Kshamadan par kavita

क्षमादान | Kshamadan par kavita

क्षमादान

( Kshamadan )

 

क्षमा दान यदि कर पाओ तो
करके बन जाओ भगवान
क्षमा हृदय की शांत अवस्था
ईश्वरीय हो जाता इंसान,

 

जो देता है दान किसी को
लौट वही फिर पाता है
क्षमा दान है श्रेष्ठ दान में
यह सच्चा धर्म बताता है,

 

मानवता का है एक लक्षण
क्षमा दान कहलाता है
देने वाला दान सदा ही
महामानव बन जाता है,

 

लेने देने वाले दोनों
सहज सुखद अनुभव करते
क्षमादान है दान ही ऐसा
बाकी सब इस पर मरते,

 

गोदान सुना भूदान सुना
कन्या, जीवन दान सुना,
कौन दान है क्षमा से बढ़कर
यह क्षमा नहीं भगवान सुना।

 

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

बाल दिवस पर विशेष बाल कविता | Bal diwas kavita

Similar Posts

  • वह गमों में भी मुस्कुराती है | Poem Wo Ghamon Mein bhi Muskurati hai

    वह गमों में भी मुस्कुराती है ( Wo ghamon mein bhi muskurati hai )   हंसकर कहकहा लगाती है गम अमृत समझ पी जाती है बहते नीरो को छिपा जाती है सुनकर भी सब दबा जाती है निष्ठा से फिर खड़ी हो जाती क्योंकि वह सब भाप जाती है शांति के लिए सह जाती है…

  • जन्म दिन | Janam din par kavita

    जन्म दिन ( Janam din )   आज जन्मदिन के अवसर पर हम दे क्या उपहार, सबसे बढ़कर आपको करते हैं हम प्यार।   मृदुल कोमल सरल है उत्तम नेक विचार, आप सुगंधित पुष्प सा फैलें जग संसार।   हृदय से है आपका वंदन बारंबार, क्या दे दे हम आपको दूजा और उपहार।   स्नेह…

  • अनुत्तरित प्रश्न | Kavita

    अनुत्तरित प्रश्न ( Anuttarit Prashna )   रास्ते से गुजरते हुए एक प्राकृतिक आॅक्सीजन टैंकर ने देख मुझे रोका हाल मुझसे मेरा पूछा। दोस्त क्या हाल है? कुछ देख रहे हो? समझ रहे हो इन दो टके के कृत्रिम आक्सीजन सिलिंडरों की कीमत जरा सा कोरोना प्रेशर क्या पड़ा अपनी औकात दिखा रहे हैं? बनाने…

  • यह नवल वर्ष

    यह नवल वर्ष यह नवल वर्षमन में भर देउत्साह और हर्षघटे निराशाओं का तमहों कामयाब हम स्वार्थ का दैत्यकभी छल न सकेअब मंथराकोई चाल चल न सके आशाओं के कँवल खिल जायेंनिर्धारित लक्ष्य मिल जायें हर स्वप्न संपूर्ण होकामना परिपूर्ण हो सुदृढ़ और विश्वास होसार्थक हर प्रयास हो उदय ज्ञान का आदित्य होप्रफुल्लित निरन्तर साहित्य…

  • गणपत लाल उदय की कविताएं | Ganpat Lal Uday Poetry

    मां नील सरस्वती का प्रतीक बहुत निराली और रहस्यमयी है जिसकी ये कहानी,समुद्र मंथन से प्रकट हुआ सुना बुजुर्गो की ज़ुबानी।उन 14 रत्नों में से एक है ऐसा कहते समस्त ज्ञानी,हरसिंगार पारिजात शेफाली कहते कोई रातरानी।। कल्पवृक्ष भी कहते इसको जो रोपा गया इन्द्रलोक,संपूर्ण रात सुगंध बिखेरता फूल जिसका इन्द्रलोक।आमतौर पर यह देर शाम अथवा…

  • कन्या और दान | shadi poem in hindi

    *कन्या और दान* ( Kanya Or Daan )    जबसे बिटिया हुई सयान चिंता में है बाप की जान  नित्य  धरावे  नारी  ध्यान  जल्दी कर दो कन्यादान  घर -वर ढूढ़े फिर बाप परेशान कहां   मिले   अच्छा  मेहमान घर मिले अच्छा तो वर नहीं अच्छा बर  मिले  अच्छा तो घर नहीं अच्छा घर- वर अच्छा तब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *