Kavita Aaj Paisa Bada ho Gaya Pyar se

आज पैसा बड़ा हो गया प्यार से | Kavita Aaj Paisa Bada ho Gaya Pyar se

आज पैसा बड़ा हो गया प्यार से

( Aaj paisa bada ho gaya pyar se )

 

आज पैसा बड़ा हो गया है प्यार से,
यह सचमुच बता रहें हम ईमान से।
ना करते बुजुर्गो का आदर सत्कार,
भाई से भाई बिछड़ रहें टकरार से।।

अमीरों से रिश्ते बनाना चाहते सब,
न जाने कहां खो गए वो दिन अब।
अपने को अपना पहचान नही रहा,
सादा जीवन छोड़ फ़ैशन में है सब।।

मोबाइल व गाड़ी हो सभी के पास,
इनके बिना जीना आता नही रास।
आज पैसो मे मिल रही है हर चीज़,
प्यार से लेकर यह रिश्तों की प्रीत।।

आनें वाली पीढ़ी को न दे नज़राना,
थोड़ा पहचाने अपना कौन बेगाना।
हमे देख प्रकृति भी बदल रही रंग,
नही करना पैसे के चक्कर में जंग।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

 

Similar Posts

  • बोझ स्वाभिमान का | Bojh Swabhiman ka

    बोझ स्वाभिमान का ( Bojh swabhiman ka )   भर लिए भंडार ज्ञान का सर पर लादे बोझ स्वाभिमान का दब गई बेचारी विनम्रता संशय हर बात पर अपमान का बढ़ गई अकड़ दंभ से मिलने का मन बहुत कम से आंकने लगे कीमत और की बढ़ी औकात खुद की सबसे अदब, लिहाज सब छोटे…

  • सफाई

    सफाई   आज तक ये बात मेरी समझ में न आई। तुम करो गन्दगी और मैं करूं सफाई।। मानवता खातिर काल ब्याल है यह, तृणवत न लेना बहुत विकराल है यह, अगर नहीं सम्भले पछताओगे भाई।।तुम करो० गांव गली कस्बा संसद तक फैली, स्वच्छ रखो चादर न होजाये मैली, तन और मन की अब रखो…

  • फूलों सी कोमल नारी | Poem nari

    फूलों सी कोमल नारी ( Phoolon se komal nari ) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की विशेष प्रस्तुति     सोनू!फूलों सी मासूम हो फूलों में सिक्त शबनम की बूंदे हो देखूँ तुम्हें जी भरके भी जी भरता नहीं बस तेरी तस्वीरों को ही देखता रहता हूँ     पूरी कायनात जैसी हो तुम तुम्हें देख खुदा…

  • नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) सप्तम दिवस

    नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) सप्तम दिवस हिल – मिल नवरात्रि पर्व का उत्सव मनाएं ।भुवाल – माता के सब मिल मंगल गीत गाएं।श्रद्धा और समर्पण का ले संबल चरण बढ़ायें।भुवाल माता के स्मरण से अध्यात्म दीप जलायें ।सागर में लहरें ज्यों अहं भावना का विलय करें ।आत्म – पक्ष के सही लक्ष्य को अपनायें…

  • मानवीय संवेदना ख़त्म हो गई!

    मानवीय संवेदना ख़त्म हो गई! हे ईश्वर ! आज तेरे मनुष्यों में,दयाभाव एवं मनुष्यता न रही।एक दूसरे के प्रति इन मनुष्यों में,बस! घृणा व शत्रुता समा रही है।मानवीय संवेदना ख़त्म हो गई!हैवानियत, हिंसा खूब बढ़ रही है।पति पत्नी की हत्या कर रहा है।आजकल मनुष्य पशु समान है।चंद पैसे हेतु हत्याएँ भी होती हैं।आज मनुष्य का,…

  • चेहरे का नूर वो ही थी | Poem chehre ka noor

    चेहरे का नूर वो ही थी ( Chehre ka noor wo hi thi )   वो ही प्रेरणा वो ही उमंगे वो मेरा गुरूर थी भावों की अभिव्यक्ति मेरे चेहरे का नूर थी   प्रेम की परिभाषा भी मेरे दिल की धड़कन भी खुशियों की प्यारी आहट संगीत की सरगम भी   मौजों की लहरों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *