मैं नदी का शोर हूँ

मैं नदी का शोर हूँ

मैं नदी का शोर हूँ ( पूर्णिका )

मैं नदी का शोर हूँ मैं हूँ परिंदों का बयान,
काट सकते हो अगर तो काट लो मेरी ज़ुबान।

मैं अगर मिट्टी महज़ होता दफ़न आसान था।
मैं हवा हूँ, रोशनी हूँ छेंक लूंगा आसमान ।

बिक रहे हैं ख़ुशनुमा नक़्शे खुले बाज़ार में
खेत में उगता नहीँ हंसता हुआ हिंदुस्तान।

बह गया ऐय्याश सूरज रात के सैलाब में
रोशनी के नाम पर हैं शेष कुछ जलते मकान

खा गया गर वक़्त वहशी फूल की नस्लें तमाम
जो किताबों में दबे हैं फूल खोलेंगे ज़ुबान।

फ़िक्र बाढ़ों में शहर के डूबने की कब उसे
वह बचाना चाहता बेदाग़ ख़तरों के निशान।

बढ़ गईं नज़दीकियां पर दूरियाँ घटतीं रहीं
कांच की दीवार है शायद हमारे दरम्यान

पंख की ख़ातिर गंवा बैठे हैं अपने पांव हम
छोड़ना चाहते हैं अपने क़दमों के निशान।

बेचता हूँ हौसला, हिम्मत, हंसी, हातिमपना
चाहता हूँ लोग आकर लूट लें मेरी दुकान।

विनोद कश्यप,

चण्डीगढ़

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • शौर्य दिवस | Shaurya Diwas

    शौर्य दिवस ( Shaurya diwas )   क्रोधित था हर हिन्दू का मन, बाबर का जो नाम लिया। इष्ट राम का मन्दिर तोडा, दाता का अपमान किया। सुलग रही थी ज्वाला मन मे, दुष्टों का प्रतिकार किया। 6 दिसम्बर दिन था वो, जब ढाँचे को ही ढाह दिया। पल मे मटियामेट हुआ वो, बाबर का…

  • रिमझिम बूंदों की बहार | Rimjhim Boondon ki Bahar

    रिमझिम बूंदों की बहार ( Rimjhim boondon ki bahar ) रिमझिम बूँदों की बहार आई, हरियाली चहुॅओर देखो छाई। श्रृंगार करने को आतुर धरित्री, रीति नवल अभ्यास देखो लाई। मिट्टी से सोंधी महक उठ रही, मलय सौरभ से मस्त हो रही। न भास्कर न रजनी आते गगन में, बस सावन की रिमझिम बरस रही। तन…

  • पापा पढ़ने जाऊंगी | Bal diwas poem in Hindi

    पापा पढ़ने जाऊंगी  ( Papa padhne jaungi )   गांव में खुलल आंगनबाड़ी मैं पापा  पढ़ने जाऊंगी तुम पढ़ें नही तो क्या हुआ? मैं पढ़कर तुम्हें पढ़ाऊंगी,   सीख हिन्द की हिंदी भाषा हिन्दुस्तानी कहलाऊंगी अरूणिमा सी बन कर बेटी पापा की नाम बढ़ाऊंगी ,   बेटा से बढ़कर बेटी है यह सिद्ध कर दिखलाऊंगी…

  • इतिहास बदल कर रख दूंगा

    इतिहास बदल कर रख दूंगा माना अभी नहीं उछला है,सिक्का मेरी किस्मत का,पर जिस दिन ये उछलेगा, इतिहास बदल कर रख दूंगा. पत्थर पर पत्थर लगते हैं,सपने टूटा करते हैं.खुद से रोज बिखर जाते हैं,खुद हीं जुटा करते हैं. बादल, बिजली, तूफानों को,झेल – झेल कर बड़े हुए.काल कर्म की चक्की में,अक्सर हम कूटा करते…

  • सूझबूझ | Soojh – Boojh

    “माँ, तुम मंदिर जाती हो न?” सुधीर ने अपनी मांँ से सवाल किया। ” हांँ, जाती तो हूँ।” मांँ ने अपने बेटे के पूछे सवाल का जबाब दिया। “तब, धर्म और अधर्म ये दोनों कौन हैं? जिनके नारे जय और नाश के लिए लगाए जाते हैं।” सुधीर की बातें मां को अच्छी नहीं लगी फिर…

  • उलझन | Hindi poetry on life

    उलझन ( Uljhan )   उलझनों ने घेरा है, कैसा काल का फेरा है। किस्मत क्यों रूठ रही, मुसीबतों का डेरा है।   जीवन की जंग लड़े, कदमों में शूल पड़े। मुश्किलें खड़ी थी द्वार, तूफानों से हम भीड़े।   रिश्ते नाते भूले हम, मर्यादाएं तोड़ चले। बुजुर्ग माता-पिता को, वृद्धाश्रम छोड़ चले।   विकास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *