ऑटोग्राफ प्लीज

ऑटोग्राफ प्लीज | Autograph please kavita

 ऑटोग्राफ प्लीज 

( Autograph please ) 

 

सुन मुन्ना सुन पप्पू सुन सुन,सुन सुन मेरे मनीष |
ऑटोग्राफ प्लीज , ऑटोग्राफ प्लीज ||
सुन सूरज सुन चन्दा सुन सुन,सुन सुन मेरे गिरीश |
ऑटोग्राफ प्लीज , ऑटोग्राफ प्लीज ||

1. तुम भारत के नव भविष्य हो, तुम्हीं हो कल के नेता |
जो अपने बस मे वो करते, वांकी उपर वाला देता |
अब सब तुम पर छोडा बच्चों ,इस देश को रखो सजीव |
ऑटोग्राफ प्लीज , ऑटोग्राफ प्लीज ||

2. तिरंगे की है शान निराली, इसको रखना उपर |
तुम सब के अंदर भी हीरो है , झांक के देखो भीतर |
कभी न झुकने देना इसको, चाहे कटे शरीर |
ऑटोग्राफ प्लीज , ऑटोग्राफ प्लीज ||

3. कमल है राष्ट्र का फूल हमारा, मोर राष्ट्रीय पक्षी |
आशोक चिन्ह है शान हमारी, कहूँ बात मैं सच्ची |
इनको न मिटने देना तुम, चाहे अँखियन बरसे नीर |
ऑटोग्राफ प्लीज , ऑटोग्राफ प्लीज ||

4. सच्चे मन से इसको मानो, पूजो धरती माँ को |
भारत की है शान निराली, सारे जहाँ मे जाकर देखो |
जो आँख उठाए देश पर बच्चो, समझा देना शीना चीर |
ऑटोग्राफ प्लीज , ऑटोग्राफ प्लीज ||

लेखक : सुदीश कुमार सोनी

यह भी पढ़ें : –

तस्वीरें | Kavita

Similar Posts

  • जिंदगी अपनों के संग | Zindagi Apno ke Sang

    जिंदगी अपनों के संग ( Zindagi apno ke sang ) जिंदगीअपनों के संगनित नए सपनों के संगनए अलबेले रंगकभी खुशीकभी गमहर रोज एक जंगना हो तंगना दंगप्रकृति सुनाती चंगजीने का सीख सही ढंगले सब संबंध रिश्ते नाते संगपी विश्व बंधुत्व की भंगछोड़ दे सभी धपंगलूट लुटा खुशियों के रंगजी ले ओ मलंगआया था रे तू…

  • डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन | Dr. Sarvepalli Radhakrishnan

    डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ( Dr. Sarvepalli Radhakrishnan )    स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया ऐसे महापुरुष का नाम, डाॅक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन था जिनका यें नाम। 05 सितम्बर 1888 को हुआ था आपका यें जन्म, पिता सर्वपल्ली वीरा स्वामी सीताम्मा माँ का नाम।। बाल्यावस्था से ही मेधावी व होशियार रहें हो आप, देश के प्रथम उपराष्ट्रपति…

  • ऐ अँधेरे | Ai andhere kavita

    ऐ अँधेरे ( Ai Andhere )   ऐ अँधेरे तूने मुझे बहुत रुलाया है समेट कर सारी रोशनी मुझे सताया है तुझ से दूर जाने के किये बहुत यतन जाने क्यूं मेरी जिन्दगी को बसेरा बनाया है ऐ अँधेरे तूने वाकयी बहुत रुलाया है समेट कर सारी रोशनी मुझे सताया है कौन सी धुन मे…

  • दाने-दाने पर लिखा है नाम | Daane – Daane

    दाने-दाने पर लिखा है नाम ( Daane-daane par likha hai naam )    जिसकी किस्मत में जो लिखा, आता उसके काम। दाने-दाने पर लिखा होता, बस खाने वाले का नाम। जो धरती पर हमें भेजता, भाग्य बनाने वाला। सारे जग का पालनहारा, हम सबका रखवाला। सब जीवों का पेट वो भरता, चाहे चींटी हो या…

  • जीवन बसंत | Jeevan Basant

    जीवन बसंत ( Jeevan Basant )    नेह उत्संग जीवन बसंत कर्म पुनीत धर्म पावन, यथार्थ पथ नित्य गमन । समन्वय परिस्थिति पट, आशा उमंग अंतर रमन । मैत्री प्रभा मुखमंडल संग, सकारात्मक सोच अत्यंत । नेह उत्संग जीवन बसंत ।। नैराश्य हल मुस्कान, हास्य विमुक्त जड़ता । मिलनसारी उन्नत चरित्र, मृदुलता दूर कड़कता ।…

  • आदि भारती श्री चरण वंदन

    आदि भारती श्री चरण वंदन   नैसर्गिक सौंदर्य अप्रतिम, रज रज उद्गम दैविक उजास । मानवता शीर्ष शोभित पद , परिवेश उत्संग उमंग उल्लास । स्नेह प्रेम भाईचारा अथाह, अपनत्व आह्लाद संबंध बंधन । आदि भारती श्री चरण वंदन ।। विविधा अनूप विशेषण, एकत्व उद्घोष अलंकार । संज्ञा गौण कर्म पहचान, संघर्ष विरुद्ध जोश हुंकार…

One Comment

Leave a Reply to sudeesh kumar soni Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *