Bolo vo Kaise

बोलो वो कैसे जीता होगा | Bolo vo Kaise

बोलो वो कैसे जीता होगा

( Bolo vo kaise jeeta hoga )

 

देखा न हो जिसने, जीवन में खुशियां
बोलो वो कैसे जीता होगा ।

ह्रद्दय हो जिसका खारे मय का सागर
बोलो वो कैसे पीता होगा ।।

पेट के खातिर, दिन में टहले
रात अंधेरी घर को दहले,
बिन स्याही के कलम न बहले
बोलो वो गीत रसीले, कैसे लिखता होगा ।।

देखा न हो जिसने जीवन में खुशियां
बोलो कैसे जीता होगा ।।

धाव अनेक हो, जिसके दिल मे
जैसे दाना, चीटी बिल में
हाथ पड़े हो छाले ।
बोलो वो जख्मों को नस्तर
कैसे देता होगा ।

देखा न हो जिसने जीवन में खुशियां
बोलो वो कैसे जीता होगा ।।

जिसने दिया ये नाम मुझे
किया उसी ने बदनाम मुझे
दुनिया देखे दिन और रात
बोलो वो खोटा सिक्का
कैसे चलता होगा ।

देखा न हो जिसने जीवन में
खुशियां
बोलो वो कैसे जीता होगा ।

ह्रदय हो जिसका खारे मय
का सागर
बोलो वो कैसे पीता होगा ।।

 

रोशन सोनकर

ग्राम व पोस्ट जोनिहां,तहसील बिंदकी,

जनपद फतेहपुर ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

मगर दिल मे प्यार है | Magar Dil me Pyar Hai

Similar Posts

  • भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी

    भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी आदर्शों पर अटल हिमालय, सी जिनकी इच्छा शक्ति,कर्त्तव्य पथ पर अडिग, अकम्प आदर्श देश भक्ति,अटल विचारों के स्वामी, सत्य पथिक विहारी थे,ऐसे अटल बिहारी करते नाम की सार्थक अभिव्यक्ति! नवयौवन में गृहत्याग समर्पित, देश को जीवन कर डाला,मानवता की सेवा करने, निस्वार्थ राजधर्म पाला,स्वतंत्रता संग्राम में बढ़ चढ़, जन चेतना…

  • अर्थ जगत | Kavita Arth Jagat

    अर्थ जगत ( Arth Jagat )   अर्थ जगत अनुपमा, प्रेरणा पुंज मारवाड़ी समाज ************ उद्गम राजस्थानी मरुथल धरा, न्यून वृष्टि संसाधन विहीन । तज मातृभूमि आजीविका ध्येय अंतर्मन श्रम निष्ठ भाव कुलीन । प्रायः राष्ट्र हर क्षेत्र श्री गमन , लघु आरंभ बुलंद आर्थिक आवाज । अर्थ जगत अनुपमा, प्रेरणा पुंज मारवाड़ी समाज ।।…

  • विज्ञान का चमत्कार | Kavita Vigyan ka Chamatkar

    विज्ञान का चमत्कार ( Vigyan ka chamatkar )    अब आनें वाले दिनों में होने वाला है चमत्कार, इस जर्मनी की कंपनी ने ऐसा किया है ऐलान। बन रही है इस तरह की यें मशीनरियां भरमार, मां की कोख की तरह ज़न्म लेगा यह इन्सान।। इतना ही नही कार मशीन सा करेगा वह काम, सब…

  • अधीर | Adheer

    अधीर ( Adheer )   बह जाने दो अश्रु को अपने कुछ तो दिल के छालों को राहत मिलेगी बातों के बोझ को भी क्या ढोना कुछ तो सोचने की मोहलत मिलेगी बांध रखा है फर्ज ने वजूद को उसे खोकर भी जिंदा रहना नहीं है अदायगी के कर्ज को चुकाना भी जरूरी है पथ…

  • मानव का उसूल | Kavita manav ka usul

    मानव का उसूल ( Manava ka usul )     चकाचौंध में खो गया नर धन के पीछे भाग रहा आज आदमी नित्य निरंतर व्यस्त होकर जाग रहा   झूठ कपट सीनाजोरी कालाबाजारी रिश्वतखोरी मानव का उसूल कैसा झूठे वादे बस बातें कोरी   प्रलोभन मोह माया के जाल पर जाल फेंक रहा नीली छतरी…

  • हुंकार की कवितायेँ | Hunkar ki Kavitayen

    हुंकार की कवितायेँ 23. रिश्ते बहुत मजबूत रिश्ते थे, कि कुछ कमजोर लोगो से। निभाते तो भला कैसे, कि कुछ मजबूर लोगो से। कशक थी दिल मे जो मेरे ,बताते तो भला कैसे। बडे बेबस थे हम जुड के, कुछ मशहूर लोगो से। बडे ही सख्त लहजे मे, हमे इल्जाम दे कर के। मोहब्बत को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *