ये क्या हो रहा है

Kavita | ये क्या हो रहा है

ये क्या हो रहा है 

( Ye Kya Ho Raha Hai )

 

 

घर से बाहर निकल कर देखिए-

मुल्क़ में ये क्या हो रहा है,

सबका पेट भरने वाला आजकल

सड़कों पर भूखे पेट सो रहा है ।

मुल्क़ में ये…

 

खेतों की ख़ामोशियों में काट दी

जिसने अपनी उम्र सारी,

बुढ़ापे के आख़िरी दिनों में

वह शहर का शोर हो रहा है ।

मुल्क़ में ये…

 

संसद के सब फ़ैसलें अब

सरमायदारों के हक़ में होने लगे हैं,

मुल्क़ का हरेक आदमी

अपने अच्छे दिनों पे रो रहा है ।

मुल्क़ में ये…

 

अपने ही वीर जवान दूसरी ओर

बंदूक तान कर खड़े हैं;

हुक्मराँ के हुक़्म से भाई ही

भाई के ख़ून से हाथ धो रहा है ।

मुल्क़ में ये…

 

हक़ माँगने वाले देशद्रोही हैं,

आवाज़ उठाने वाले गुनेहागार;

सियासतदानों के चक्कर में हरकोई

अपना अलग ही राष्ट्रवाद ढो रहा है ।

मुल्क़ में ये….

 

कोई कुछ भी कहे, अब तो

अपना हक़ लेकर ही वापिस लौटेंगे;

उनकी नज़र इसे बग़ावत मानती

हम कहते-ये इंक़लाब हो रहा है ।

मुल्क़ में ये….

 

इतने मज़लूमों का ख़ून देखकर भी

नहीं पसीजता उनका दिल ;

वो ख़ुदा या भगवान तो नहीं

फिर इतना पत्थर दिल क्यो हो रहा है ?

मुल्क़ में ये…

 

ये मसला सिर्फ़ किसानों का है-

यह सोचकर अपने घर ना बैठे;

कल आपके साथ भी यही होगा

आज जो इनके साथ हो रहा है ।

मुल्क़ में ये…

 

अपने भीतर बसे ‘दीप को

मशाल बना लो मेरे वतन वालों;

देश में ज़ुल्मों-ज़्यादतियों का अंधेरा

और ज़्यादा घना हो रहा है ।

मुल्क़ में ये …

 

घर से बाहर निकल कर देखिए-

मुल्क़ में ये क्या हो रहा है;

सबका पेट भरने वाला आजकल

सड़कों पर भूखे पेट सो रहा है ।

 

?

कवि : संदीप कटारिया

(करनाल ,हरियाणा)

Similar Posts

  • रात्रिकाल | Kavita

    रात्रिकाल ( Raatrikaal )   दिन भर करते काम जो,अब हो आई शाम। थके थके से चल रहे, छोड़के सारा काम।।   सूरज  ढलने  से  हुई, ठंडी  तपती  धूप। रात सुहानी आ गई ,बिखरी छटा अनूप।।   चूल्हा घर-घर जल रहा,रोशन घर परिवार। कोई पशु को नीरता, कर रहा सार संभार।।   टिमटिम तारे कर…

  • और क्रंदन

    और क्रंदन     थकित पग में अथक थिरकन  और क्रंदन। आंसुओं का बरसा सावन और क्रंदन।।   हृदय से उस चुभन की आभास अब तक न गयी। सिंधु में गोते लगाये प्यास अब तक न गयी ।।   बढ़ रही जाने क्यूं धड़कन और क्रंदन । थकित बालक समझ मुझको धूल ने धूलित किया…

  • कल की खबर नहीं | Kal ki Khabar Nahi

    कल की खबर नहीं! ( Kal ki khabar nahin )    कल की खबर नहीं देख तू मेरे साथ चल, जिन्दगी की है डगर कठिन मेरे साथ चल। फिजाओं में घुली है आज चारों तरफ भांग, कल कोई फूल बिछाए न बिछाए साथ चल। जिन्दगी का सफर है देखो बहुत ही बड़ा, कल चराग़-ए-दिल जले…

  • उपकार

    उपकार   भारत में हमें जन्म दिया , सबसे बङा तेरा उपकार। इसी पुण्य -भूमि पर , सदा लिया तुमने अवतार।।   सब जीवों में श्रेष्ठ बनाया, दिया सबकी रक्षा का भार। चौरासी का जो बंधन काटे , भव से तरने की पतवार।।   सूरज-चंदा दोनों मिलकर, स्वस्थ रखते ये संसार। समीर-भूमि इन दोनों पर,…

  • सिन्दूर पर कविता | Poem in Hindi on Sindoor

    सिन्दूर पर कविता  ( Sindoor par kavita )    सिन्दूर के नाम पर क्यों? नारी बंध सी जाती है, अबला बन जाती है तड़प तड़प कर जिंदा ही, मर सी जाती है। सिन्दूर के लज्जा में सम्मान श्रद्धा में पति को भगवान ही समझती, फिर भी, न जाने क्यों! बार बार मन में प्रश्न उठता…

  • अक्षय तृतीया शुभ घड़ी | Kavita Akshay Tritiya Shubh Ghadi

    अक्षय तृतीया शुभ घड़ी ( Akshay tritiya shubh ghadi )   अक्षय हो सुख समृद्धि भरा रहे भंडार। जीवन में यश कीर्ति का हो जाए संचार।   अक्षय तृतीया शुभ घड़ी मंगलदाई हो योग। परिणय सूत्र में बंध युगल पाते पावन संयोग।   पावन तिथि को करे दान धर्म का काम। अक्षय धन पात्र रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *