बारिशे मेरे आँगन से होकर जब भी गुजरी

Ghazal By Dr.Alka Arora -बारिशे मेरे आँगन से होकर जब भी गुजरी

बारिशे मेरे आँगन से होकर जब भी गुजरी

( Baarishe Mere Aangan Se Hokar Jab Bhi Gujri )

 

??

तेरे शहर मे आज बेसबब आई हूँ

साथ मुकद्दर के कुछ लम्हे लाई हूँ

मुस्कुराना मेरी आदत है ,तो हो

आँसू तेरी आँख से भी चुराने आई हूँ

??

वो जो करते रहे बाते किरदार की

उल्फत की इनकार की इकरार की

कैसे कह दूँ कि मैं वफा नहीं समझी

मुहब्बत मैं भी मगर एक बेवफा यार की

??

तुमने जब भी उठाई उगलियाँ मेरी तरफ

नजर तुम्हारी भी गई एक दफा खुद पर

मैं तो फिर भीरही पाक दामन जमाने में

तुम तो चेहरा दिखा ना सके खुदा को भी

??

तुमसे नाराज होना मेरी फितरत न थी

तुमपे एतबार करना मेरी आदत ही रही

कैसे मुडकर गये बेरुखी से इतराते हुऐ

एकदफा गैर समझ कर भी उल्फत न की

??

अहसान करना तुमने कभी सीखा नहीं

इनायत  समझने की जुरूरत ना रही

मेरी उदासी मेरे आँसू तुम्हें दिखते कैसे

गैर की मुहब्बत आँख से तेरी रुखसत न हुई

??

खिलखिलाने से ही लफ़्ज भीगे थे सभी

बारिशे मेरे आँगन से होकर जब भी गुजरी

दिल को सुकूँ नजरों को राहत हुई

एक तेरे जाने के बाद चाँद देखा जो कभी

??

आसमाँ से ही पूछ लेते पता मेरी जानिब

जमीं की प्यास का लगता अंदाजा तुम्हें भी

मौसम तो चंद रोज ठहरकर गुजरते ही हैं

बावस्ता हो जाते समन्दर की गहराई से भी

??

दिलो मे अपने क्या क्या लिये फिरते हो

इतने मासूम न दिखो यहाँ वहाँ गिरते क्यूं हो

जज़्बात गैर जरूरी हैं तो लिखते क्यूं हो

नजरे कहीं ओर, दिल में हमें रखते क्यूं हो

??

चाँद को गुमाँ खूबसूरती का हुआ ही नहीं

सितारों ने भी कभी गुमाँ किया ही नहीं

हो सकते हैं ख्वाब किसी और आँखो का

कदर हमारी  इतनी भी तू समझा ही नहीं

??

 


डॉ अलका अरोड़ा
“लेखिका एवं थिएटर आर्टिस्ट”
प्रोफेसर – बी एफ आई टी देहरादून

यह भी पढ़ें :

Geet by Dr. Alka Arora | यादें यूँ भी पुरानी चली आई

Similar Posts

  • आदिवासी समाज

    आदिवासी समाज संस्कृतिमें हमारीप्रेम अपार है,प्रेम से ही सुगन्धितसारा संसार आदिवासी समाजने पहलकी प्रकृतिकी, प्रकृतिके बिना खवाबोंका नकोई आकार है…”“समय आने परदिखा देना किआपने क्या किया है मानवता की खातिरजरूरत सेज़्यादा मौनआपके पक्ष कोकमज़ोरसाबित करता है…“जंगल के जीवों सेआपका उचित हैव्यवहारजिससे आपके यश काहोता है विस्तार…”“माटी ने आवाज़दी है साथियों, आजफिर एक रण लड़ा जाएप्रकृति…

  • हिंदी पर अभिमान | Hindi diwas par vishesh kavita

    हिंदी पर अभिमान ( Hindi par abhiman )   हमें हिंदी पर अभिमान हैं हिंदी के सम्मान में वृद्धि हो सदैव गौरव गाथा हिंदी की भारत के समान है ।। आओ हिंदी भाषा का सम्मान करे हिंदी से ही हमारी अलग पहचान है सदा रहें भारत का है गौरव हमारे , मातृभाषा हिंदी हमारी मां…

  • प्रकृति से खिलवाड़ मत करो | Poem on prakriti

    प्रकृति से खिलवाड़ मत करो ( Prakriti se khilwar mat karo )   १) प्रकृति से खिलवाड़ मत करो, कुछ सोचो अत्याचार न करो प्रकृति है तो हमारा जीवन है, वरना कुछ भी नहीं I   २) साँस ले तो प्रकृति देती है , साँस दे तो प्रकृति लेती है न होती प्रकृति तो सांसों…

  • अर्थ | Arth

    अर्थ ( Arth ) अर्थ में ही अर्थ हैअर्थ के बिना सब व्यर्थ है। सत्य साधना या सत्कारसभी के लिए है यह जरूरी,जीवन का आवश्यक यह शर्त हैअर्थ के बिना सब अनर्थ है। सीधे मुॅंह कोई बात नहीं करतानजर रहती सभी की वक्र है,साज सम्मान के लिए यह जरूरीअर्थ नहीं तो यह दुनिया लगती व्यर्थ…

  • Hindi Kavita | Hindi Poetry On Life | Hindi Poem -बाप

    बाप ( Baap ) १. बाप रहे अधियारे  घर में बेटवा क्यों उजियारे में छत के ऊपर बहू बिराजे क्यों माता नीचे ओसारे  में २. कैसा है जग का व्यवहार बाप बना बेटे का भार जीवन देने वाला दाता क्यों होता नहीं आज स्वीकार ३. कल तक जिसने बोझ उठाया आज वही क्यों  बोझ  बना…

  • गुमान | Kavita Gumnam

    गुमान ( Gumnam ) पहुँच जाओगे एवरेस्ट की उचाई तक नाप लोगे पाताल की गहराई भी पर, गिरने या डूबने पर बचाने वाले लोग भी हों ख्याल इस बात का भी रखना होगा हर मौसम अनुकूल नहीं होता हर कोई प्रतिकूल नही होता बनाकर चलते हैं जो उन्हे कुछ भी मुश्किल नहीं होता लहरों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *