Banaras

गंगा का बनारस भाग-३ | Banaras

गंगा का बनारस भाग-३

( Ganga ka Banaras ) 

मौत न पिए, तेरी साँसें,
के पहले तू जा बनारस।
हैं धँसे शूल जो तेरे बदन,
जाके निकाल उसे बनारस।

मत बढ़ा तू दिल का छाला,
देगा आशीष वही बनारस।
मैली कर न अपनी साँसें,
जाके धो ले शहर बनारस।

उड़ जाएगा पिंजड़े से बुलबुल,
दर्प आँख से उड़ा बनारस।
निकल वासना के आंगन से,
आन-बान है शान बनारस।

जीवन-मृत्यु साथ वहाँ चलती,
है उमंग से भरा बनारस।
एक जीवन में नहीं समझोगे,
गागाभट्ट का शहर बनारस।

आध्यात्म की है प्रयोगशाला,
है सुंदर संवाद बनारस।
बनारस केवल शहर नहीं,
जीवन के है बाद बनारस।

कर सत्कर्म कहीं से भी तू,
तेरा समझ वहीं बनारस।
अच्छे-बुरे कहाँ नहीं होते,
पर ले अंतिम साँस बनारस।

रोना नहीं, सिखाता हँसना,
गायिकी से भरा बनारस।
गायन-वाद्य दोनों विधा का,
पहले से है केन्द्र बनारस।

कबीरचौरा की बात जुदा है,
संगीत का है घड़ा बनारस।
ख्याल-ठुमरी और दादरा,
खा ले मीठापान बनारस।

शहनाई,बाँसुरी सारंगी,
संगीत का है जान बनारस।
नहीं भूलेगी सिद्धेश्वरी बाई,
ठुमरी का विधान बनारस।

कमी खोजोगे मिल जाएगी,
पर है वो अद्वितीय बनारस।
सँकरी गलियाँ भले हैं उसकी,
महक रहा है शहर बनारस।

हजार किस्म के होते आँसू,
दर्द सभी का बंटे बनारस।
वैभवशाली संस्कृति उसकी,
भूखा नहीं सुलाए बनारस।

सारनाथ है ज्ञान स्थली,
सब धर्मो का केन्द्र बनारस।
करुणा,क्षमा-त्याग,तपस्या,
मौत-मोक्ष की जगह बनारस

 

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक), मुंबई

यह भी पढ़ें :-

बनारस भाग-२ | Poem on Banaras

Similar Posts

  • मेरे गुरुवर | Mere Guruvar

    मेरे गुरुवर ( Mere Guruvar ) मुझको गुरुदेव का सहारा है । राह में मेरी यूँ उजाला है ।।१ राह टेढ़ी लगी मुझे जब भी । पार गुरुदेव ने उतारा है ।।२ अब नहीं डर किसी भी दरिया का । हमने गुरुदेव को पुकारा है ।।३ नाम गुरुदेव का लिया जैसे मुझको फिर मिल गया…

  • आहिस्ता आहिस्ता | Aahista Aahista

    आहिस्ता आहिस्ता ( Aahista aahista )   आहिस्ता आहिस्ता बदली जीवन की तस्वीर। छोड़ धरा को चले गए बलवीर और महावीर। शनै शनै सब बदल रहे कुदरत के हर रंग। मानव की फितरत बदली रहन सहन के ढंग। धीरे-धीरे बदल गई हम सबकी जीवनधारा। कहां कुटुंब परिवार रहा वो अपनापन प्यारा। बदल दिए हालात ने…

  • मुस्कान | Muskaan

    मुस्कान ( Muskaan )    ढा गई गजब मुस्कान तेरे होंठों की देखते ही रह गए झील सी आंखों मे गालों पर उतर आई केसों को लड़ी फेर गई मुस्कान हौले से मुझमें भी… जाने किस घड़ी मे रचा मालिक ने तुझे तुझ सी कोई और नजर आई ही नही समाई तू मुझमें या खुद…

  • अल्बर्ट आइंस्टीन | Albert Einstein

    अल्बर्ट आइंस्टीन ( Albert Einstein )   तुम्हें आशिक कहे या वैज्ञानिक कुछ ना समझ मैं पाता। दुनिया ने माना तुम्हें महानतम वैज्ञानिक । जिसके बुद्धि का लोहा आज भी माना जाता । लेकिन तुम्हारे दिल में जीवन भर रही एक टींस एक प्यास अपने प्रियतम को पाने की। प्रेम की खोज में खोज डालें…

  • राहत की आहट | Rahat ki Aahat

    राहत की आहट ( Rahat ki Aahat ) तेरी यादों के साए में जब भी, मैं खो जाता हूँ, अंधेरों में भी कहीं तेरा चेहरा देख पाता हूँ। जुदाई के ग़म में ये दिल रोता है तन्हा, पर राहत की आहट से मैं फिर से जी जाता हूँ। तेरे आने की उम्मीद अब भी बरकरार…

  • जवानी का जोश | Kavita Jawani ka Josh

    जवानी का जोश ( Jawani ka josh )    ये तरुणाई ये भरी जवानी चार दिन की चांदनी। ये रुसवाई ये बेवफाई मन गांठ कभी ना बांधनी। समरसता की बहा गंगा जोश जज्बा उमंग भरो। उठो देश के नौजवानों सब राष्ट्रप्रेम हुंकार भरो। जवानी का जोश दिखाओ शौर्य पराक्रम शूरवीर। महारथियों में महारथी हो रण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *