मैने पाया  बहुत, मैने  खोया बहुत। जिन्दगी तेरे दर , मैने  रोया  बहुत। ख्वाब मैने बुना,जो हुआ सच मगर। वो मुकम्मिल नही, मैने ढोया बहुत।

Sad Hindi Poem -बीते लम्हें

बीते लम्हें

( Beete Lamhen Kavita )

 

 

 मैने पाया  बहुत, मैने  खोया बहुत।

जिन्दगी तेरे दर , मैने  रोया  बहुत।

 

ख्वाब मैने बुना, जो हुआ सच मगर।

वो मुकम्मिल नही, मैने ढोया बहुत।

 

शेर से बन गया, लो मै हुंकार अब।

सब समझते रहे, मै हूँ  बेकार अब।

 

मै  सींचा  बहुत, मैने   बोया  बहुत।

बीतें लम्हों का गम, मै हूँ बेजार अब।

 

भूलना   चाहता   हूँ   उसे  मै   मगर।

बढ  गया  जिन्दगी में बहुत दूर तक।

 

थोडा सा साथ था, जिन्दगी का सफर।

पर  गुजारा  तो  है, जिन्दगी  साथ में।

 

है ये गम तो बहुत, छोड कर चल दिया।

पर जो  मुझको दिया, जगमगता दीया।

 

आज  भी  तेरा  चेहरा  दिखाता है वो।

तू   नही  है  मगर, आस  का वो दीया।

 

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

 

यह भी पढ़ें : 

Romantic Poetry In Hindi -बावरा मन

Similar Posts

  • अटूट बंधन राखी | Rakhi par kavita

    अटूट बंधन राखी ( Rakhi par kavita )    धागों का यह अटूट बंधन पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन सावन की पूर्णिमा आती तिलक करे भाई का बहने कलाई पर राखी बांधती भाई करें रक्षा बहन की है पवित्र प्यार का बंधन अनमोल अटूट रक्षाबंधन द्रोपदी के एक धागे की लाज बचाई थी कृष्ण ने कर्णावती ने…

  • वक्त से बड़ा कुछ भी नहीं | Samay par Kavita in Hindi

    वक्त से बड़ा कुछ भी ( Waqt se bada kuchh bhi nahin )    आओं मिलकर आज सभी एक यह संकल्प करें, हर मनुष्य को आदर देकर सभी का सम्मान करें। खुद जागरुक होकर के सबको भी जागरुक करें, एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाकर जो बनें मदद करें।। सारे जगत में अपनी भी ऐसी एक पहचान…

  • क्रांतिवीर | Kranti Diwas Par Kavita

    क्रांतिवीर ( क्रांति दिवस पर अमर शहीदों के जज्बातों को सादर वंदन )   है हिमालय सा हौसला, सागर सी गहराई है। क्रांति काल में वीरों ने, प्राणों की भेंट चढ़ाई है। हंसते-हंसते झूल गए, वो क्रांतिवीर कमाल हुए। राजगुरु सुखदेव भगतसिंह, भारत मां के लाल हुए।   आजादी का दीवाना, वो जिद पर अड़…

  • आओ सीखें | Kavita Aao Shikhe

    आओ सीखें ( Aao Shikhe ) आओ सीखे फूलो से काटों के संग भी रहना तोड़ अगर उसको ले कोई तो उसे कुछ न कहना आओ सीखे पेड़ो से दूसरो के लिए जीना दूसरों को जीवन दे कर के खुद जहर हवा का पीना आओ सीखे सूरज से सदा चमकते रहना चाहे जो हो परिस्थित…

  • वो गांव बहुत याद आता है

    वो गांव बहुत याद आत है बीता बचपन गांव में वह गांव बहुत याद आता है l टेढ़ी ~मेढ़ी गलियां चुभ गये कांटे छाले पड़ गए पांव में वो गांव बहुत याद आता है l हम खेले खेल नदिया तीरे भरी दुपहरिया आम की बगिया l कुहके कोयलिया खाएं कच्ची अमिया लेकर नमक मिर्च की…

  • कर्मगति | Kavita karmagati

    कर्मगति ( Karmagati )   वैतरणी पार करोगे कैसे, मन की छुदा मिटे ना। तरेगा कैसे जनम मरण जब,मन से पाप मिटे ना। इतना ज्ञानी हो होकर के भी,मोहजाल में लिपटा है, मिटेगा कैसे ताप बताओ, जब तन प्यास मिटे ना। वैतरणी पार करोगे कैसे…..   मुख से राम भजा पर मन में,तेज कटारी रखता…

2 Comments

Leave a Reply to Shersingh Hunkar Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *