यह कैसा व्यवहार ?

Hindi Kavita | Hindi Poetry On Life -यह कैसा व्यवहार

यह कैसा व्यवहार ?

( Ye Kaisa Vyavahar )

 

*****
मरणशील हो जिस मां ने हमें जीवन दिया है,
वयस्क हो हमने ही उन्हें शर्मिंदा किया है।
झेली असह्य पीड़ा हमारी खुशियों की खातिर,
बर्ताव किया हमने उनसे होकर बड़े शातिर।
जिसने अपनी खुशियों का कर दिया संहार,
हमने उस मां की ममता को कर दिया तार तार।
यह कैसा अपना व्यवहार?
मनुज जरा तू विचार!
मनुज जरा तू विचार!!
मां के त्याग को कभी जीवन में अपने उतार?
तो पता चले!
क्या थी ?
उनके बलिदान की कीमत मेरे यार।
पहले छोड़ा अपना घर बार,
फिर जोड़ा दो घरों को यार।
एक नए घर में आकर कुछ सपने सजाए,
रिश्ते निभाए।
खटी वहां दिन रात,
ताने सुनी बात ही बात;
छलनी हुई कई बार जज़्बात।
फिर भी हुई ना कभी आहत,
लिए मन में एक नन्हे-मुन्ने की चाहत।
फिर एक दिन,
जा मृत्यु के मुख में !
दिया हमें जन्म,
खुदा की कसम।
कसर कोई ना छोड़ी,
सारी ममता हमीं पर उड़ेली।
और हमने !
बना दी उनके जीवन को एक पहेली,
आज पड़ी है वह वृद्धाश्रम में अकेली।
क्या यह सही है सहेली?
बोल ना मेरी मुंहबोली!
क्यों मां की ममता से तू खेली?

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

Hindi Poetry On Life | Hindi Poem -अंतर्द्वंद

Similar Posts

  • अपराध बोध | Apradh Bodh

    अपराध बोध ( Apradh bodh )   अपनी आत्मा पर कोई बोझ न कभी रखना | किसी का दिल तुम्हारी वजह से दु:खे, ऐसा कोई काम न कभी करना | कोई इंसान पत्थर दिल न होता यहाँ | इस बात से इंकार न कभी करना | मंजू की लेखनी का है यही कहना | बहुत…

  • राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस | Rashtriya Upbhokta Divas

    राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस ( Rashtriya upbhokta divas )    बाजारवाद पर अंकुश,उपभोक्ता संचेतना से सही कीमत उत्तम सामग्री सेवा, हर उपभोक्ता परम अधिकार । पटाक्षेप अवांछित भ्रामक बिंदु, वंदन वैध व्यापार व्यवहार । गुणवत्ता संग उचित मूल्य अहम, क्षतिपूर्ति प्रदत्त नियम अवहेलना से । बाजारवाद पर अंकुश,उपभोक्ता संचेतना से ।। हिंद राष्ट्र उपभोक्ता हित, संरक्षण…

  • एहसास तेरा प्यारा | Poem Ehsaas Tera Pyar

    एहसास तेरा प्यारा ( Ehsaas Tera Pyar )   जाने क्यों दिल को लगता, एहसास तेरा प्यारा। बज उठते तार दिल के, बोले मन का इकतारा। क्यों ख्वाबों में चेहरा ये, मुस्कानों के मोती सा। नैनों में झलक आता, विश्वास दिव्य ज्योति सा। सुर संगीत की तुम मधुर, दिव्य धारा लगती हो। छेड़े वीणा के…

  • विश्व शिक्षक दिवस | Vishva Shikshak Diwas

    विश्व शिक्षक दिवस ( Vishva Shikshak Diwas )   शिक्षक चेतना का चिराग मृदुल मृदु विमल वाणी, श्री चरण कमल वरदान । कृत कृत्य श्रेष्ठ उपमा, हृदय पुनीत संधान । दर्शन दिव्य दीप्त आभा , सुषुप्त सौभाग्य जाग । शिक्षक चेतना का चिराग ।। उर तरंग पावन झंकार, अलस सदा अति दूर । शोभित मन…

  • मन की पुकार | Man ki Pukar

    मन की पुकार हर धड़कन तेरे नाम से धड़कती है,तेरी यादों की लौ दिल में चमकती है।आज भी तेरी हंसी का दीवाना हूँ मैं,तुझसे बेशुमार प्यार निभाना चाहता हूँ मैं। तेरे कदमों की आहट अब भी सुनाई देती है,मेरे ख्वाबों में हर रात तू ही दिखाई देती है।तेरे बिना हर लम्हा अधूरा सा है मेरा,आज…

  • देश अब तुम्हें पुकारे

    देश अब तुम्हें पुकारे वापस आओ देश के लालोदेश अब तुम्हें पुकारेदेखो हाल इस धरती काजो तुम कर गए हमारे हवालेवापस आओ देश के लालोदेश अब तुम्हें पुकारे भूल गए सब तुम्हारी कुर्बानीलहू तुम्हारा बहा कटे हाथ और पैरमां बहन पत्नी और बेटीरोती थी तब घर में अकेलीवापस आओ देश के लालोदेश अब तुम्हें पुकारे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *