Bhartiya Sanskriti par Kavita

भारतीय संस्कृति | Bhartiya Sanskriti par Kavita

भारतीय संस्कृति!

( Bhartiya Sanskriti )

 

अपने हाथों अपनी संस्कृति मिटा रहे हैं लोग,
जिसे देखा ही नहीं उसे खुदा कह रहे हैं लोग।
पहुँचाना तो था अंतिम साँस को मोक्ष के द्वार,
संस्कारों से देखो फासला बढ़ा रहे हैं लोग।

दधीचि की अस्थियों से ही देवता बनाए थे वज्र,
आखिर क्यों बाल्मीक बनना छोड़ रहे हैं लोग।
सपने में राजा हरिश्चंद्र राजपाट किए थे दान,
क्यों सरकारी खजाने का गला घोंट रहे हैं लोग।

नदियों खून बहा था तब हुआ था देश आजाद,
धर्म के नाम पर उल्टी गंगा बहा रहे हैं लोग।
मिट्टी का शरीर मिल जाएगा एकदिन मिट्टी में,
सोने-चाँदी में क्यों इसको ढाल रहे हैं लोग।

मत जलाओ कोई मूल्यों को फैशन के अलाव में,
आधुनिकता में अश्लीलता परोस रहे हैं लोग।
शहद के जैसा इसे चाटना चाहते हैं विदेशी,
लेकिन अपने ही घर को कुछ फूँक रहे हैं लोग।

लहू और पानी को छान देती है हमारी संस्कृति,
अपनी ही प्यास को कहीं और बुझा रहे हैं लोग।
नहीं है सुगंध कोई देखो पाश्चात्य संस्कृति में,
अपनी गमकती फिजा में खिजाँ ला रहे हैं लोग।

काँटा बोने से फूल कभी न उगेगा देख लेना,
बिना दिल के तराजू के दिल तौल रहे हैं लोग।
मौत का भी है इलाज हमारी इस संस्कृति में,
नजरअंदाज सती सावित्री को कर रहे हैं लोग।

 

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )
यह भी पढ़ें:-

दुनिया आबाद रहे | Poem Duniya Aabad Rahe

 

Similar Posts

  • ये मोहब्बत की दुनिया | Ye mohabbat ki duniya

    ये मोहब्बत की दुनिया ( Ye mohabbat ki duniya )   सोनू रब से मुझे कुछ भी नहीं बस तेरी मोहब्बत चाहिए मेरे बुझे हुए  दिल में तुमने मोहब्बत के दीप को जलाया भावनाओं को भरकर अपनी मोहब्बत का जादू चलाया मोहब्बत में मैंने सब हारना चाहा मगर सब कुछ है पाया   तुम मोहब्बत…

  • मन की उलझन | Man ki Uljhan

    मन की उलझन ( Man ki Uljhan ) मन को क्यों,उलझाना भाई ? मन से नहीं है ,कोई लड़ाई । मन की उलझन ,को सुलझायें । गांठ सभी अब ,खुल ही जायें । लायें बाहर अब, गुबार सारे । जिससे मिटें ,संताप हमारे । मन को , जितना उलझायेंगे । उतना कष्ट , हम ही…

  • पर्यावरण संरक्षण | विश्व पर्यावरण दिवस विशेष

    पर्यावरण संरक्षण पर्यावरण संरक्षण,आज जरूरी प्रकृति,पर्यावरण सखा हमारी, छेड़-छाड़ लाएगा, विभीषिका, कोरोना काल है दृष्टांत,भयंकर।।। वन,जंगल,वृक्ष,बगीचा,हितैषी, फल-फूल,इंधन,डालपात,ऋषि संजीवनी बुटी,औषधी, भंडार, पर्यावरण से मिले,सुकून,उपहार।।। पीपल,बरगद,तुलसी,मूल्यवान, जरा,आधि,व्याधि,निजात धन वातावरण रहे ठंडा,उर्जावान, पथिक को मिले हवा,छाया,रमण।। वृक्ष सहायक लाने मानसून,राम कटाई से जलसंकट का ख़तरा, जन-जीवन के आगे चुनौती, व्यष्टि नहीं समष्टि से,निदान।।। शहरीकरण से इजाफ़ा,उद्योग, प्रदूषण बढ़ता,सांस…

  • बुद्ध वाणी | Kavita Buddha Bani

    बुद्ध वाणी ( Boudha Bani )   सुन प्राणी बुद्ध की वाणी बुद्ध शरण गच्छामि सुन प्राणी धम्म शरण गच्छामि संघ शर्ण गच्छामि सुन प्राणी चार आर्य सत्य दुख कारण निदान वह मार्ग जिससे होता दुख का पूर्ण निदान पंचशील प्रमुख जान हत्या चोरी व्यभिचार असत्य मधपान अष्टांगिक मार्ग के जीवन सुखमय बनाने के सोपान…

  • जानकी अनुपमा | Janki Anupma

    जानकी अनुपमा ( Janki Anupma )    जानकी अनुपमा,राम वैभव आधार जनक दुलारी महिमा अद्भुत, प्रातः वंदनीय शुभकारी । राम रमाकर रोम रोम, पतिव्रता दिव्य अवतारी । शीर्ष आस्था सनातन धर्म, सुरभि संस्कृति परंपरा संस्कार । जानकी अनुपमा,राम वैभव आधार ।। मृदु विमल अर्धांगिनी छवि, प्रति पल रूप परछाया । प्रासाद सह वनवास काल, अगाथ…

  • ज़िन्दगी ढूंढ ही लेगी

    ज़िन्दगी ढूंढ ही लेगी ज़िन्दगी, ढूंढ ही लेगी ।सुखों का द्वार ।खुशी की वज़ह ।सुकून की जगह ।खोया हुआ प्यार ।छूटा हुआ साथ ।मुस्कानों का हार ।बेफ़िक्र दिन रात ।अपनों का साथ ।हां, ज़िन्दगी ढूंढ लेगी । श्रीमती प्रगति दत्तअलीगढ़ उत्तर प्रदेश यह भी पढ़ें :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *