Bhanwar

भवंर | Bhanwar

भवंर

( Bhanwar ) 

 

चित्त का भवंरजाल
भावनाओं की उथलपुथल
एक बवंडर सा अन्तस में
और हैमलेट की झूलती पक्तियां
टू बी और नाॅट टू बी
जद्दोजहद
एक गहन..

भौतिक वस्तुएं
आस पास रहते लोग
सामाजिक दर्जे और हैसियत
क्षणिक और सतही खुशी
के ये माध्यम
नही करवा पाते
चित्त को आनन्द की अनुभूति…

स्व से प्रश्न करता स्व
ये कुंठा, उग्रता, अहम
के अथाह सागर
क्या कभी पार किए जा सकेंगे???

पसंद-नापसंद से परे
सोच न पाना
इन्सानी जज्बातों की बढ़ती बेकद्री
क्या कभी मानवीय मूल्यों का दहन बंद हो पाएगा???

नफे-नुक्सान की परिधियों से
ऊपर उठ
प्राण ऊर्जा के
सदुपयोग से
क्या मानवता को बेहतर आयाम दिए जा सकेंगे???

 

डाॅ. शालिनी यादव

( प्रोफेसर और द्विभाषी कवयित्री )

यह भी पढ़ें :-

इश्क़-ए-दरख़्त | Ishq-e-darakht

Similar Posts

  • नमामि गंगे | Namami Gange

    नमामि गंगे ( Namami Gange ) नमामि गंगे , नमामि गंगे ।हर हर गंगे , हर हर गंगे ।आओ गंगा में, डुबकी लगायें ।तन और मन , को शुद्ध बनायें ।गंगाजल की ,यह शीतलता ।करती दूर ,ह्रदय की मलिनता ।आओ शुद्ध करें ,इस जल को ।कैसे भी बस , स्वच्छ यह जल हो ।जय हो…

  • मेरा परिचय | Mera parichay | Kavita

    मेरा परिचय ( Mera parichay )   मैं अगम अनाम अगोचर हूँ ये श्रृष्टि मेरी ही परछाई   मैं काल पुरुष मैं युग द्रष्टा मानव की करता अगुआई   मेरी भृकुटि स्पंदन से आती हर युग मे महा – प्रलय   मैं अभ्यंकर मैं प्रलयंकर हर युग मे मैं ही विष पाई   मैं सतयुग…

  • Kavita | वृक्ष कहे तुमसे

    वृक्ष कहे तुमसे ( Vriksh Kahe Tumse )   मन  में  यदि हो सेवा भाव हर अवसर पर वृक्ष लगाओ वृक्ष  लगाकर  इस धरती को उसकी धरोहर तुम लोटाओ।।   माना  बन  नहीं  सकता  है पहिले  जैसा  ये  बतावरण छोटे छोटे पौधो को लगाकर आस पास को शुद्ध बनाओ।।   हमको दिया है उस ईश्वर…

  • मैं नदी का शोर हूँ

    मैं नदी का शोर हूँ ( पूर्णिका ) मैं नदी का शोर हूँ मैं हूँ परिंदों का बयान, काट सकते हो अगर तो काट लो मेरी ज़ुबान। मैं अगर मिट्टी महज़ होता दफ़न आसान था।मैं हवा हूँ, रोशनी हूँ छेंक लूंगा आसमान । बिक रहे हैं ख़ुशनुमा नक़्शे खुले बाज़ार मेंखेत में उगता नहीँ हंसता…

  • सड़क सुरक्षा | Kavita

    सड़क सुरक्षा  (Sadak  Suraksha )   अपने और अपने परिवार पर कुछ तो तरस खाइए सड़क पर यूँ लापरवाही से गाड़ी मत चलाइएँ । जिंदगी है अनमोल रत्न इसे व्यर्थ ना गवाइएँ सड़क सुरक्षा नियमों को अपने जीवन में अपनाइए ।।     कुछ नौजवान बिना हेलमेट के गाड़ी चलाते हैं कहते हैं हेल्मेट से…

  • कलम | Kalam

    कलम ( Kalam ) हाँ, मैं कलम हूँ रहती हूँ मैं उंगलियों के मध्य लिख देती हूं कोरे कागज पर जो है मेरी मंजिल पर खींच देती हूँ मैं टेढ़ी-मेढ़ी लाइनों से मानव का मुकद्दर छू लेता है आसमां कोई या फिर जमीं पर रह जाता है या किसी की कहानी या इबारत लिख देती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *