Baje Tab Mere Man ke taar

बजे तब मेरे मन के तार | Baje Tab Mere Man ke taar

बजे तब मेरे मन के तार

( Baje tab mere man ke taar )  

 

सावन की चली मस्त बहार, रिमझिम आने लगी फुहार।
अधर हुई गीतों की बौछार, बजे तब मेरे मन के तार।
बजे तब मेरे मन के तार

जब कुदरत ने किया श्रंगार, बजी तब मधुबन में झंकार।
शिवमय सावन हुआ सार, भक्तों की उमड़ पड़ी रसधार।
चली यूं शीतल मंद बयार, बरसता सावन मूसलाधार।
धरा ने चूनर लीनी धार, सरिता चली सिंधु के पार।
बजे तब मेरे मन के तार

वृक्ष लताएं लगे झूमने, उपवन सारा हरसाया।
पुष्प वृंद भांति-भांति के मन का आंगन महकाया।
सर कूप तालाब भरे सब, सावन की बरसे बौछार।
मन मयूरा झूम के नाचे, छेड़ रहा संगीत सितार।
बजे तब मेरे मन के तार

 

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :- 

आया सावन झूम के | Geet Aya Sawan Jhoom Ke

Similar Posts

  • मन की अपनी बात लिखूँ

    मन की अपनी बात लिखूँ बह मत जाये अब यह काज़ल , आँखों की बरसात लिखूँ । सावन आया प्रियतम आजा , दिल की अपनी बात लिखूँ ।। बह मत जाये अब यह काज़ल … तब डालूँ विरवा में झूला , संग तुम्हारे जब झूलूँ । पाकर पास तुम्हें प्रियतम जब ,गदगद होकर मैं फूलूँ…

  • खाली हाथ रह जाता हूं | Geet Khali Haath

    खाली हाथ रह जाता हूं ( Khaali haath rah jata hoon)   खूब बांटता प्यार भरे मोती, पल पल मैं मुस्काता हूं। रिश्तो की डगर चलते-चलते, खाली हाथ रह जाता हूं। खाली हाथ रह जाता हूं अपनापन अनमोल लुटाता, मोती चुन चुन भाव भरे। रिश्तो में मधुरता घोले, मीठे शब्द बोलता खरे खरे। दर्द समझ…

  • कैसी हालत है खाने के लिए | Kaisi Halat

    कैसी हालत है खाने के लिए ( Kaisi halat hai khane ke liye )   कैसी हालत है खाने के लिए मारे – मारे फिरे दाने के लिए मेरी झोंपड़ी में चैन की शाम नहीं बच्चे रोते हैं खिलाने के लिए चूल्हे में देख लिया धुआंँ होता नहीं कहता सो जाने के लिए लोग अश्कों…

  • सारा जीवन ही बीत गया | Geet Sara Jeevan

    सारा जीवन ही बीत गया ( Sara jeevan hi beet gaya )  सारा जीवन ही बीत गया , यह अश्रु-गरल पीते-पीते । जो भरे कलष समझे हमने ,वे मिले सभी रीते-रीते।। मत पूछो त्याग-तपस्या से,क्या जीवन को उपहार मिला। शापों से आहत गंगाजल, पीने को बारम्बार मिला। क्या जीत सके उन्मादों से , वो हार…

  • जल दिवस | Geet Jal Divas

    जल दिवस ( Jal Divas ) जल ही जीवन जानते हो फिर भी तुम ना मानते हो व्यर्थ बहने देते हो जल व्यर्थ बहने देते हो कपड़े बर्तन धोते समय नल नहीं बंद करते हो हाथ मुंह धोते समय नल नहीं बंद करते हो सब्जियां फल धोके पानी पेड़ों में नहीं डालते हो व्यर्थ बहने…

  • तुम क्या कहोगे | Geet Tum kya Kahoge

    तुम क्या कहोगे ( Tum kya Kahoge )   हम हलकानी में जी लेते हैं, तुम क्या कहोगे हम आग-पानी में जी लेते हैं, तुम क्या कहोगे। बोते हैं गेहूंँ काटते हैं गेहूंँ बटाई के खेत लिए हम फूसपलानी में जी लेते हैं, तुम क्या कहोगे। हमारे बच्चे होटल में धोते हैं प्लेट पेट के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *