बुरा क्यूँ मानूँ

बुरा क्यूँ मानूँ | Poem bura kyon manu

बुरा क्यूँ मानूँ

( Bura kyon manu )

 

तुम मुझसे बात

करना नहीं चाहते तो

मैं बुरा क्यूँ मानूँ……..

 

 

तुम मुझसे मिलना

नहीं चाहते हो तो

मैं बुरा क्यूँ मानूँ……..

 

तुम मुझसे ख़फ़ा

रहना चाहते हो तो भी

मैं बुरा क्यूँ मानूँ……..

 

तुम मुझसे दूर

होना चाहते हो तो

मैं बुरा क्यूँ मानूँ………

 

तुम मुझसे प्यार

नहीं करते हो तो

मैं बुरा क्यूँ मानूँ………

 

तुम मुझे बुरा

समझते हो तो

मैं बुरा क्यूँ मानूँ………

 

तुम मुझसे अपनी

जरूरतें चाहते हो तो

मैं बुरा क्यूँ मानूँ………

 

तुम मुझसे घृणा

करना चाहते हो तो

मैं बुरा क्यूँ मानूँ…………

 

तुम मुझे अपने

क़ाबिल नहीं मानते हो तो

मैं बुरा क्यूँ मानूँ…………!!

 

 

?

कवि : सन्दीप चौबारा

( फतेहाबाद)

यह भी पढ़ें :-

ये कैसी आज़ादी | Ye kaisi azadi | Kavita

Similar Posts

  • बादल प्यारे | Kavita Badal Pyare

    बादल प्यारे ( Badal Pyare )   जल मग्न होती यह धरती घिर आए जब जून में बादल काले काले बदरा प्यारे प्यारे उमड़ घुमड़ जब छाए बादल।। अंबर से जब बरसे मेघ अमृत खुशहाली छाए झूम के आए बरखा की बहार संग ये सावन पुकारे धरती तुमको प्रिय बादल।। त्राहि त्राहि जब होता जग…

  • स्वर्ग | Swarg par Kavita

    स्वर्ग  ( Swarg )    स्वर्ग   कहीं   ना   और,  बसा  खुद  के  अंतर में खोज   रहे  दिन- रात  जिसे  हम  उस  अम्बर में   सुख   ही   है   वह   स्वर्ग  जिसे  हम  ढूंढे  ऊपर बसा    हमारे    सुंदर   तन – मन   के   ही  अंदर   काट    छांट    कर    मूर्तिकार   जैसे   पत्थर को दे    देता    है   रूप   अलग  …

  • इन्द्र का दर्प | Kavita

    इन्द्र का दर्प ( Indra ka darp )   इन्द्र… हाँ ! इन्द्र, आज फिर क्रूध हो चुका है ! डुबोना चाहता है सारी धरती ! क्योंकि इन्होंने चुनौती दी है, उसके ऐश्वर्य एवं सत्ता को ! डूबने को हैं मजदूर, किसान एवं नौजवान । दर्द एवं दहशत इतना कि आवाज भी नहीँ दे पा…

  • आयरन लेडी इंदिरा गांधी | Indira Gandhi Par Kavita

    आयरन लेडी… इंदिरा गांधी ( Iron lady Indira Gandhi )     एक नन्हीं सी गूंगी सी गुड़िया अपनी बातों से विश्व को हिलाया   भारत  के  जन  जन  को  गर्व जिन पर यशगान किया सबने फूल बरसाए उन पर   प्रियदर्शनी कहते थे उनको हम सब उन्हें दुर्गा अवतारी कहते रहे हम सब  …

  • डॉ. नानक दास जी महाराज | Dr. Nanak Das Ji Maharaj

    डॉ. नानक दास जी महाराज ( Dr. Nanak Das Ji Maharaj )   समाज सुधारक संत है डाॅ. नानक दास महाराज, कल्याणार्थ सेवाएं देकर यह जगा रहे है समाज। आधुनिक भारत निर्माण में ये कर रहे है सहयोग, विश्व शांतिदूत कहलाते ये राष्ट्रीय संत है आज।। सद्गुरु कबीर विचारों को यह फैला रहे है संसार,…

  • कमरा | Kamra

    कमरा ( Kamra )    अनायास तीव्र वेग से मेरे कमरे में आकर हवा ने हलचल मचा दी और परदे ने लहराकर मेरे टेबिल पर रखी कांच से मढ़ी फ्रेम हुई तस्वीर को गिरा दिया साथ ही वही रखी हुई मियाज के पन्नों ने फड़फड़ाकर हलचल मचा दी और फिर वही रखी हुई इंक की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *