बिना तेरे 

Ghazal | बिना तेरे

बिना तेरे 

( Bina Tere )

 

बिना तेरे अब हमसे
और अकेले जिया नहीं जाता ।
तुम्हें भूल जाने का गुनाह भी तो
हमसे किया नहीं जाता ।

माना कि मेरे इश्क़े- इज़हार से
परेशाँ रहने लगे हो तुम;
पर अपनी पाक मोहब्बत को
गुनाह, हमसे कहा नहीं जाता ।

सीने में चुभन,आँखों में तड़प,
दिल में बेक़रारी रहती है;
इस हिज़्र का दर्द हमसे
अब और सहा नहीं जाता ।

हमें तेरी आँखों की झलकती
मय की हसरत है साक़ी;
यूँ मयख़ाने के जाम को
अब लब से छुआ नहीं जाता ।

दिल में हर वक्त
तेरे ही ख़्याल उठते रहते हैं;
अब तेरे सिवा इस दिल में
कोई और नहीं समाता ।

रंगी, चमकते, बनावटी चेहरे
बहुत देखे हमने, पर;
इनमें कोई तुझसा बेदाग़ अक्स
दूसरा नज़र नहीं आता ।

तेरी इक झलक पाने को
घंटों बेताब खड़े रहते हैं हम;
तुझे देखे बिना तो
तेरी गली से भी गुज़रा नहीं जाता ।

रोने का मन तो करता है,
पर आँसू वहीं सूख जाते -‘दीप;
आँखों में बसी तेरी तस्वीर को
अश्क़ से धोया नहीं जाता ।

बिना तेरे अब हमसे
और अकेले जिया नहीं जाता ।
तुम्हें भूल जाने का गुनाह भी तो
हमसे किया नहीं जाता ।

?

कवि : संदीप कटारिया

(करनाल ,हरियाणा)

Similar Posts

  • मन मंदिर में दीप ज्योति जलाता रहा | Man Mandir Mein

    मन मंदिर में दीप ज्योति जलाता रहा ( Man mandir mein deep jyoti jalta raha )   हवन करते हाथ खुद का जलाता रहा। घाटे का लेकर सौदा मैं मुस्कुराता रहा। ठगती रही मुझे दुनिया मैं ठगाता रहा। प्यार के मोती लेकर मैं यूं लुटाता रहा। सद्भावों की गंगा मै नित बहाता रहा। तूफानों भरी…

  • नया साल मुबारक | Naya Saal Mubarak

    नया साल मुबारक ( Naya saal mubarak )   सबको ये नया साल मुबारक, गुजरा जो गया हाल मुबारक ! जात धरम के थप्पड़ पड़ते, इनसे बचते गाल मुबारक! नेताओं की गोरों वालीं, बँटवारे की चाल मुबारक ! हिन्दू मुस्लिम आपस लड़ लो, बहता लोहित लाल मुबारक !! भूखे प्यासे बालक रोते, उनको अमृत काल…

  • आँचल | Aanchal

    आँचल ( Aanchal )   माँ तेरा आँचल सदा, देता शिशु को छाँव। मैल झाड़ती तू सदा, सर से लेकर पाँव।। पाऊं मैं सुख स्वर्ग सा, सोऊं आँचल ओढ़। ठुकराए जो मात को, खुशियां ले मुख मोड़।। गृह लक्ष्मी मातु बिना, सूना घर परिवार। आये विपदा लाल पर, देती सब कुछ वार।। बीच सफ़र चलते…

  • हवा का झोंका | Jhonka Hawa ka

    हवा का झोंका ( Hawa ka jhonka )   काश कोई हवा का झोका, उसे छूकर आता। उसकी खुशबू को खुद को समेटे, मैं महसूस कर पाता उसको, इन हवाओं में । मैं एक बार फ़िर, खो जाता, उसकी यादों की रंगीन फिजाओं में। मेरी आंखों के सामने छा जाता , उसका किसी हवा के…

  • महामारी | Kavita

    महामारी ( Mahamari )   विकट समय में आज परीक्षा मानवता के नाम की चंद  सांसों  का  खेल  सारा संपदा किस काम की भूखे को भोजन मिल जाए क्या करना भंडार का अच्छे कर्मों की चर्चा चलती कहना है संसार का रोगी को दवा और सेवा मिल जाए अच्छी बात मानवता  अब गर्त में सोई…

  • आजादी के दीवाने | Kavita Azadi Ke Deewane

    आजादी के दीवाने ( Azadi Ke Deewane )    हिम्मत बुलंद अपनी, पत्थर सी जान रखते हैं। दिल में बसाए हम, प्यारा हिंदुस्तान रखते हैं। क्या आंख दिखाएगा कोई, हमवतन परस्तों को। हम सर पे कफन हथेली पे, अपनी जान रखते हैं। हम दिल में बसाए प्यारा हिंदुस्तान रखते हैं रख हिमालय सा हौसला, सागर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *