काल

काल | प्रेरक कहानी

एक मनुष्य शहद बेच रहा था । उसने शहद से भरी उंगली को दीवार से पोछ लिया। दीवार पर शहद लगने की देर थी कि उसकी खुशबू पाकर एक मक्खी उस पर आ बैठी और आंखें बंद करके शहद खाने लगी।

अभी शहद खा ही रही थी कि एक छिपकली ने देख लिया कि यह तो मेरा शिकार है। उसने झटपट मक्खी को शहद समेत खा लिया। उस दुकानदार ने बड़े प्यार से एक बिल्ली पाल रखी थी।

बिल्ली छिपकली पर झपटी और उसको एक ही बार में खा गई । पास ही एक ग्राहक का कुत्ता खड़ा था, उसने बिल्ली पर हमला करके उसको मार डाला। दुकानदार को बहुत गुस्सा लगा।

उसने अपने नौकर से कहा, “मारो कुत्ते को।” उन्होंने डंडे मार-मारकर कुत्ते को मार डाला। कुत्ता पास ही खड़े ग्राहक का था। उस ग्राहक को बहुत गुस्सा आया । दुकानदार पर टूट पड़ा, दोनों आपस में लड़ने लगे।

दुकानदार के साथ उनके नौकर थे और ग्राहक के साथ बहुत से लोग खूब घमासान लड़ाई हुई और दोनों आदमी अधमरे हो गए। काल का चक्र घूमता रहता है, पता नहीं कब किस पर आ जाए। इसलिए सावधान होने की जरूरत है। इस संसार से जाएं लेकिन अच्छा कर्म करके जाएं।


दिनेंद्र दास
कबीर आश्रम करहीभदर
अध्यक्ष, मधुर साहित्य परिषद् तहसील इकाई बालोद,
जिला- बालोद (छत्तीसगढ़)

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • क्योंकि वो मां थी | Kahani Kyonki wo Maa Thi

    घर में सन्नाटा छाया हुआ था। सभी एक दूसरे का मुंह देख रहे थे। कोई किसी से कुछ बोल नहीं रहा था । अब क्या होगा? ऐसा क्यों किया ? जैसे विचार सबके मन में आ जा रहे थे। बात दरअसल यह थी कि मनीष ने कर्ज ले लिया था । कर्ज लेते समय घर…

  • बूंद जो सागर से जा मिली | Prem ki Kahani

    सायंकल का वक्त गोधूलि बेला में सूरज की लालिमा वातावरण में मिलकर चलने की तैयारी में है। फूलों की सुगंधों से चारों ओर का माहौल मदमस्त हो रहा है। ऐसे में पवन देव ने भी कृपा की मंद मंद मधुर हवाएं चलने लगी तो साथ ही वर्षा की टप टप करती बूंदे भी पड़ने लगी…

  • नाग पंचमी लघुकथा | Nag Panchami Laghukatha

    एक बार एक सांप गिरजाघर में चला गया और वहां लोगों ने उसे देखा तो भगदड़ मच गयी। किसी प्रकार से वह अपनी जान बचाकर एक बिल में घुस गया। वह बहुत डर गया था। एक दिन वह फिर बाहर निकला तो वह एक मस्जिद में घुस गया। लोगों ने जब देखा तो उसे खदेड़…

  • शरारती हाथी और गौरैया का घोंसला

    शरारती हाथी और गौरैया का घोंसला ( पंचतंत्र की कहानियां ) बहुत साल पहले की बात है। एक बड़े से घने जंगल में सभी पशु, पक्षी और जानवर मिलकर रहते थे। जंगल में एक बड़े से पेड़ पर एक गौरैया का जोड़ा भी घोसला बना कर रहता था। गौरैया ने अपने घोंसले में अंडे दिए…

  • मनोज की शादी

    राम अवतार जी एक कॉलेज में चपरासी के पद पर कार्यरत थे। वे प्रातः 4 बजे उठकर दैनिक क्रियाकलापों से निवृत होकर, नहा धोकर, साइकिल से 2 किलोमीटर दूर नियमित महादेव जी के मंदिर पर जल चढ़ाने जाते थे। भगवान की पूजा-अर्चना करके माथे पर एक बड़ा सा पीला-लाल रंग का टीका लगाते थे और…

  • झांसा

    दुकान पर सामान खरीदने आए 9 वर्षीय बच्चे ने किराना स्टोर पर पान मसाले की लड़ी लटकी हुई देखकर दुकानदार चंदू से पूछा:- “अंकल जी, यह क्या है? क्या कोई खाने की चीज है?” “बेटा यह सुपारी है। इसको मीठी सुपारी भी कहते हैं। खाने में बहुत टेस्टी होती है। इसमें शौंप, मिश्री, छुआरा, गोला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *