चलना सीखे नही | Chalna Sikhe Nahi

चलना सीखे नही

( Chalna sikhe nahi ) 

 

चलना सीखे नही ,और दौड़ने निकल पड़े
संभलने के प्रयास मे,लड़खड़ाकर गिर पड़े

होती अगर जिंदगी ,यूं ही आसान इतनी
तो सोचिए, कामयाबी के पैर क्यों छाले पड़े

गुजर जाती है एक उम्र पूरी,चढ़ाई मे
चाहते हो ,घर से निकलते ही हों झंडे खड़े

माना की हौसले हैं,किंतु कदर नही दिल मे
अकड़ मे ही टूट गए हैं,दरख़्त बड़े बड़े

मानना,मांगना,झुकना, संयम भी जरूरी
हक दिए नही,और हक के लिए लड़ पड़े

सीढ़ी दर सीढ़ी,कदम दर कदम ही आगे बढ़ें
खुद को उठाने मे ,कंधा और का न दबाना पड़े

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

वर्ग विशेष | Varg Vishesh

Similar Posts

  • विवाह पंचमी | Vivah Panchami

    विवाह पंचमी ( Vivah Panchami )   राम तभी से, सिया राम हो गए मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी अद्भुत, चेतना प्रकृति मिलन अवसर । दैविक उपमा राम सीता विवाह सर्वत्र सनातनी संस्कृति असर । धर्म आस्था परम शिखर, कलयुग भाव त्रेता सम हो गए। राम तभी से, सिया राम हो गए ।। उपवन गमन ध्येय पूजन…

  • सूर्य नमस्कार | Surya Namaskar

    सूर्य नमस्कार ( Surya Namaskar )   आरोग्य अनुपमा, सूर्य नमस्कार से ******** सुख समृद्ध जीवन पथ, स्वस्थ तन मन अति महत्ता । उत्तम पावन विचार उद्गम, दिव्य स्पंदन परम सत्ता । अद्भुत ओज बिंब सूर्य देव, मूल विमुक्ति सघन अंधकार से । आरोग्य अनुपमा, सूर्य नमस्कार से ।। द्वादश सहज आसन चरण, अंतर्निहित अनूप…

  • होगा निश्चय सबेरा

    होगा निश्चय सबेरा   अधिकार है सबको जीने का राजा रंक और फकीर, तृप्त होता कोई ख़्वाब देखकर हँसकर काटता कोई गम के जंजीर। लाख उलझनें हो जीवन में ख़्वाब सभी सजाते हैं, किसी के ख़्वाब पूरे होते किसी के अधूरे रह जाते हैं। नीद में देखता ख़्वाब कोई कोई सो नही पाता है, न…

  • प्यारी ये बेटियां | Beti poem in Hindi

    प्यारी ये बेटियां ( Pyari ye betiyan )   साहस और ज़ुनून के बल नाम कर रहीं लड़कियां, हिम्मत इनका पिता है एवं ऑंचल माॅं की गोदिया। बिन पंखों के उड़ रहीं आज देखों प्यारी ये बेटियां, चाहें जाओ कन्याकुमारी या काश्मीर की वादियां।।   ना आज यह किसी से डरती ना किसी से घबराती,…

  • वो एक अकेली शेरनी | Nari shakti ki kavita

    वो एक अकेली शेरनी ( Wo ek akeli sherni )      उस वक्त लगा लेना चाहिए उस नारी का अंदाजा, निकाह या विवाह हो कितने लोग लेनें को जाता। अपनें ही व्यवहार से सबकें दिल में जगह बनाती, वो एक अकेली शेरनी कुटुंब छोड़कर संग आती।।   अगर न होती ये पाॅंचो लक्ष्मी रुपणी…

  • खोज

    खोज सुख की खोज में आदमी देखो, कैसे दुख के पीछे दौड़ रहा है!घर है मगर वातानुकूलित नहीं है वह उसकी तृष्णा में चकरा रहाहै, मोटर है लेकिन सामान्य वह,‘लिमोजिन’ चढ़ने के लिए छटपटा रहा है सुख की खोज में लगने के बाद आदमी, आदमी कहाँ रह जाता है? देखते-देखते ही नदी की कलकल और,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *