दर्द की रेखा | Dard ki Rekha

दर्द की रेखा

( Dard ki rekha )

 

जुडा हो जिसका रिश्ता दर्द से
वही समझ सकता है किसी का दर्द
मिली हो वसीयत जिसे पुरखों की
उसे संस्कार भी मिला होना चाहिए

सभ्यता तो देन है शिक्षित ज्ञान की
व्यवहार भी देखकर सीख जाते हैं
संस्कार ही पहचान कराते हैं ज्ञान की
कपड़े की सफेदी से महानता नहीं होती

ज्ञान तो केवल भंडार है जानकारी का
ज्ञान जीवन में उतरे तो सार्थक है
पढ़कर वाद विवाद तो हो सकता है
किंतु संवाद के लिए विनम्रता चाहिए

दर्द ही देते हैं अनुभव ,मदद व सहयोग का
जीवन में जरूरतों के होते अभाव का
संपन्नता में एहसास ,महसूस नहीं होते
सिर्फ वैचारिक दयालुता ही बनी रहती है

बहुत कमों में होती है आदमीयत की भावना
शेष में तो केवल सम्मान की भूख होती है
दिखावे की हमदर्दी से जख्म ठीक नहीं होते
एक कसक सी चूमती है दर्द के रेखा की

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

अभी है वक्त | Abhi Hai Waqt

Similar Posts

  • किताब | Kitab

    किताब ( Kitab )    पन्ने फड़फड़ाते रहे और हम लिखते रहे किताब जिंदगी की मगर,सियाही ही खत्म सी होने लगी कलम की किताब भी रह गई अधूरी की अधूरी ही शब्दों के मायने बदलते गए बदलते हुए अपनों की तरह बह गईं किश्तियां भी उम्मीदों की रह गए निखालिस टूटते हुए सपनों की तरह…

  • महत्व | Mahatva

    महत्व ( Mahatva )    गलतियाँरोज नहीं रोज नहीं होती दोबारा की मानसिकता और बार-बार की मूर्खता कहलाती है जो बदल देती है जीवन का मानचित्र और आदमी उसी में स्वयं को ही तलाशता रह जाता है पूरी उम्र भर स्वाभाविक का और सहजता व्यक्ति के सर्वोच्च शिखर हैं पूर्णता किसी में नहीं किंतु पूर्ण…

  • कलाकार | Kalakar par kavita

    कलाकार ( Kalakar )   कला कौशलता दिखलाते कलाकार कहलाते हैं। अपने हुनर से दुनिया में यश परचम लहराते हैं।   चित्रकला संगीत साहित्य जिन से गहरा नाता है। सृजन शिल्प पारंगत विद्या में महारथ पाता है।   भित्तिचित्र काष्ठ कला हो या फिर आभूषण मानो। मीनाकारी रंगदारी देखो जढ़ाई घड़ाई सुंदर जानो‌   शिल्पकला…

  • घर घर आएंगे राम | Ghar Ghar Aayenge Ram

    घर घर आएंगे राम ( Ghar Ghar Aayenge Ram )   घर घर राम आएंगे मर्म धर्म का बतलाएंगे पुन स्थापित होंगे राम अवध में फिर से प्राण प्रतिष्ठा होगी जन-जन के हित साधें राम नरेश अवध के जय श्री राम मनु के वंशज कहलाते श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम है श्री राम कौशल्या सुत दशरथ…

  • प्यासा मन | Geet pyasa man

    प्यासा मन ( Pyasa man )   उमड़ घुमड़ बदरिया बरसे बरसाओ प्रेम जरा सा सावन की झड़ी लग रही मन मेरा फिर भी प्यासा मन मेरा फिर भी प्यासा   महकी मन की बगिया फूलों की मुस्कानों सी देखता हूं जब भी तुझको झूमती दीवानों सी इक आहट से दिल धड़कता प्रेम गीत भरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *