देश हमारा है

देश हमारा है ( गीत )
*


देश हमारा है, सरकार हमारी है,
क्यों न निभाई, हमने जिम्मेदारी है?
*
नियम व्यवस्था का पालन हम नहीं करें,
दोष गैर पर निज, दोषों का नहीं धरें।
खुद क्या बेहतर कर सकते हैं, वही करें।
सोचें त्रुटियाँ कितनी कहाँ सुधारी हैं?…
*
भाँग कुएँ में घोल, हुए मदहोश सभी
किसके मन में किसके प्रति आक्रोश नहीं?
खोज-थके, हारे पाया सन्तोष नहीं।
फ़र्ज़ भुला, हक़ चाहें मति गई मारी है…
*
एक अँगुली जब तुम को मैंने दिखलाई।
तीन अंगुलियाँ उठीं आप पर, शरमाईं
मति न दोष खुद के देखे थी भरमाई।
सोचें क्या-कब हमने दशा सुधारी है?…
*
जैसा भी है तन्त्र, हमारा अपना है।
यह भी सच है बेमानी हर नपना है।
अँधा न्याय-प्रशासन, सत्य न तकना है।
कद्र न उसकी जिसमें कुछ खुद्दारी है…
*
कौन सुधारे किसको? आप सुधर जाएँ।
देखें अपनी कमी, न केवल दिखलायें।
स्वार्थ भुला, सर्वार्थों की जय-जय गायें।
अपनी माटी सारे जग से न्यारी है …

संजीव सलिल

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • मनभावन | Manbhawan

    मनभावन ( Manbhawan ) मनभावन प्रतिबिम्ब तुम्हारे ,जब सुधि में उतराये हैं ।पाँव तले कंटक भी हों यदि हम खुलकर मुस्काये हैं ।। क्या दिन थे वे जो कटते थे लुकाछिपी के खेलों मेंबन आती थी अनायास जब मिल जाते थे मेलों मेंचूड़ी ,कंगन ,बिंदिया, गजरा देख-देख हर्षाये हैं ।।मनभावन ————— बागों में हर दिवस…

  • चैत्र नवरात्र भक्ति धारा | Kushmanda Mata par Kavita

    चैत्र नवरात्र भक्ति धारा ( Chaitra Navratra Bhakti Dhara )    अष्ट भुजाओं वाली आओ, सिंह सवार हो माता। धनुष बाण कमंडल, शोभित हे कुष्मांडा माता। नवदुर्गा स्वरूप चतुर्थ, सर्व सुख दायिनी माता। दिव्य ज्योति आलोक प्रभा, तेज तुम्हीं से आता। सिंह सवार हो माता उत्साह उमंग भरने वाली जीवन में आनंद भरो। जग कल्याणी…

  • प्रेरणा गीत | Inspirational Song in Hindi

    प्रेरणा गीत ( Prerna Geet )   कदम से मिलाकर कदम जो चलोगे, सफलता कदम चूम लेगी। डर के अंधेरों से निकलोगे बाहर, विफलता तुम्हें छोड़ देगी। चिंता करो न कि कैसे ये होगा, समाधान ये न करेगी। चिंतन करो कि करेंगे ये ऐसे, नई राह सुबह मिलेगी। कदम से मिलाकर कदम….. समय ये कठिन…

  • यह दिलकशी तुम्हारी | Yeh Dilkashi Tumhari

    यह दिलकशी तुम्हारी ( Yeh Dilkashi Tumhari ) दिल को लुभा रही है यह दिलकशी तुम्हारी।नींदें चुरा रही है यह दिलकशी तुम्हारी। यह चांद सी जवानी यह ज़ाफ़रानी रंगत।फिर उसपे ओढ़नी की यह आसमानी रंगत।सच पूछिए तो जानू रह-रह के मेरे दिल में।हलचल मचा रही है यह दिलकशी तुम्हारी।नींदें चुरा रही है यह दिलकशी तुम्हारी।…

  • थोड़ा सा | Geet Thoda Sa

    थोड़ा सा ( Thoda Sa ) थोड़ा सा अखबार पढ़ा फिर , बैठ गया तह करके . जो भी मुँह में आया मुखिया , चला गया कह करके . बाएँ – दाएँ देखा उसने , हँसी खोखली हँसकर . निकल गई ज्यों कील जिगर से, कुछ अंदर तक धँसकर . मुख पर थोड़ा दर्द न…

  • भरोसा और प्यार संजीवनी बूटी | Geet Bharosa aur Pyar

    भरोसा और प्यार संजीवनी बूटी ( Bharosa aur pyar sanjeevani booti )    खुद पर रख भरोसा प्यारे पथ में प्यार लुटाता जा मन के विश्वास से जग में नर पौरुष दिखलाता जा पथ में प्यार लुटाता जा हर रिश्तो में जान फूंक दे बिगड़े बनते काम सभी हर राहें आसान हो जाती यश वैभव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *