मुझको पसंद करते हैं लाखों हजार लोग

मुझको पसंद करते हैं लाखों हजार लोग

 

मुझको पसंद करते हैं लाखों हजार लोग ।
अब वाह-वाह करके लुटाते हैं प्यार लोग ।।

सुनकर ग़ज़ल पसंद उसे कर रहे सभी ।
मेरी नई ग़ज़ल का करें इंतजार लोग ।।

कुछ ख़ास लोग याद रखेंगे मुझे सदा ।
गिनती में कम-से-कम वो रहेंगे हजार लोग ।।

इक उम्र दी गुज़ार यही सोचते हुए ।
क्यों बात को इधर से उधर करते चार लोग ।।

दुनिया को बात कौन-सी अच्छी नहीं लगी ।
ये सोचते रहेंगे सदा बेशुमार लोग ।।

जीवन खुशी-खुशी ही सदा जीना चाहिए ।
हँसते हुए मिलेंगे सभी शानदार लोग ।।

घाटा नहीं कभी हो सकेगा उन्हें बशर ।
करते सही निवेश सदा होशियार लोग ।।

Vikas Aggarwal

विकास अग्रवाल “बिंदल”

( भोपाल )

यह भी पढ़ें :-

देश हमारा | Desh Hamara

Similar Posts

  • मेरे ख़ुलूस को | Mere Khuloos ko

    मेरे ख़ुलूस को मेरे ख़ुलूस को चाहो अगर हवा देनामेरे ख़िलाफ़ कोई वाक्या सुना देना कभी तो आके मेरी ख़्वाहिशें जगा देनावफ़ा शियार हूँ तुम भी मुझे वफ़ा देना तमाम उम्र ये मंज़र रहेगा आँखों मेंनज़र मिलाते ही तेरा ये मुस्कुरा देना जिधर भी देखिए रुसवाइयों के पहरे हैंमेरे ख़ुतूत मेरे साथ ही जला देना…

  • मुझे अपना बना लो | Mujhe Apna Bana Lo

    मुझे अपना बना लो ( Mujhe Apna Bana Lo )   मुझे अपना बना लो सनम दिल में बसा लो //1 नहीं रक्खो ख़फ़ा दिल गले से तुम लगा लो //2 हसद दिल से मिटेगा मुहब्बत की दवा लो //3 सनम रिश्ता न तोड़ो मुहब्बत से निभा लो //4 बचोगे नफ़रतों से मुहब्बत की दुआ…

  • दिल्लगी अच्छी नहीं है

    दिल्लगी अच्छी नहीं है यक़ीं मानो मिरे जानी नहीं हैं।ज़ियादा दिल्लगी अच्छी नहीं है। किसी पर मालो-दौलत के जबल हैं।किसी पर एक भी रत्ती नहीं है। दसों कर डाले उसको फ़ोन लेकिन।वो आने के लिए राज़ी नहीं है। ख़ुशी से सैंकड़ों मेह़रूम हैं,पर।ग़मों से कोई भी ख़ाली नहीं है। हज़ारों राज़ पोशीदा हैं इसमें।हमारी बात…

  • लौट आ अब तू कहाँ है | Laut aa Ab

    लौट आ अब तू कहाँ है ( Laut aa ab tu kahan hai )    तू दिखा यूं मत गुमाँ है और भी देखो मकाँ है फूल दूँ कैसे उसे अब वो नहीं अब दरमियाँ है दिल यहाँ लगता नहीं अब वो हुआ जब से निहाँ है उस हसीं से तू मिला दे ये ख़ुदा…

  • हुस्न का गुलाब | Husn ka Gulab

    हुस्न का गुलाब ( Husn ka gulab )    हुस्न का है गुलाब वो आज़म शक्ल से लाज़वाब वो आज़म फ़ूल लेता नहीं वहीं मेरा दें निगाहों में आब वो आज़म चाहता हूँ अपना बनाना वो एक खिलता शबाब वो आज़म दीद हो किस तरह भला उसका ओढ़े है जो नक़ाब वो आज़म शक्ल से…

  • खून पसीना यार निकलता रहता है

    खून पसीना यार निकलता रहता है खून पसीना यार निकलता रहता हैपैसों से बाज़ार उछलता रहता है तुमने देखा है जिस उगते सूरज कोहमने देखा वो भी ढ़लता रहता है रोते रहते बच्चे मेरे दाने कोऔर पतीला चूल्हा जलता रहता है जश्न सियासी कूचों में होता रहताबेबस औ मजदूर कुचलता रहता है क्या उम्मीद लगायें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *