Badhte Rahiye

बढ़ते रहिए | Badhte Rahiye

बढ़ते रहिए

( Badhte Rahiye ) 

 

आप देते हैं महत्व जब भी कभी किसी को
वो पहले परखता है आपकी जरूरत को

इंसानियत भी है अनमोल,इंसान के लिए
हर किसी को मुफ्त मे,लुटाया नही करते

दीजिए इज्जत भी तो ,जरूरी हो जितनी
हर किसी का हाजमा ,सही नही होता

भीड़ का माहौल है,अपने को तलाशोगे कहां
तनहा ही निकल लो,यदि चाहते हो पहुंचना

पहचानते हैं आपको,सिर्फ रिश्ते के नाम पर
और आप समझते हैं की,वो मेरा ही खून है

आप बदल तो सकते नही,धारा के प्रवाह को
आवाज लगाते रहिए ,और आगे बढ़ते रहिए

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

सुकून | Sukoon

 

Similar Posts

  • हिन्दू सो रहा है | Hindu so Raha Hai

    हिन्दू सो रहा है ( Hindu so raha hai )    करो तुम शान्ति से प्रतिकार,हिन्दू सो रहा है। भुला करके सभी इतिहास, हिन्दू सो रहा है। अपने धरम को बाँध कर,अपनी शिखा को काट कर, मर्यादा सारे त्याग कर…. हिन्दू सो रहा है… हिन्दू सो रहा है…. हिन्दू सो रहा है.. करो तुम शान्ति…

  • औरतों की मंडी | Auraton ki Mandi

    औरतों की मंडी ( Auraton ki mandi )   भारत देश के मध्य प्रदेश में औरतों की मंडी लगती है जहां औरतें जानवरों की तरह खरीदी और बेंची जाती हैं खरीदने के पहले जानवरों के अंगों को दबा दबा कर देखा जाता है वही प्रक्रिया जवान लड़कियों के साथ अपनाई जाती है गरीब मां बाप…

  • ब्रह्मचारिणी | Brahmacharini Navratri Kavita

    ब्रह्मचारिणी ( Brahmacharini Navratri )   हे ब्रह्मचारिणी तपस्विनी सदाचरण की देवी करो कृपा हे जगदंबे मत करो अब देरी   आचरण को विमल कर दो निर्मल कर दो भाव शब्दों में तुम शक्ति भर दो मां दे दो चरणों की छांव   भरा रहे दरबार तुम्हारा सुख समृद्धि यश कीर्ति सृष्टि की करतार माता…

  • पता नहीं क्यों | Pata Nahi Kyon

    पता नहीं क्यों ( Pata nahi kyon )    घर छोटा कमरे भी कम थे रिश्ते नाते सब चलते थे फिर भी प्रेम बाकी था पता नहीं क्यों पति-पत्नी में प्यार बड़ा था एक दूजे को खूब समझा था आज खड़े हैं कोर्ट के द्वारे पता नहीं क्यों बहन भाई के झगड़े होते थे आपस…

  • क़दम क़दम पर | Kavita Kadam Kadam Par

    क़दम क़दम पर ( Kadam Kadam Par ) क़दम क़दम पर,रात मिलेगी । सुबह हमें ख़ुद , करनी होगी । जब- जब, छायेगा अंधियारा । ख़ुद ही रौशनी , भरनी होगी । क़दम -कदम पर , दीप जलाकर । खोई राह , पकड़नी होगी । भुला कर घातों व , प्रतिघातों को । ज़िन्दगी बसर…

  • सौंदर्य | Saundarya Kavita

    सौंदर्य ( Saundarya )   सौन्दर्य समाहित ना होता, तेरा मेरे अब छंदों में। छलके गागर के जल जैसा, ये रूप तेरा छंदों से। कितना भी बांध लूं गजलों मे,कुछ अंश छूट जाता है, मैं लिखू कहानी यौवन पे, तू पूर्ण नही छंदों में।   रस रंग मालती पुष्प लता,जिसका सुगंध मनमोहिनी सा। कचनार कली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *