Samay par Kavita in Hindi

वक्त से बड़ा कुछ भी नहीं | Samay par Kavita in Hindi

वक्त से बड़ा कुछ भी

( Waqt se bada kuchh bhi nahin ) 

 

आओं मिलकर आज सभी एक यह संकल्प करें,
हर मनुष्य को आदर देकर सभी का सम्मान करें।
खुद जागरुक होकर के सबको भी जागरुक करें,
एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाकर जो बनें मदद करें।।

सारे जगत में अपनी भी ऐसी एक पहचान बनाएं,
नफ़रत का अंकुर न पनपे ऐसा सभी पेड़ लगाएं।
गलतियां हुई हो कैसी भी उन्हें ना वापस दोहराएं,
विपदा आए कोई किसी को मदद में हाथ बढ़ाएं।।

कौशिश करते रहें हमेशा हार चाहें हो दसवीं बार,
हारते-हारते जीत भी होगी कभी मिलेगा उपहार।
ग़रीब-ग़रीब होकर भी हंसता अमीर हमेशा रोता,
हृदय में कभी तो उमड़ेगा शत्रु व अपनों के प्यार।।

डरना नही कभी किसी से और अहंकार न करना,
प्रफुल्लित हो सबका मन ऐसा कार्य करते रहना।
षड्यंत्र रचने वालें से सदा ही दूरी बनाकर रखना,
कठोर व अपमानित शब्द जीभ पर आने न देना।।

चलता रहता कभी न थकता वक्त अपनी चाल से,
वक्त से बड़ा कुछ नही है सच्च बता रहे ईमान से।
यह वक़्त और अध्यापक सिखलाई दोनों ही देता,
वक़्त पहले और अध्यापक बाद में परीक्षा लेता।।

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

 

Similar Posts

  • जानकी वल्लभ श्री राम | Janaki Vallabh Shri Ram

    जानकी वल्लभ श्री राम ( Janaki Vallabh Shri Ram )   अवध के राज्य सिंहासन पर होंगे फिर श्री राम विराजमान संग में लक्ष्मण जानकी और परम भक्त श्री हनुमान वह नगरी मर्यादा पुरुषोत्तम राम की बसी तट सरयू के जान कौशल्या सुत, दशरथ नंदन रहे सनातन के प्राण धीर , गंभीर , शील और…

  • अनजाना सफ़र | Anjana Safar

    अनजाना सफ़र  ( Anjana Safar ) महानगर के होटल की पच्चीसवीं मंज़िल से देख रही हूँ चलती हुई रेलगाड़ी को जो सर्पाकार घुमावदार लम्बाई में मानो अजगर सी रेंगती हो रेलगाड़ी के डिब्बे लगते हैं जैसे अजगर के शरीर पर पड़ी धारियाँ जिसने भी रेल का आविष्कार किया होगा उसके हृदय में एक बार तो…

  • हे प्रभु राम | Kavita Hey Prabhu Ram

    हे प्रभु राम! ( Hey Prabhu Ram )   तुमको मेरे प्राण पुकारें। अंतस्तल की आकुलता को देख रहे हैं नभ के तारे। निविड़ निशा की नीरवता में, हे प्रभु! तुमको प्राण पुकारें। सब कुछ सूना सा लगता है। प्रतिपल व्यथा भाव जगता है। कोई दस्यु सदृश ठगता है। हे प्रभु राम! तुमको मेरे प्राण…

  • कान्हा बरसाना आ जाइयो | Poem on Kanha in Hindi

    कान्हा बरसाना आ जाइयो ( Kanha barsana aa jaiyo )  कान्हा इब तो बरसाना आ जइयो तोहे देखन को अंखियां तरस रई इब तो नैन मिला जइयो तोहे खातिर माखन भरियो मटको है। गोपी ग्वालन को संग, इब तो आकर मेरो हाथों से माखन खा जाइयो। तोरे खातिर हम आज राधा सा श्रृंगार किए, अधरो…

  • संत कुमार सारथि की कविताएं | Sant Kumar Sarthi Poetry

    गजानन प्रथम पूज्य अधिदेव गणेशा,विघ्न विनायक अनुपम वेशा।भाद्र मास शुक्ल बुद्धवारा,लिया चतुर्थी को अवतारा।शंकर सुवन उमा महतारी,तेरी महिमा अद्भुत न्यारी।एकदंत लंबोदर रूपा,निश दिन पूजे सुर नर भूपा।पीत वसन वर मुद्रा धारी,सब जग के तुम हो हितकारी।चढे़ पुष्प फल मोदक मेवा,देवन में हो अधिपति देवा।पाश परशु त्रिशूल है धारे,कार्तिक जैसे भाई प्यारे।रिद्धि और सिद्धि संग नारी,स्वास्तिक…

  • श्री रामवतार जी | Shri Ramvatar Ji

    श्री रामवतार जी ( Shri Ramvatar Ji )   श्री रामवतार जी,प्रेरणा पुंज आदर्श शिक्षक पर्याय ************* स्नेहिल व्यक्तित्व प्रेरक कृतित्व , शोभना शिक्षा विभाग राजस्थान । परम शिक्षक पद सेवा स्तुति, सरित प्रवाह स्काउटिंग प्रज्ञान । कर्तव्य निष्ठ अनूप नैतिक छवि, शिक्षण अधिगम नव अध्याय । श्री रामवतार जी,प्रेरणा पुंज आदर्श शिक्षक पर्याय ।।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *