Auraton ki Mandi

औरतों की मंडी | Auraton ki Mandi

औरतों की मंडी

( Auraton ki mandi )

 

भारत देश के मध्य प्रदेश में
औरतों की मंडी लगती है
जहां औरतें जानवरों की तरह
खरीदी और बेंची जाती हैं
खरीदने के पहले
जानवरों के अंगों को
दबा दबा कर देखा जाता है
वही प्रक्रिया जवान लड़कियों के साथ
अपनाई जाती है
गरीब मां बाप आंखों में
गरीबी के आंसू भर कर
अपने जिगर के टुकड़ों को
कसाइयों के हाथों बेच देते हैं
बिल्कुल जानवरों की तरह
दलाल लड़कियों के मां बाप से
कम कीमत पर खरीदता है
ऊंची कीमत पर खाड़ी देशों के
धन्ना सेठों को बेचता है
भारत में कन्या भ्रूण हत्याओं से
लड़कियों की कमी हो गई है
बूढ़े आदमी उनसे शादी रचाते हैं
नौकरानी की तरह
उनको अपने घर में रखते हैं
बहुत सारी लड़कियां
वेश्यावृत्ति में धकेल दी जाती हैं
बहुत सारी लड़कियां
कॉल गर्ल बन जाती हैं।
भारत देश का शासन चलाने वालो
अधनंगे,भूखें भारत की तरफ
नजर दौड़ाओ
भारत को कंगाल देश मत बनाओ
असहाय गरीब लड़कियों की
बेचने की मंडी मत सजाओ

 

© रूपनारायण सोनकर
प्रख्यात साहित्यकार/सूअरदान के लेखक

यह भी पढ़ें :-

डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर | Dr. Bhimrao Ambedkar par Kavita

Similar Posts

  • कतर ने थामा लीबिया का हाथ | Kavita

    कतर ने थामा लीबिया का हाथ ! ******* 2011 में मुअम्मर गद्दाफी को किया गया पदच्युत, तभी से वहां शुरू है गृहयुद्ध । वर्षों से गृहयुद्ध में उलझे लीबिया को कतर का साथ मिला है, सुन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने राहत का सांस लिया है। उस क्षेत्र में शांति बहाली की कोशिश महत्त्वपूर्ण है, जहां की…

  • देव भूमि की सैर | Poem dev bhoomi ki sair

    देव भूमि की सैर ( Dev bhoomi ki sair )   यूं ही नहीं बसती जिंदगानी यहां, यूं ही नहीं समाती बर्फ की आगोश में वादियां। यूं ही नहीं लुभाती सैलानियों को जन्नत की घाटियां। कुदरत भी सफेद चादर सी बिछा देता है उनके आगमन में, कुछ तो बात है मेरे उत्तराखंड में, कुछ तो…

  • निर्णय लेना है | Kavita Nirnay Lena Hai

    निर्णय लेना है  ( Nirnay Lena Hai ) बड़े ही अजीब हैं वो लोग जो इंसानों से नफरत करते हैं। दिन रात हिंदू मुस्लिम का राग न जाने क्यों अलापते रहते हैं। या तो वो मानव नही है दानव रूप में जन्म लिये है। इसलिए हम सब लोगों की एकता को नष्ट कर रहे हैं।।…

  • आम | Aam kavita

    आम ( Aam )   खाओ ताजा-ताजा आम कहते फलों का राजा आम। कुछ कच्चा कुछ पक्का आम कुछ खट्टा कुछ मीठा आम।। बागों में जब बौरे आम कोयल बोले सुबह और शाम । देख टिकोरा तोड़े छोरा भूल के घर का सारा काम।। लंगड़ा चौसा और दशहरी ना जाने हैं कितने नाम । बने…

  • दिल वालों की दिल्ली | Delhi

    दिल वालों की दिल्ली ( Dilwalon ki Dilli )    महाभारत काल से है दिल्ली, जो इंद्रप्रस्थ में थी पहले दिल्ली। पहला शहर तोमर राजा ने बनाया, जो लाल कोट शहर कहलाया।। हुमायु और मोहम्मद गोरी आया, तुर्को का आगमन वहां छाया। सात बार शहर बना और उजड़ा, सोमेश्वर राजा निड़र था योद्धा।। पृथ्वीराज ने…

  • हे कवि | Hey Kavi

    हे! कवि  ( Hay kavi )      हे कवि! कविता कुछ खास लिखो अंतर्मन का विश्वास लिखो रुक रुक कर कलम चलाओ ना खुल कर अपनी हर बात लिखो   तुम कवि तुमको अधिकार मिला कलमों जैसा हथियार मिला धिक्कार है तेरी कलमों को यदि सच का ना इतिहास लिखा।   श्रृंगार वीरता लिखते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *