बहादुरी ( लघुकथा )

बहादुरी ( लघुकथा )

एक नवयुवक ने गुरुजी से सवाल किया:- “ऐसा क्या है जिसे मांगने में बहादुरी चाहिए?”

गुरुजी:- “मदद…”

नवयुवक:- “वो कैसे?”

गुरुजी:- “क्योंकि मदद मांगना… हार मानना नही होता, बल्कि मदद मांगना बहादुरी होती है। इसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए होती है। बहुत बार लोग हिम्मत नहीं दिखाते, मदद मांगने से परहेज करते हैं, उन्हें शर्म आती है, नतीजतन वे अपनी स्थिति दुर्गम कर लेते हैं।

खुद को और भी ज्यादा दिक्कत में डाल लेते हैं। फिर एक दिन परेशान होकर, जिंदगी से मायूस होकर गलत कदम उठा लेते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। हमें बचपन से ही अपने बच्चों को गलती होने पर सॉरी बोलना, गलती पर माफ करना, अगर कोई हमारे लिए अच्छा करे तो उसका धन्यवाद अदा करना, और जरूरत पड़ने पर अपने दोस्तों से, परिवार से, शुभचिंतकों से मदद मांगने में देरी न करना, परहेज न करना सिखाना चाहिए।

ये बहुत महत्वपूर्ण हैं। इन सब बातों को जिंदगी में अपनाकर हम अपनी जिंदगी आसान और खुशहाल बना सकते हैं। ध्यान रखें कि जब हालात हमारे बस के बाहर हो जाते हैं तब हमें उन पर ध्यान देना चाहिए जो हमारे अपने होते हैं। किसी ने क्या खूब कहा है- “ये वक़्त भी गुजर जायेगा।”

गुरुजी ने गहरी सांस लेकर आगे कहा:-
“बेटा, ‘ये वक्त भी गुज़र जायेगा’ एक बहुत ही शक्तिशाली वाक्यांश है जो हमें जीवन की अस्थिरता और परिवर्तनशील प्रकृति को याद दिलाता है। यह हमें धैर्य, आशा और आत्मविश्वास के साथ जीवन के उतार-चढ़ावों का सामना करने के लिए प्रेरित करता है।

जैसे रात के बाद दिन आता है, वैसे ही दुख के बाद सुख और सुख के बाद दुख। वर्तमान में चल रहा समय, चाहे वह सुखद हो या दुःखद, निश्चित रूप से एक दिन समाप्त हो जाएगा। यह समय भी गुजर जाएगा।”

गुरुजी की गहरी ज्ञान की बातें सुनकर नवयुवक की समस्या/जिज्ञासा का समाधान हो गया।

लेखक:- डॉ० भूपेंद्र सिंह, अमरोहा

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • हाय रे बेरोजगारी | Kahani Berojgari

    एक पुस्तक की दुकान पर बहुत से बच्चे जाब का फॉर्म देख रहे थे। उसी में एक फॉर्म डोम की भर्ती का भी निकला हुआ था। बच्चों ने सोचा यह डोम क्या होता है ? एक ने कहा-” तुम डोम नहीं जानते-समझते। अरे भाई जो मुर्दों को जलाते हैं । जिसमें हर समय मुर्दों के…

  • कृष्ण का दिवाना | Krishna ka Diwana

    मनीष अपने परिवार में सबसे बड़ा लड़का है। परिवार में बड़ा होने के कारण माता-पिता का प्रेम कुछ उसे पर ज्यादा ही है। उससे छोटी उसकी दो बहनें है। उसके पिताजी समाज में एक संभ्रांत व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं। उसके परिवार में वैदिक परंपरानुसार धार्मिक कृत्य होते हैं। जिसका प्रभाव उसके जीवन…

  • स्वाभिमानी लड़का | लघु कथा

    अरूण स्वाभिमानी लड़का था। वह कक्षा‌ में सदैव प्रथम आता था। सब पूछते ” अरूण तुम घर में कितने घंटेपढ़ते हो आखिर रोज ?वह बोलता ” मुझे घर पर समय ही कहां मिलता है।दो गायें और एक भैंस है। उनको सानी पानी देना और फिर घूम घूम कर दूध बेचना आदि में व्यस्त हो जाता…

  • झांसा

    दुकान पर सामान खरीदने आए 9 वर्षीय बच्चे ने किराना स्टोर पर पान मसाले की लड़ी लटकी हुई देखकर दुकानदार चंदू से पूछा:- “अंकल जी, यह क्या है? क्या कोई खाने की चीज है?” “बेटा यह सुपारी है। इसको मीठी सुपारी भी कहते हैं। खाने में बहुत टेस्टी होती है। इसमें शौंप, मिश्री, छुआरा, गोला…

  • क्योंकि वो मां थी | Kahani Kyonki wo Maa Thi

    घर में सन्नाटा छाया हुआ था। सभी एक दूसरे का मुंह देख रहे थे। कोई किसी से कुछ बोल नहीं रहा था । अब क्या होगा? ऐसा क्यों किया ? जैसे विचार सबके मन में आ जा रहे थे। बात दरअसल यह थी कि मनीष ने कर्ज ले लिया था । कर्ज लेते समय घर…

  • दृष्टिकोण

    कोचिंग सेंटर पर निधि मैम बच्चों को एग्जाम की तैयारी करवा रही थी। उसी दौरान एक महिला फटे-पुराने, मैले-कुचैले कपड़ों में अपनी गोद में, एक तीन वर्ष के बच्चे व एक हाथ में एक थैला(जिसमें अनाज वगैरह कुछ था) लेकर कोचिंग सेंटर में दाखिल हुई और यह कहकर भीख मांगने लगी, “बहन जी, भैया जी,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *