बेहुनर से लोग | Behunar se Log

बेहुनर से लोग

( Behunar se log ) 

 

कितने अजीब आज के दस्तूर हो गये
कुछ बेहुनर से लोग भी मशहूर हो गये

जो फूल हमने सूँघ के फेंके ज़मीन पर
कुछ लोग उनको बीन के मग़रूर हो गये

हमने ख़ुशी से जाम उठाया नहीं मगर
उसने नज़र मिलाई तो मजबूर हो गये

उस हुस्ने-बेपनाह के आलम को देखकर
होश-ओ-ख़िरद से हम भी बहुत दूर हो गये

इल्ज़ाम उनपे आये न हमको ये सोचकर
नाकर्दा से गुनाह भी मंज़ूर हो गये

रौशन थी जिनसे चाँद सितारों की अंजुमन
वो ज़ाविये नज़र के सभी चूर हो गये

हर दौर में ही हश्र हमारा यही हुआ
हर बार हमीं देखिये मंसूर हो गये

साग़र किसी ने प्यार से देखा है इस कदर
शिकवे गिले जो दिल में थे काफ़ूर हो गये

 

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003
यह भी पढ़ें:-

राम लखन की रामायण का | Ram Lakhan ki Ramayan ka

Similar Posts

  • जो नज़रों से गिर जाते हैं | Ghazal Shayari in Hindi

    जो नज़रों से गिर जाते हैं ( Jo nazron se gir jaate hain )    वो नफ़रत से घिर जाते हैं जो नज़रों से गिर जाते हैं मस्जिद में हैं अल्लाह वाले मयख़ाने काफ़िर जाते हैं कौन यक़ीं करता है उन पर जो बातों से फिर जाते हैं चालाकी से दूर रहा कर इस रस्ते…

  • जीवन का अक्स | Jivan Shayari

    जीवन का अक्स ( Jivan ka aks )  उजालों की बातों से दिल घबराता है, अंधेरा हर कदम कितना दहलाता है। जीने की मज़बूरियां सबकी है अपनी, अक्सर दुख की नदियाँ में तैराता है। मौसमी नमी से निज़ात पा ले मगर, सूखे वो न जो आँखों में गहराता है। बरसने की मंशा भरकर भी कोई,…

  • तूने ख़त उसका गर पढ़ा होगा

    तूने ख़त उसका गर पढ़ा होगा तूने ख़त उसका गर पढ़ा होगानाम तेरा नया रखा होगा उस जगह कौन दूसरा होगाजिस जगह पर तू अब खडा होगा उसके होठों से नाम सुनकर तोफूल दिल में कोई खिला होगा उसने जब कल छुआ बदन तेराकुछ तो एहसास फिर हुआ होगा वक्त पर जो न आयी मिलने…

  • चाहने वाले कितने | Ghazal Chahane Wale

    चाहने वाले कितने ( Chahane Wale Kitne ) रिन्दो से पूछो न पत्थर हैं उछाले कितने मत गिनो टूटे हैं मय के यहाँ प्याले कितने जोर तूफ़ान का तो शोर कभी लहरों का सीने में ग़म के समंदर है सँभाले कितने कौन सुनता है ग़रीबों की यहाँ पर देखो नज़रें डालो ज़रा पैरों में हैं…

  • किसी के लिए | Kisi ke Liye

    किसी के लिए ( Kisi ke Liye ) कौन मरता जहाँ में किसी के लिएमर मिटे हम मगर दोस्ती के लिए तुग़लक़ी देते फ़रमान वो हैं सदामारे निर्दोष भी बंदगी के लिए ग़ैर की बाँह में प्यार को देखकरचाँद रोता रहा चाँदनी के लिए आज छाई उदासी चमन में बहुतकोई भँवरा मरा है कली के…

  • दुनिया के

    दुनिया के भाग फूटे पड़े हैं दुनिया के।पांव उखड़े पड़े हैं दुनिया के। खेल बिगड़े पड़े हैं दुनिया के।दाम उतरे पड़े हैं दुनिया के। दौर कैसा है यह तरक़्क़ी का।काम सिमटे पड़े हैं दुनिया के। जिस तरफ़ देखिए धमाके हैं।ह़ाल बिगड़े पड़े हैं दुनिया के। बन्दिशों के अ़जब झमेले हैं।हाथ जकड़े पड़े हैं दुनिया के।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *