Bahu par Kavita

साक्षात लक्ष्मी घर आई | Bahu par Kavita

साक्षात लक्ष्मी घर आई

( Sakshat laxmi ghar aayi ) 

 

घर-परिवार में हमारे अनेंको खुशियाॅं लाई,
वो बहु नही हमारे घर साक्षात लक्ष्मी आई।
किया मान सम्मान एवं सबका रखा ध्यान,
एक बेटी गयी तो दूसरी बेटी बनकर आई।।

माताजी-बाबूजी इस तरह होने लगे तैयार,
जैसे थे ही नही कभी वे इस घर में बीमार।
चाय नाश्ता व खाना मिलता था समय पर,
खिल गये थे चेहरे उसने सेवा की भरमार।।

बना लिया जिसने सभी के हृदय में जगह,
नहलाना-घुमाना रोज़ करती सुबह-सुबह।
कम किया धीरे-धीरे चिकनाहट एवं चीनी,
कराया उनको योग बिठाकर खुली जगह।।

जाना था बहू को पीहर माॅं-बाप से मिलने,
कहा पति ने मिल आवो पीहर तुम अपने।
मेरी भी हो गयी है गर्मियों की यह छुट्टियाॅं,
गाॅंव तुम मिल आवों भाई-बहन से अपने।।

देख लूॅंगा सारा काम एवं बना लूॅंगा खाना,
कई दिन से तुम्हारा माईके न हुआ जाना।
प्रथम दिन से याद आ गई थी जिन्हें नानी,
करने लगे फोन कब आओगे जाने जाना।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • संसार | Sansar par Kavita

    संसार ( Sansar )  ईश्वर तेरे संसार का बदल रहा है रूप-रंग, देख सब हैं चकित और दंग। क्षीण हो रहा है वनों का आकार, जीवों में भी दिख रहा बदला व्यवहार। कुछ लुप्त भी हो रहे हैं, ग्लेशियर पिघल रहे हैं। वायु हुआ है दूषित, विषैले गैसों की मात्रा बढ़ी है अनुचित। समझ नहीं…

  • दरिद्रता | Daridrata

    दरिद्रता ( Daridrata )   सुबह सबेरे तड़तड़ाहट की आवाज कानों में पड़ते ही नीद टूटी,मैं जाग पड़ा, देखा कि लोग सूप पीट पीट कर दरिद्र” भगा रहे थे घर के कोने-कोने से आंगन बाग बगीचे से, मैं समझ न पाया दरिद्र कहां है? कौन है? भागा या नहीं! दरिद्र मनुष्य खुद अपने कर्म से…

  • हम भी हैं इसी मुल्क के | Poem on communalism in Hindi

    हम भी हैं इसी मुल्क के ( Ham bhi hain isi mulk ke )     हम भी हैं इसी मुल्क के,  गद्दार नहीं है । मजहब ये मुसलमान सितमगर नहीं है ।   अपने लहू का कतरा भी कुर्बान करें हम कहते हो हमको हम वफादार नहीं हैं   हम भी हैं इसी मुल्क…

  • हार हो गई | Haar ho Gai

    हार हो गई ( Haar Ho Gai ) सारी मेहनत बेकार हो गईइस बार भी हार हो गईकोशिश की थी बहुत हमनेमगर बेवफा सरकार हो गई । बड़ी मेहनत से उसको पाया थाबड़ी मुश्किल से करीब लाया थाअचानक वह फरार हो गईकिस्मत फिर दागदार हो गई । पास आकर वो चली गईकिस्मत फिर से छली…

  • कैसे उड़े अबीर | Ude Abir

    कैसे उड़े अबीर ( Kaise Ude Abir )   फागुन बैठा देखता, खाली है चौपाल । उतरे-उतरे रंग है, फीके सभी गुलाल ।। ●●● सजनी तेरे सँग रचूँ, ऐसा एक धमाल । तुझमे खुद को घोल दूँ, जैसे रंग गुलाल ।। ●●● बदले-बदले रंग है, सूना-सूना फाग । ढपली भी गाने लगी, अब तो बदले…

  • बाल-गोपाल नन्द के लाल | Kavita Nand ke Lal

    बाल-गोपाल नन्द के लाल ( Bal-Gopal Nand Ke Lal )    बाल- गोपाल बाबा नन्द के लाल, कर दो कन्हैया फिर ऐसा ‌कमाल। जग मे रहें ना कोई दुःखी इन्सान, जीवन बने यह सब का खुशहाल।। सारे जगत के हो आप पालनहार, भवसागर से करते है सबको पार। बिन कृष्णा नाम के जीवन बेकार, तुम्हारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *