Dashare ka Tyohar

दशहरे का त्यौहार | Dashare ka Tyohar

दशहरे का त्यौहार

( Dashare ka tyohar )

प्यारा और न्यारा यह दशहरे का त्यौहार,
सभी करों रावण रुपी राक्षसों का संहार।
छोड़ो क्रोध, छल-कपट चुगली भ्रष्टाचार,
होती अच्छाई की जीत व बुराई की हार।।

ये उत्सव मनातें सभी जगह पर धूमधाम‌,
रावण को हराकर विजय हुऐ थे श्री राम।
विजयादशमी है इसी त्यौहार का ही नाम,
मर्यादा पुरुषोत्तम थें ये भगवान श्री राम।।

पर्व दशहरे से मिलती है यह प्यारी सीख,
हारती है झूठ सदा लगाओ सत्य से प्रीत।
पुतले जलाते रावण के बनाकर इस रोज,
खुशियां मनाते धूम-धाम से गाते है गीत।‌।

उत्साह एवं श्रद्धा से मनाया जाता है पर्व,
भगवान सियाराम पर हम सबको है गर्व।
माॅं दुर्गा ने इस दिन महिषासुर वध किया,
नवरात्रा में दसवें दिन मनातें है दोनों पर्व।

बढ़ रही है आज लगातार इसकी कतार,
वर्तमान में दशानन बन रहा ये भ्रष्टाचार।
अहंकारियों का होता है सदैव ही विनाश,
दगा द्वेष अन्याय न करें कोई अत्याचार।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/beema/

Similar Posts

  • तेरी हर बात | Poem teri har baat

      तेरी हर बात ( Teri har baat )     कभी चैत्र- बैसाख की पवित्र गरिमा लिये कभी गर्म लू सी ज्येष्ठ- आषाढ़ की तपन लिये   कभी सावन-भादों सी छमाछम पावस की बूंदें लिये कभी त्योहारों सीआश्विन-कार्तिक के मीठे नमकीन लिये   कभी मार्गशीर्ष-पौष की कड़कड़ाती रातों की सर्दी लिये कभी माघ- फाल्गुन…

  • दीपावली शुभकामना | Diwali shubh kamna

    दीपावली शुभकामना ( Deepawali shubh kamna )   सम्बन्धों के दीप जलाये तुमने देकर प्यार मेरे घर आँगन में करते रहे सदा उजियार !   सारे जीवन यह अपनापन बना रहे हममें दुनिया को बाँटें हम मिलकर खुशियों के उपहार !   अनजाने अनचाहे जो भी आयें अब अवरोध अपने विश्वासों से उन पर पा…

  • ऐसी वो अनपढ़ पीढ़ी | Kavita Aisi wo Anpadh Pidhi

    ऐसी वो अनपढ़ पीढ़ी  ( Aisi wo anpadh pidhi )   हम है! हिन्दी भाषा के लेखक, कोई न समझे हमें चाहें बेशक। घूमती है यह एक बात मस्तक, कोई मिल जाये नूतन शीर्षक।। दिन में मिलता ना हमें आराम, रात्रि लिखनें में करतें है ख़राब‌। कब हुई आधी कब भौर ये हुई, मुझे लगा…

  • अस्तित्व | Astitv

    अस्तित्व ( Astitv )    समाज ही होने लगे जब संस्कार विहीन तब सभ्यता की बातें रह जाती हैं कल्पना मात्र ही सत्य दब जाता है झूठ के बोझ तले अवरुद्ध हो जाते हैं सफलता के मार्ग चल उठता है सिर्फ दोषा रोपण का क्रम एक दूसरे के प्रति मर जाती है भावनाएं आपसी खत्म…

  • मन एक परिंदा है | Poem man ek parinda hai

    मन एक परिंदा है ( Man ek parinda hai )   ये मन एक परिंदा है उड़ाने ऊंची भरता। स्वप्न लोक विचरण सकल विश्व करता।   मन के नयन हजार मन जाए सरिता के पार। पंखों को व्योम पसार घूमे सपनों का संसार।   कभी झूमता कभी नाचता मतवाला सा गाता। पंछी मनवा सैर सपाटा…

  • अच्छी नहीं होती खामोशी | Khamoshi

    अच्छी नहीं होती खामोशी ( Achi nahi hoti khamoshi )   चुप्पी साधे क्यों बैठे हो, गायब क्यों सारी गर्मजोशी। विद्वानों की सभा भरी, अच्छी नहीं लगती खामोशी। कहां गए वक्तव्य सुहाने, कहां वो कहानी नई नई। गीतों की रसधार कहां वो, मधुरम बातें कहां गई। मौन साधने वालों सुन लो, बाधाओं व्यवधानों सुन लो‌।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *