Baki hai

सोने को कुंदन बनाना बाकी है | Baki hai

सोने को कुंदन बनाना बाकी है

( Sone ko kundan banana baki hai )  

 

दिलों में अभी जगह बनाना बाकी है।
भाग्य हमको भी आजमाना बाकी है।
सुदर्शन शब्द स्वर्णिम हो तेरे भले ही।
तपा सोने को कुंदन बनाना बाकी है।

अभी तो रिश्तो को निभाना बाकी है।
दिलों में प्यारे फूल खिलाना बाकी है।
मुस्कानों के मोती अधरों पे सजा लो।
महफिल में इक तेरा आना बाकी है।

बहुत कुछ करके दिखाना बाकी है।
आसमां में परचम लहराना बाकी है।
भर लो हौसलों की उड़ानें तुम अभी।
दुनिया में यश कीर्ति पाना बाकी है।

शब्दों को गीतों में ढल जाना बाकी है।
सुर लय तान संगीत सुनाना बाकी है।
बज उठे दिल के तारों से झंकार प्यारी।
बस अधरो से तेरा मुस्कुराना बाकी है।

 

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

जब नाश मनुज पर छाता है | Jab Nash

Similar Posts

  • नई सुबह | Nayi Subah

    नई सुबह ( Nayi Subah ) रात की चादर में लिपटा एक सपना है,तेरी राह तकता ये मन बेचैन अपना है।हर बीते पल में तेरा ही ख्याल है,सुनो दिकु, बिना तुम्हारे ये जीवन जंजाल है। तुम बिन ये सवेरा भी अधूरा सा लगता है,उजालों में भी जैसे दिल में अंधेरा बसता है।तेरी हँसी की किरन…

  • मौन निमंत्रण | Kavita Maun Nimantran

    मौन निमंत्रण  ( Maun nimantran )    मुझे क्या पता!  वह सामने था लिए कुछ भाव भरा संदेश खड़ा, किंतु मैं पूछ पड़ा तुम कौन यहां ? क्या कर रहा है? भला, मुझसे क्या चाहते हो? या मुझे बताना चाहते हो! कुछ अंतर्मन में लिए भाव भरा। वह मौन था पर कौन था यह  था…

  • बारिश की बूंदें

    बारिश की बूंदें     ऐसी बरसी थीं मुझ पर कल बारिश की बूंदें बरसा था मुझ पर तुम्हारा प्यार जैसे   मिट गईं खलिश मिट गईं दूरियां एहसासों से मेरे कर गई साजिशें ऐसी बरसी थीं मुझ पर कल बारिश की बूंदें   भीगे भीगे से शिकवे भीगी भीगी शिकायत आंसुओं से मेरे कर…

  • मेजर ध्यानचंद | Major Dhyanchand

    मेजर ध्यानचंद ( Major Dhyanchand )    राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद जयंती) ( 2 ) हॉकी भी कायल हुई, जादू भरी अदाओं पर अलौकिक विलक्षण प्रतिभा , जीवन वृत्त हॉकी परिभाषा । हर गोल विजयी भव पर्याय, अंतर कीर्तिमानी अभिलाषा । तीन बार ओलंपिक स्वर्ण पदक , जग नतमस्तक हिंद फिजाओं पर । हॉकी…

  • कविता श्रृंखला हमारे शहर में

    कविता श्रृंखला हमारे शहर में  हमारे शहर में बहुत सारे लोग अल्पाहारी हैं साथ ही शुद्ध शाकाहारी हैं. वे लहसुन -प्याज नहीं खाते हैं मगर रिश्वत खाने से बाज़ नहीं आते हैं. तल्ख़! क्या तुमको पता है? रिश्वत सरकारी है रिश्वत सहकारी है रिश्वत तरकारी है रिश्वत खाने वाला ही एकमात्र विशुद्ध शाकाहारी है…..  …

  • जमीर | Jameer kavita

    जमीर ( Jameer )   गिरा जो अपना 1रुपया तो पश्चाताप बार-बार करते हो, दूसरों का ले हजारों किए हो जो गमन, जरा सोचो उस पर क्या बीती होगी? स्वार्थ का पर्दा लगाए हो जो जमीर में मेरा सच का आइना लो देखो तो जरा, ईमान खुद बोल देगा जमीर बचाओ यारों, किसी का तुम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *