Bhajan Rakhware Ram Dulare

रखवारे राम दुलारे | Bhajan Rakhware Ram Dulare

रखवारे राम दुलारे

( Rakhware Ram Dulare )

 

 

रखवारे रखवारे, हे हनुमत राम दुलारे।
अंजनी के लाला आजा, आजा हनुमान प्यारे।
रखवारे रखवारे -2

 

गिरि द्रोण संजीवनी लाए, लक्ष्मण प्राण बचाए।
सिंधु पार सीता माता को, ले मुद्रिका दे आए।
आग लगा पूंछ को सीधे, जला दिए घर द्वारे।
दहक उठी लंका नगरी, जय जय श्रीराम के नारे।
रखवारे रखवारे -2

 

राम नाम की माला फेरे, घट में राम बसाये।
पवन पुत्र हे हनुमंता, अष्ट सिद्धि तुम पाये।
संकट मोचन हे दुखहर्ता, दुखियों के तुम सहारे।
पीर हरो हे रामभक्त, हे दीनों के रखवारे।
रखवारे रखवारे -2

 

बजरंगबली राघव प्यारे, रामभक्त तुझको प्यारा।
तन सिंदूर हाथों में गदा, संकट हर लेते सारा।
रामनाम में लीन रहते, केसरी नंदन नयन तारे।
पवन वेग से दौड़े आओ, मारूति सुत पवन प्यारे।
रखवारे रखवारे -2

 

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

ताजमहल | Kavita Taj Mahal

Similar Posts

  • कविता का शहर मेरा | Kavita ka shahar

    कविता का शहर मेरा ( Kavita ka shahar mera )    कविता का शहर मेरा सुंदर सा प्यारा है। शब्द शब्द मोती सजते गुलजार सारा है। भावों की धार बहती सुखनवर न्यारा है। शिल्पी वाणी साधक सुदर्शन सितारा है। गीत गजल दोहा मुक्तक गीतों की फुहार है। छंद सोरठा चौपाई कविता की रसधार है। अलंकार…

  • होते सिक्के हैं खास | Sikkey

    होते सिक्के हैं खास! ( Hote sikkey hain khash )   होते सिक्के हैं खास! ये जो सिक्के हैं इनके कई किस्से हैं ढ़लाई ,पंचिंग , मार्क, स्मारक और कामन होते हैं प्रकार भिन्न भिन्न होते इनके आकार! इतिहास भूगोल से भी इनका नाता प्रबुद्ध जनों / विशिष्टों को यह बहुत ही भाता लगाते हैं…

  • शादी डॉट कॉम

    “शादी डॉट कॉम “ आजकल कुछ लड़कियों की अजीब सी मानसिकता हो गई है,मिस्टर परफेक्ट ढूंढने के चक्कर में कुंवारी बैठी रहती है। कुछ तो 22 से 28 साल की उम्र में शादी करती है,कोई और 5 साल जीवन साथी तलाशने में लगाती है। मुश्किल से 12 से 15 साल साथ निभाती है,38 से 44…

  • सिंदूर दान

    सिंदूर दान   रक्त वर्ण सुवर्ण भाल कपाल का श्रृंगार है यह। ये मेरा सिंदूर है भरपूर है संस्कार है यह।।   तुम न होते मैं न होती कौन होता, फिर जगत में कुछ न रहता शून्य होता, पर हमारे प्रणय पथ के प्रण का मूलाधार है यह।।ये मेरा०   सप्तफेरी प्रतिज्ञा जब प्रकृति में…

  • मेघा | Kavita

    मेघा ( Megha )   बरस रे टूट कर मेघा, हृदय की गाद बह जाए। सूक्ष्म से जो दरारे है, गाद बह साफ हो जाए। बरस इतना तपन तन मन का मेरे शान्त हो जाए, नये रंग रुप यौवन सब निखर कर सामने आए।   दिलों पे जम गयी है गर्द जो, उसको बहा देना।…

  • कुंभलगढ़ दुर्ग | Kumbhalgarh Durg

    कुंभलगढ़ दुर्ग ( Kumbhalgarh durg )   शूरवीरों की तीर्थस्थली है, हिंद की महान दीवार शत शत वंदन अभिनंदन , मेवाड़ पुनीत पावन धरा । प्रताप शौर्य सदा परम, साक्षात गवाह हर कतरा । दर्शन मेवाड़ी आंख उपमा, कुंभलगढ़ महिमा सदैव अपार । शूरवीरों की तीर्थस्थली है, हिंद की महान दीवार ।। तेरह मई चौदह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *