Bharat Mandapam

भारत मंडपम | Bharat Mandapam

भारत मंडपम

( Bharat Mandapam ) 

 

आध्यात्मिक व सांस्कृतिक गौरव है,भारत मंडपम

जीरो सह इसरो तक,
स्वर्णिम उड़ान अंकित ।
जी _20 आदर सत्कार,
हिंद धरा अति रोमांचित ।
अतुलनीय सम्मान वैभव,
अतिथि देवो भव प्रकम ।
आध्यात्मिक व सांस्कृतिक गौरव है, भारत मंडपम ।।

कृष्ण सुदामा मैत्री भाव
विमल उर आत्मसात ।
शंख मोर पंख पंच तत्व संग,
योग सूर्य शक्ति साक्षात ।
स्नेहिल अपनत्व तरंग,
अंतर भाव वसुधैव कुटुंबकम् ।
आध्यात्मिक व सांस्कृतिक गौरव है,भारत मंडपम ।।

सभा कक्ष स्वागत प्रकोष्ठ,
मोहक पुरातन चित्र शैली ।
दर्शन दिव्य वेद,योग ज्ञान ,
शोभा आर्थिक परिदृश्य रैली ।
सम्मेलन भाव भंगिमा झलक,
आर्यावर्त इतिहास भव्यतम ।
आध्यात्मिक व सांस्कृतिक गौरव है, भारत मंडपम ।।

अर्थव्यवस्था निवेश व्यापार,
जलवायु परिवर्तन अहम बिंदु।
मृदुल मधुर वैश्विक संबंध,
उमड़ा उत्साह ज्वार सम सिंधु ।
सहज सुगम विकास पथ,
आकार प्रकार रूप अब अनुपम ।
आध्यात्मिक व सांस्कृतिक गौरव है, भारत मंडपम ।।

 

महेन्द्र कुमार

यह भी पढ़ें :-

शिक्षकवृंद | Shikshak Vrind

Similar Posts

  • सोचो तो सही | Socho to Sahi

    सोचो तो सही ( Socho to Sahi ) सोचो तो सही, होगा वही । सोचेंगे जो भी , मिलेगा वही । सोचना है ज़रूरी , हर कामना होगी पूरी । छू लोगे ऊंचाई , सोच को बदलो भाई । पूरा होता है , हर सपना । बस ज़रूरी है , सपने देखना । मिलेगी अवश्य…

  • प्रतिशोध | Kavita pratisodh

    प्रतिशोध ( Pratisodh )   प्रतिशोध की उठती ज्वाला जब अंगारे जलते हैं सर पर कफ़न बांधे वीर लड़ने समर निकलते हैं   जब बदले की भावना अंतर्मन में लग जाती है तन बदन में आग लगे भृकुटियां तन जाती है   तीखे बाण चले वाणी के नैनों से ज्वाला दहके प्रतिशोध की अग्नि में…

  • जंग का सुरूर | Jang ka Suroor

    जंग का सुरूर ( Jang ka suroor )    हर कोई नशे में चल रहा यारों, तभी तो ये जग जल रहा यारों। अश्क में उबल रही पूरी कायनात, देखो सुख का सूरज ढल रहा यारों। पिला रहे पिलानेवाले बनकर साक़ी, क्यों यूएनओ नहीं संभल रहा यारों। इजराइल,हमास,रूस,यूक्रेन,अमेरिका पे, रोज जंग का सुरूर चढ़ रहा…

  • गणगौर | Kavita gangaur

    गणगौर ( Gangaur )   शिव गौरी की पूजा होती ईसर गणगौर मनाती है। अखंड सौभाग्य दे माँ कन्या मनचाहा वर पाती है।   आस्था प्रेम का पर्व भावन राजस्थान की शान है। चैत्र मास में तीज त्योहार मनाते आलीशान है।   उंँट घोड़े सज धजकर सुंदर सी झांकी चलती है। कर सोलह सिंगार नारियां…

  • चौबीस से पहले | 2024 se Pahle

    चौबीस से पहले ( Chaubis se pahle )   न जाने कितने बनेगे मणीपुर? बंगाल बिहार राजस्थान मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ भी! मेवात नोएडा नूह बनेगे नये समूह… होने जो हैं चुनाव कुछ सूबों और केन्द्र के बचे हैं दिन मुश्किल के तैयारियां तो करनी पड़ेगी ना लड़ाओ बांटो उलझाओ समस्याओं को ना सुलझाओ बढ़ने दो यूँ…

  • मेरा जिगर तिरंगा | Mera Jigar Tiranga

    मेरा जिगर तिरंगा ! ( Mera jigar tiranga ) मेरा अमर तिरंगा है, मेरा जिगर तिरंगा है। रग – रग में यही बसता, ऐसा ये तिरंगा है। मेरी आन तिरंगा है, मेरी शान तिरंगा है, कोई दुश्मन देखे इसे, दहलाता तिरंगा है। तेरा भी तिरंगा है, मेरा भी तिरंगा है, तू नजर उठा के देख,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *