाओ,हिंदी का तुम मान बढ़ाओ, खेलो-कूदो हिंदी के संग,हिंदी सखा-सहेली…

  • पापा तो पापा ही होते | Papa to Bus Papa hi Hote

    पापा तो पापा ही होते ( Papa to bus papa hi hote )    यह पापा तो हम सब के पापा ही होते, स्वयं से भी ज़्यादा हमारा ध्यान रखतें। ‌ हमें ज़िन्दगी जीने की यह कला बताते, कभी कोई बहाना किसी से ना बनाते।। सभी ज़रुरतों को यह पापा पूरी करतें, नौकरी कोई ऑटो…

  • 2020, Only Save Life kavita

    2020, Only Save Life     ->हाँ ये साल 2020, सिर्फ जीवन बचाने को है || 1.लाखों बेघर, करोडों रोड पर, बस घर जाने को है | कई ट्रेनों मे, कई बसों मे, कई पैदल ही आने को है |   पांव के छाले चीख रहे, मौतों से मजदूर खौंप मे है | क्या होगा मंज्जर…

  • मनुष्य जीवन | Kavita Manushya Jeevan

    मनुष्य जीवन ( Manushya Jeevan ) मानव जीवन की गाथा तुमको सुनता हूँ। जीवन का एक सत्य तुमको बताता हूँ। मानवता का दृश्य भी तुमको दिखता हूँ। किस्मत का भी खेल तुमको बताता हूँ।। आया हो संसार में लेकर मानव जन्म। पूरब भव में तुमने किये थे अच्छे कर्म। इसलिए तो तुमको मिला है मानव…

  • Kavita | प्यार

    प्यार  ( Pyar ) बड़ा-छोटा काला-गोरा मोटा-पतला अमीर-गरीब हर किसी को हो सकता है-किसी से प्यार , यह ना माने सरहदें, ना देखे दरो-दीवार, हसीं-बदसूरत,बुढ़ा-जवान,तंदरूस्त-बीमार, यहाँ सबके लिए खुले हैं – प्यार के किवार । मैं नहीं तुम नहीं आप नहीं हम नहीं एक है बंदा-संग लिए बैठा रिश्ते हज़ार, सिर्फ़ दिल की सुनो जब…

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *