Cyber Thagi

साईबर ठगों का आतंक | Cyber Thagi

साईबर ठगों का आतंक

( Cyber thagon ka aatank ) 

 

आज बढ़ रहा है तीव्रता से साईबर ठगों का आतंक,
अपने-आपको समझ रहें है वह सभी से बड़े दबंग।
फैला रहें है जो जाल धनाधन ऐसे अनेकों है शैतान,
जाल झूठ छल-कपट हेरा फेरी से कर देते है दंग।।

करते है मोबाइल सिम बदलकर वो फोन से ये बात,
फोन मिलाकर कहते मित्रवर क्या है आपका हाल।
वाइस ऐप से निकाल लेते जो हु-ब-हु वैसी आवाज़,
पूछते-पूछते हालचाल वो करने लग जाते सवाल।।

कैसे कहाॅं हो आजकल थोड़ा करना यार मेरी मदद,
रूपयों की हमें है सख्त ज़रूरत मना करना तू मत।
रिश्तेदार बनकर भी कहते एक्सीडेन्ट का लेते नाम,
फॅंसा लेते है वें जाल में फोन-पे कर दो इसी वक्त।।

यही नही है आज हो रहा हेलो हाय फोन पर चैटिंग,
लड़की बनकर ये बात करेंगी करलो हम से सैटिंग।
विडियो काल से BF मूवी बनाकर करतें है परेशान,
वायरल करने का कहकर ये पैसों की करते माॅंग।।

कोई नही हड़बड़ाना दोस्तों इनके झांसे में ना आना,
होते है वो तेज-तर्राट पहले सब तहकीकात करना।
नही बताना कभी बैंक डिटेल ना पासवर्ड ये बताना,
मेरा काम है रचनाएं लिखना ठीक लगे वो करना।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • hindi poetry on life -मृत्यु!

    मृत्यु! ( Mrityu ) ** १ कभी आकर चली जाती है, कभी बेवक्त चली आती है। जरूरी हो तब नहीं आती, कभी बरसों बरस इंतजार है कराती। हाय कितना यह है सताती? कितना है रूलाती ? कब आएगी? यह भी तो नहीं बताती! एकदम से अचानक कभी आ धमकती है, जाने कहां से आ टपकती…

  • नारी हूं मैं नारायणी | Nari Hoon Main Narayani

    नारी हूं मैं नारायणी ( Nari hoon main narayani ) नारी हूं मैं नारायणी।कहलाती हूं नारायण की अर्धांगिनी। अपनी शोभा बढ़ाने की चाह,जब नारायण के मन में आया ।तब मेरी उत्पत्ति किया गया,मुझे गया अपने से अलग कर बनाया। मैं उनकी शक्ति स्वरूपा हूं।उन्हें प्रेरणा देने वाली, उनकी प्रेरणा हूं। नहीं हूं मैं किसी की…

  • मकरसंक्रांति का उल्लास

    मकरसंक्रांति का उल्लास सोचा था इस बार तेरे संग पतंग उड़ाऊं,तेरे हाथों से डोर थाम, सपनों को आसमान में ले जाऊं।आसमान संग हमारी खुशी को मैं जीता जाऊं,तेरे साथ हर पल को मैं सजीव बनाऊं। सूरज की किरणों में तेरी मुस्कान को पाऊं,तेरी हंसी की मिठास से, मैं दिन को सजाऊं।दिल की रोशनी से हमारा…

  • आज की नारी | Aaj ki Nari Poem

    आज की नारी (  Aaj ki nari par kavita )   मंजिलों  को  पा  रही मेहनत के दम पर नारी संस्कार संजोकर घर में महकाती केसर क्यारी   शिक्षा खेल राजनीति में नारी परचम लहराती कंधे से कंधा मिलाकर रथ गृहस्ती का चलाती   जोश  जज्बा  हौसलों बुलंदियों की पहचान नारी शिक्षा समीकरण देखो रचती…

  • ढलने लगी धीरे-धीरे जवानी

    ढलने लगी धीरे-धीरे जवानी ढलने लगी धीरे-धीरे जवानीबदलने लगी धीरे-धीरे कहानीभरोसा दिलों का अब घटने लगापिघलने लगी धीरे-धीरे रवानी।। बुढ़ापा बदन पर छाने लगाचांद सा चेहरा मुरझाने लगाचेहरे पर दिखती नही कोई रौनकसचमुच बुढ़ापा अब आने लगा।। वो मौसम दिखे ना फिजाएं दिखेहरी भरी दिलकश हवाएं दिखेदिखता नहीं है जुनून दिल में कोईनजरों में अब…

  • पंचमम् स्कंदमातेति | माहिया

    पंचमम् स्कंदमातेति माँ आदि भवानी हैंनौ-नौ रूपों मेंअंबे वरदानी हैं संतति का वर देतींस्कंदमाता रानीहर दुख को हर लेतीं माता का जगराताकर लो श्रद्धा सेझोली को भर जाता माँ बालक हम तेरेडाले हैं डेरादरबारों के चेरे बेंदी की शोभा हैरुचिर आलता नेभक्तों को लोभा है रजनी गुप्ता ‘पूनम चंद्रिका’ लखनऊ, उत्तर प्रदेश यह भी पढ़ें:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *