CRPF Jawan

सी आर पी एफ जवान हूॅं | CRPF Jawan

सी आर पी एफ जवान हूॅं

( CRPF jawan hoon )

 

जो ख़्वाहिशें है हमारी उनको पूरी करने में रहता हूॅं,
दिन-रात का पता ना चलता बस लिखता-रहता हूॅं।
परिस्थिति ख़राब होने पर भी घबराया ना करता हूॅं,
एक पहचान बनानें को ज़िद्दी रस्तें चलता-रहता हूॅं।।

कभी कहानी कभी कविता मुक्तक दोहे लिखता हूॅं,
कोई गुस्से से बात करे तो चुपचाप सुनता रहता हूॅं।
तनहाईयों की इन रातों में करवट बदलता रहता हूॅं,
डर है कही नशा उतर जाऍं इसलिए पीता रहता हूॅं।।

फेल-पास का फ़िक्र नही है कौशिश करते रहता हूॅं,
गुज़रे वक्त को याद ‌करके पछताऍं उनमे मैं नही हूॅं।
ये ज़िम्मेदारियों का दायित्व निभाने को तैयार मैं हूॅं,
मरते-दम तक मातृभूमि की सुरक्षा को मैं तैयार हूॅं।।

नही वी आई पी नही अधिकारी बस एक जवान हूॅं,
ताकतवर इंसान नही बस साधारण सी आवाज़ हूॅं।
पहचान मेरी कुछ ख़ास नही है फिरभी मैं ख़ास हूॅं,
लहराते खेत की टहनी हूॅं अपने घर का विश्वास हूॅं।।

माॅं शारदे का आशीष पाकर आज बहुत मैं धन्य हूॅं,
मुॅंह से कहकर नही मुकरता ऐसा सच्चा इन्सान हूॅं।
चाहे मेरे साथ ना दो मेरी फिर भी मैं उनके साथ हूॅं,
माॅं भारती का लाल एवं सी आर पी एफ जवान हूॅं।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • जरा सी आंख क्या लगी | Zara si Aankh Kya Lagi

    जरा सी आंख क्या लगी ( Zara si Aankh Kya Lagi )   जरा सी आंख क्या लगी शाम ढलने लगी। सिंदूरी होकर हसीन सी वह मचलने लगी। रजनी आई रूप धरकर फिर सजने लगी। नींद के आगोश में घंटियां भी बजने लगी। अंधियारी रात हुई नभ में घटाएं छाने लगी। सपनों की मलिका मस्त…

  • है ये मिट्टी की काया | Mitti ki Kaya

    है ये मिट्टी की काया! ( Hai ye mitti ki kaya )    मैंने खुद को तपा करके, जीवन को सजाया है। था कर्म मेरा अच्छा, तब जनम ये पाया है। कुदरत के आंगन में, बड़े मजे से खेला है। ये बीत गया जीवन, अब जाने की बेला है। पुरुषार्थ किया हमने, अब मोक्ष को…

  • वो लड़की | Woh ladki | Poem in Hindi

    वो लड़की ( Woh ladki )   वो लड़की , दूनियाँ अपनी नई बनाती तो होगी , गीत चाहत का कोई गुनगुनाती तो होगी I   तस्वीर कोई आँखों में सजाती तो होगी , खड़ी आइने के सामने मुस्कराती तो होगी ।   अनकही सी बातें आ जाती होंगी लबों पर , अनजाने से रिश्तों…

  • मां तुम रोना मत | Maa Tum Rona Mat

    मां तुम रोना मत अब अगले जन्म में मिलनामैं बनने वाला हूंकिसी भी पल लाशयहां बस जंगल हैंगीदड़, कुत्ते, भेड़ियों के दंगल हैंखा जाएंगे नोच –मेरी देह कोतुम्हें मेरी मिट्टी भी नहीं मिलेगीवहीं अपने खेत की मिट्टी कोअपनी छाती से लगा लेनामुझे राजा बेटा कह- कहपुकार लेनामां मत रोना मुझे याद हैजब पहली बार तुमखेत…

  • लोग क्या कहेंगे | Kavita Log Kya Kahenge

    लोग क्या कहेंगे ( Log Kya Kahenge ) हमें लोग क्या कहेंगे, अब लोगों को भी कहने दो। मतलब की है सारी दुनिया, स्वार्थ में ही रहने दो। तुमको अब बढ़ते जाना, कुछ काम ऐसा कर लो। जीवन में कुछ है पाना, खुशियों से झोली भर लो। साध लो अब निशाना, मंजिल पर तुमको जाना।…

  • सावन | Swan kavita

    सावन  ( Sawan )   –> आया सावन झूमते, धरती को यूं चूमते || 1.फूल खिल रहे बगियन में, रंग बिरंगे तरह-तरह | बादलों में बिजली चमके, रिम-झिम बरसे जगह-जगह | कहीं मूसलाधार हो बारिश, टिम-टिम बरसे कहीं-कहीं | कोई कहता रुक जा मालिक, कहता कोई नहीं-नहीं | –>आया सावन झूमते, धरती को यूं चूमते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *