Beti or pita par kavita

बेटी और पिता | Beti aur pita par kavita

बेटी और पिता

( Beti aur pita : Kavita )

 

एक बेटी के लिए दुनिया उसका पिता होता है
पिता के लिए बेटी उसकी पूरी कायनात होती है

बेटी  के  लिए  पिता  हिम्मत  और  गर्व  होता  है
पिता के लिए बेटी उसकी जिन्दगी की साँसे होती है

बेटे से अधिक प्यार पिता अपने बेटी से करता है
कोई  गलती  हो  बेटी से झूठी डाँट दिखाते पिता

बेटी जब कुछ मांगे तो पिता आसमां से तारे तोड़ लाये
बेटी घर में जब होती है पिता को बड़ा गुरुर होता है

लूट  जाए  धन  दौलत  चाहे सारा जहांन बिक जाए
बेटी की आंखों में आंसू भी ना देख सके वो पिता है

विदा होती है बेटी घर से पिता बड़ी पीड़ा होती पिता को
आंख में आंसू छिपाकर बेटी को कमजोर नही होने देता पिता

कहीं किसी कोने में फूट फूट कर रोता है वो पिता है
बेटी के विदा होने से टूट टूटकर बिखरने लगता है पिता

पिता का साया जब होता सिर पर बेटी नही घबराती कभी
मायका क्या ससुराल में भी पिता का संसार सिखाती बेटी

माँ पर नही अपने पिता पर गर्व होता है वो बेटी है
पिता का साया जैसे ही उठता है सर पर से बेटी के

टूट टूटकर बिखर जाती है मोतियों की माला सी बेटी है
मायका जब आती क्रंदन सुनकर आसमान भी रो पड़ता है

उसका क्रंदन उसकी चीत्कार सुन सब समंझ जाते आईं है बेटी
उस दिन दो आत्माओं की मृत्यु होती है पिता और बेटी

इहलोक छोड़कर परलोक गमन होता जिसका वो पिता है
गर्व,हिम्मत,साहस,संसार जिसका खो जाता है वो बेटी है

ना पिता ना बेटी कभी बोलते नहीं कि वो जिंदगी हैं एक दूजे के
सागर से भी गहरा आसमां से ऊंचा नाता होता पिता बेटी का

पिता और बेटी का अटूट अनोखा अलौकिक होता बन्धन है

 

?

मन की बातें

कवि : राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ” राज “

प्राचार्य
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,
बागबाहरा, जिला-महासमुन्द ( छत्तीसगढ़ )
पिनकोड-496499

यह भी पढ़ें :-

मन की बातें | Heart touching kavita

Similar Posts

  • महात्मा गांधी के महाप्रयाण दिवस

    महात्मा गांधी के महाप्रयाण दिवस अहिंसा को हम जीवन में लाए ।प्रभु को भीतर घट में बसा लें ।मोक्ष की और कदम बढ़ाये ।सद्ज्ञान की रोशनी जगा लें ।आत्मा के अज्ञान को हटायें ।क्रोध , मान , माया ,लोभ को छोड़े ।सबसे मैत्री , प्रेमभाव जगा लें ।जीवन की सौरभ को हम महकायें ।होनी को…

  • सुनामी | Tsunami

    सुनामी ( Tsunami )    किसी दिन विशेष पर आ जाती है सुनामी शुभ कामनाओं की उस दिन के गुजरते ही मर जाती हैं भावनाएं सारी कामनाओं की रह जाता है शेष शून्य रोज की तरह जल जाते हैं दीए हजारों हर चौखट पर बस जल नही पाता दीप एक हृदय मे प्रेम और मानवता…

  • दिवाली फिर आई | Deepawali kavita in Hindi

    दिवाली फिर आई 1 हर दिल अज़ीज, सदियों पुरानी, त्यौहारों की रानी, दिवाली फिर आई। 2 उर्ध्वगामी लौ से, सतत विकास करने, पुरातन को शोधने, दिवाली फिर आई। 3 ज्ञान के आलोक से, अज्ञान-तम मिटाती, हृदय ज्ञान जगाती, दिवाली फिर आई। 4 मति-देव का पूजन, महालक्ष्मी आरती, दरिद्रता दूर भगाती, दिवाली फिर आई। 5 सकल…

  • जय महाराणा प्रताप | Kavita on Maharana Pratap

    जय महाराणा प्रताप ( Jai Maharana Pratap )   हल्दीघाटी युद्ध चरम पर था स्वयं अरि काल बने राणा नर मुंडो से सटी रणभूमि जिधर निकलते महाराणा   महाराणा के बिन बोले ही अरि दल में जा घुसता चेतक पराक्रमी सवार प्रतापी राणा ओजस्वी दमकता मस्तक   ना भूख लगे ना पांव थके मेवाड़ी वीरों…

  • वक्त का दौर | Waqt ka Daur

    वक्त का दौर ( waqt ka daur )    समझौता जरूरी है जिंदगी में अगर वह सामान, संबंध या साथ का हो बहुत कठिन होता है देख पाना अपने स्वाभिमान को ही तिल तिल मरते हुए स्वाभिमान ही अपनी कमाई है वहीं अगर हो जाए मजबूर किसी के हाथों तो बंधक जमीर नहीं आदमी स्वयं…

  • ईश वन्दना | Ish Vandana

    ईश वन्दना ( Ish Vandana )   कमल पुष्प अर्पित करना, शिव शम्भू तेरे साथ रहे। इस त्रिभुवन के अरिहंता का,सम्मान हृदय में बना रहे। आँखों के मध्य पुतलियों में, भगवान हमेशा बने रहे, हो दशों दिशा मे नाम सदा, जयकार हमेशा बना रहे।   विघ्नहरण गणपति की स्तुति, जो है तारणहार। सदा भवानी दाहिने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *