Aye zindagi

ऐ जिंदगी तुझे | Aye zindagi

ऐ जिंदगी तुझे

( Aye zindagi tujhe )

 

ऐ!जिंदगी ,बचपन से ही तुझे
उलझते हुए देखा है

पसीने से लथपथ पिता का शरीर देखा है
मां की आंखों मे ममता का प्यार देखा है

अमीरी और गरीबी में फरक देखा है
जमीन से खड़े होकर फलक देखा है

खुद को हमेशा आंसुओं से तरबतर देखा है
भीगी पलकों से मगर उगता सहर देखा है
ऐ!जिंदगी तुझे….

जाने क्यू पिंजरे मे प्यार को बेअसर देखा है
ना जाने क्यूं सितारों को बहुत दूर देखा है

समझदारी के बोझ का सरदर्द देखा है
बहुत दूर ही शायद कोई हमदर्द देखा है

सुलझते है जिंदगी के पन्ने कभी
तो कभी जुदाई के गम में उलझते देखा है
ऐ !जिंदगी तुझे…

कभी संस्कारो के तले, दबते हुए देखा है
तो कभी अपनो को पराया होते हुए देखा है

रिवाजों से जिंदगी को दम तोड़ते देखा
कभी वीरानगी को चमन मे बदलते देखा है

ऐ ! जिंदगी हर रंग में तेरा शामोसहर देखा है
हर किसी के साथ तुझे अलग नजर देखा है

ऐ! जिंदगी बचपन से ही तुझे उलझते हुए देखा है

 

नौशाबा जिलानी सुरिया
महाराष्ट्र, सिंदी (रे)

यह भी पढ़ें :-

संकल्प | Sankalp Poem

Similar Posts

  • हाॅकी का जादूगर | Hockey ka Jadugar

    हाॅकी का जादूगर ( Hockey ka jadugar )   ओलंपिक के खेलों में जिन्होंने किया ऐसा कमाल, कर दिखाया अद्भुत प्रदर्शन इलाहाबाद का लाल। प्रयागराज उत्तरप्रदेश में जन्में वो राजपूत परिवार, एक के बाद एक स्वर्ण पदक दिलाया यह लाल।। सिर्फ १६ वर्ष की उम्र में जो सेना जोईन कर लिए, सिपाही पद पर रहकर…

  • टेडी डे – दिकु के नाम

    टेडी डे – दिकु के नाम तेरी बाहों सा एहसास लिए,टेडी को दिल से लगा रखा है।तेरी यादों की ख़ुशबू संग,हर लम्हा इसमें बसा रखा है। रुई सा कोमल, प्यार सा प्यारा,तेरे जैसी मासूमियत समेटे,रहती है इसमें मेरे मन की बातें,तेरी यादें धागों की तरह मुझको है लपेटे। दिकु, तू जो होती यहां,टेडी की जगह…

  • चीख | Cheekh par kavita

    चीख ( Cheekh )    चीरती नीले गगन को हृदय विदारक चीख सी है। ले लिया सब कुछ हमारा देता हमको भीख सी है।‌।   छोड़कर घर द्वार तेरे पास आयी यहां मैं, सगे सम्बन्धी सब छूटे अब बता जाऊं कहां मैं‌, दो रोटी के बदले देता लम्बी लम्बी सीख सी है।।ले लिया ०  …

  • मेरा वतन है जग से न्यारा

    मेरा वतन है जग से न्यारा मेरा वतन है जग से न्यारा, जमीं पे जन्नत से कम नही।। गंगा, पर्वत झरने, उपवन, हर लेते ये बरबस ही मन, राजा हो या फिर वनवासी, अलग अलग है भाषा भाषी, सूरज चाँद सितारे मिलकर, होने देते कभी भी तम नहीं।। मेरा वतन है जग से न्यारा, जमीं…

  • इस होली का क्या कहना | Kavita Holi ka Kya kahna

    इस होली का क्या कहना ( Is holi ka Kya kahna )   देखो राधा संग खेले नंदलाल इस होली का क्या कहना देखो उड़े चहूँ ओर गुलाल इस होली का क्या कहना हर गोपी संग दिखते कान्हा इच्छा पूरी करते कान्हा चले सब पर मायाजाल इस होली का क्या कहना कौन है कान्हा समझ…

  • नज़र

    नज़र ** नज़र लगी है उसको किसकी? मिटी भूख प्यास है उसकी। हरदम रहती सिसकी सिसकी, नज़र से उसके लहू टपकती। ना कभी हंसती, ना कभी गाती, विरह की अग्नि उसे जलाती। ना कुछ किसी से कहती, चेहरे पे छाई उदासी रहती। बातें करती कभी बड़ी-बड़ी, चांद तारों की लगाती झड़ी। ओ बावरी! कौन है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *