हर दिन कलाम करते हैं

हवा रुक जायेगी

हवा रुक जायेगी

गर ख़ुदा रहमत करे तो हर बला रुक जायेगी
जल उठेंगे बुझते दीपक यह हवा रुक जायेगी

इसलिए हाकिम के आगे रख दिये सारे सबूत
जुर्म साबित हो न पाये तो सज़ा रुक जायेगी

साथ तेरे हैं अगर माँ की दुआएं ख़ौफ़ क्या
तेज़ तूफाँ में भी कश्ती नाख़ुदा रुक जायेगी

बेवफ़ाई से तेरी परदे हटा दूँ मैं अगर
सारी दुनिया ही यहाँ तेरे सिवा रुक जायेगी

उसके ज़ुल्मों पर भी मैंने ख़ामुशी तोड़ी नहीं
होके मेरे ग़म से क्या वो आशना रुक जायेगी

कैसे में उम्मीद कर लूँ उसकी फ़ितरत जानकर
कर के तौबा वो जफ़ा से बेवफ़ा रुक जायेगी

छेड़ दे साग़र ग़ज़ल में अपनी सारी सिसकियाँ
सुन के शायद तेरे दिल की वो सदा रुक जायेगी

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • सूरज निकाल देता है | Ghazal Suraj Nikal Deta Hai

    सूरज निकाल देता है ( Suraj Nikal Deta Hai )   बड़ी अजीब सी उलझन में डाल देता है मेरे सवाल को हँस हँस के टाल देता है हुनर को अपने वो ऐसा कमाल देता है नदी का दर्द समुंदर में डाल देता है करो न फ़िक्र कि हम भी उसी के बंदे हैं बड़ा…

  • जब इश्क का फूल खिलता है

    जब इश्क का फूल खिलता है   दिल के गुलशन जब इश्क का फूल खिलता है, बदन का अंग-अंग, रोम-रोम हिलने लगता है ! भटकता जब मन बैचेन होकर इधर उधर तब, महबूब की बांहो में जन्नत का सुकून मिलता है ! मुहब्बत की दुनिया के जलवे ही होते है निराले, इसकी आग में दिन…

  • इनकार पर | Inkaar Shayari in Hindi

    इनकार पर ( Inakaar par )    जो मुकाबिल था सरे बाजार पर। रो पड़ा वो आपके इनकार पर। दम जमाने में नही जो मिटा दे, लिख गया जो इश्क की दीवार पर। फैसला समझे बिना जब कर लिया, ऐब अब क्या देखना सरकार पर। कत्ल जो इतने हुए उनका सबब तिल बड़ा कातिल खड़ा…

  • दुआ से | Dua se

    दुआ से ( Dua se )    रोज़ करता हूँ दुआ मैं वो ख़ुदा से अब शिफ़ा मिले तेरी रब दवा से रब बनाए रख नज़र ऐ रोज़ मुझपर दूर हर पल मैं रहूँ रब हर बला से जिंदगी से दूर खुशियाँ हुई यूं हाँ नमाजो की यहाँ यारों क़ज़ा से हो गया हूँ आज…

  • आवाज़ मिला दी मैंने | Awaaz Mila di Maine

    आवाज़ मिला दी मैंने ( Awaaz Mila di Maine ) ज़िन्दगी उसके मुताबिक ही बना दी मैंनेउसकी आवाज़ में आवाज़ मिला दी मैंने इसलिए चेहरे पे रहता है तबस्सुम मेरेदिल दुखाती थी जो वो बात भुला दी मैंने ज़िन्दगी ऐसे मुहाने पे ले आई मुझकोआग अपनी ही तमन्ना में लगा दी मैंने उनका दीदार किसी…

  • बहाने कितने | Bahane Kitne

    बहाने कितने ( Bahane Kitne )    मुस्कुराने के बहाने कितने फर्क क्या,आएं रुलाने कितने ॥ अब यकीं रूठ किधर जा बैठा रंग बदले हैं ज़माने कितने ॥ बेअसर ख़ार भी है अब उसको सह लिया तल्ख़ व ताने कितने ॥ होती उस सम्त निगाहें सबकी कह गईं, उसके दिवाने कितने ॥ उसकी गैरहाज़िरी में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *