Best Ghazal Lines in Hindi

बदलते हैं | Best Ghazal Lines in Hindi

बदलते हैं

( Badalte hain )

 

बदलती शाम सुबहें और मौसम भी बदलते हैं
बुरे हालात हों तो दोस्त हमदम भी बदलते हैं।

लगाता ज़ख़्म वो हर बार हंस हंस के मुझे यारों
नयी हर चोट पर हर बार मरहम भी बदलते हैं।

कभी थी सल्तनत जिनकी वो पसमंजर में हैं बैठे
बड़ी हैरत की ताज़ो तख़्त आलम भी बदलते हैं।

हमें कल फ़िक्र थी उल्फ़त की अब औलाद की चिंता
गुज़रते वक्त के साये तले ग़म भी बदलते हैं।

अगर है यार ख़ुश मोती नहीं तो अश्क़ के जैसे
गुले औराक़ पर कतरा -ए- शबनम भी बदलते हैं।

नहीं ख़ुद पे रहे काबू कभी जो इश्क़ हो जाये
दिलों के खेल में दिल हार रुस्तम भी बदलते हैं।

बहुत देखा ज़माने को नयन है मतलबी दुनिया
अग़र रुख़ फ़ेर ले कोई नज़र हम भी बदलते हैं।

 

सीमा पाण्डेय ‘नयन’
देवरिया  ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

लगी कुछ देर | Latest Ghazal

Similar Posts

  • रिवाज़ दुनिया के | Ghazal Rivaaz Duniya Ke

    रिवाज़ दुनिया के  ( Rivaaz Duniya Ke ) रिवाज़ दुनिया के इतने सुनों ख़राब नहीं शराब पीता है हर आदमी जनाब नहीं अभी तो दिल पे भी मेरे कोई अज़ाब नहीं । हुई क्या बात जो रुख पे रुका हिज़ाब नहीं । करूँ न ख़ार से मैं दोस्ती कभी यारो पिये मैं रहता हूँ हरदम…

  • महक प्यार की | Mahak Pyar ki

    महक प्यार की ( Mahak pyar ki )    कान में चूड़ी की खनक रही प्यार की दिल में कसक रही सांस में महक प्यार की उठी आज वो गुलों में लचक रही वो नहीं आये है सनम मिलने राह उसी की अब तलक रही इश्क़ में गिरफ़्तार दिल हुआ एक बस दिखाती झलक रही…

  • दिल में हमारे आज भी

    दिल में हमारे आज भी ( ‘वाचाल’ ग़ज़लमतलआ छोड़कर सारे अश्आर तिटंगे ) दिल में हमारे आज भी अरमान पल रहा हैयूँ मानिए कि दिल को ये दिल ही छल रहा है रंगे-निशात झेला बारे-अलम उठा करना जाने किस बिना पर ये साँस चल रहा हैजुड़ता है टूट-टूट कर फ़िर-फ़िर संभल रहा है वो पूछते…

  • हम हैं | Ghazal Hum Hain

    हम हैं ( Hum Hain ) नज़र शल है,जिगर ज़ख़्मी है फिर भी ख़ंदाज़न हम हैं। न जाने किस लिए उनकी मुह़ब्बत में मगन हम हैं। हमारे नाम से मनसूब है हर एक जंग-ए-ह़क़। मिसालें जिनकी क़ायम हैं वही लख़्त-ए-ह़सन हम हैं। तनाफ़ुर के अंधेरों को मिटाने की ख़ता क्या की। फ़क़त इस जुर्म पर…

  • रत-जगे | Rat-Jage

    रत-जगे ( Rat-Jage ) ख़ल्वत में रत-जगे,कभी जलवत में रत-जगे।बरसों किए हैं हमने मुह़ब्बत में रत-जगे। करते हैं जो ख़ुदा की इ़बादत में रत-जगे।आएंगे काम उनके क़यामत में रत-जगे। समझेगा कैसे हाय वो लुत्फ़-ए-ग़म-ए-ह़यात।जिसने किए हैं सिर्फ़ मुसर्रत में रत-जगे। क़ुरबत में चैन देते हैं यह बात सच है,पर।तकलीफ़ दिल को देते हैं फ़ुरक़त में…

  • पूर्ण बेटी से वो हसरत हो गई

    पूर्ण बेटी से वो हसरत हो गई   ज़र जमीं की जब वसीयत हो गई । टेढ़ी उन बेटो की नीयत हो गई ।। ठीक वालिद की तबीयत हो गई । जान को उनकी मुसीबत हो गई ।। जिस तरह औलाद खिदमत कर रही । हर किसी को देख हैरत हो गई ।। चाहते तो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *