भारत के वीर जवान | Bharat ke Veer Jawan

भारत के वीर जवान

( Bharat ke veer jawan ) 

 

हे भारत के वीर जवान तुम सबको है सादर प्रणाम,
भारत माता के हृदय पर लिखा है तुम सच्चे सपूतों का नाम,

तेरे अनुपम त्याग से ही हम सुखी जीवन बिताते हैं,
तेरे अदम्य साहस से हम सुरक्षित रह पाते हैं,

तेरी हिम्मत और वीरता पर टिकी है हमारी जीवन रेखा,
कर्तव्य निभाने की खातिर तूने न कभी दिन रात देखा,

हम बैठे होते हैं घरों में तुम झेल रहे होते हो गोली,
न कोई त्यौहार तुम्हारा चाहे हो दीवाली या होली,

न परिवार की चिंता न किसी प्रकार का तुमको भय,
तुम्हारे त्याग समर्पण से ही भारत देश हुआ निर्भय,

कश्मीर की ऊंची पहाड़ियां हों या राजस्थान का गर्म रेगिस्तान,
हर हाल में हर परिस्थिति में रखते अपने प्यारे तिरंगे की शान,

कितने दुश्मन आएं नहीं हटते भले सो जाते संगीन पर रख माथा,
कश्मीर से लेकर अरुणाचल तक फैली है तुम्हारी शौर्य गाथा,

भारत भूमि की रक्षा करते तुममें से कई हुए कुर्बान,
धन्य है मातृभूमि पर किया गया तुम्हारा ये बलिदान,

तुम्हारे बलिदानों के दम पर ही हम आजाद सांस ले पाते हैं,
चहुं ओर दुश्मनों से घिरे होने पर भी खुद को सुरक्षित पाते हैं,

देश की रक्षा की खातिर जो अपना सर्वस्व समर्पण करते हैं,
भारत मां के सच्चे सपूतों को हम श्रद्धा सुमन अर्पण करते हैं,

धन्य तुम्हारी शौर्य गाथा और धन्य है तुम्हारा बलिदान,
हे भारत के वीर जवान तुमको है सादर प्रणाम।।

 

रचनाकार –मुकेश कुमार सोनकर “सोनकर जी”
रायपुर, ( छत्तीसगढ़ )

यह भी पढ़ें :-

मां तुम बहुत याद आती हो | Maa ke Uper Kavita

Similar Posts

  • कासे कहूँ मैं बात अपने जिया की | Kaise Kahoon

    कासे कहूँ मैं बात अपने जिया की ( Kaise kahoon main baat apne jiya ki )    कासे कहूं मैं बात अपने जिया की। कही न जाए बात सबसे पिया की। आके बसे हैं सनम लो मोरे हिया में। कोई खास बात होगी मोरे पिया में। छबीली अदाएं सब चाल मस्तानी है। घुंघराले केश काले…

  • कोकिला उपवन क्यों न आई

    कोकिला उपवन क्यों न आई कोकिला उपवन क्यों न आईखिली बहारें यहां रुत पतझड़ीकिसलय ने अश्रु बूंदें टपकाईकोकिला उपवन क्यों न आई काली आंखें काला वस्त्रपहन कौन तू देश गईतेरे गीतों तेरी धुनों सेसजी क्या महफिल नईकोमल – कोमल पत्ते डालीचुप थे तुझ बिन न खड़खड़ाएफाख्ता उदास अमलतास पर बैठीउसने पंख न फड़फड़ाएआम्र मंजरी रूठी…

  • बेटी | Kavita

    बेटी ( Beti )   बेटी- है तो, माँ के अरमान है, बेटी- है तो, पिता को अभिमान है! बेटी- है तो, राखी का महत्त्व है, बेटी- है तो, मायका शब्द है!   बेटी- है तो, डोली है, बेटी- है तो, बागों के झुले हैं! बेटी- है तो, ननद- भाभी की ठिठोली है! बेटी- है…

  • नदी का किनारा

    नदी का किनारा बहती नदी संग मैं ठहरा सा बैठा,तेरी राहों में उम्मीदों को समेटा।लहरें भी अब तो कहने लगीं,दिकु, लौट आओ,इन्हीं दुआओं के धागों से हूँ मैं लिपटा। धूप-छाँव का ये खेल भी सुना सा है,तेरी हँसी के बिना हर रंग धुंधला सा है।पानी में देखूँ तो चेहरा तेरा उभरे,तेरी आहटों का हर साया…

  • चूल्हे की रोटी | Chulhe ki Roti

    चूल्हे की रोटी ( Chulhe ki roti )   गर्मा गर्म चूल्हे की रोटी होती गोल मटोल शानदार। तरोताजा तवे की रोटी हमें लगती बहुत जानदार। चिकनी चिकनी चुपड़ी चुपड़ी स्वाद से है भरी पूरी। खाने वाले खाते ही जाए हल्की हो जाए हलवा पूरी। चूल्हे की रोटी मन को भाए घर वाले खुशी से…

  • वर्तमान नारी की झलक

    वर्तमान नारी की झलक सदियों से रुढ़ियों के पर्दो में ढ़क कर जिसे रखा,आज वो समाज के इस पर्दे को हटाने आयी है, डरी,सहमी ,नासमझ स्त्रियों के दिल का बोझवो आशा बनकर मिटाने आयी है, अपनी ताकत से गांव ,शहर ही नहीं देश में भी जागरूकता लायी है, आज नारियों के कार्यों के चर्चा से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *