चुनाव फिर से आ गया | Chunav

चुनाव फिर से आ गया

( Chunav phir se aa gaya )

 

मतदान करने जरूर जाना
चुनाव फिर से आ गया ।
अब करना न कोई बहाना
चुनाव फिर से आ गया ।

सही व्यक्ति को पहले चुन लो ।
गुण सारे तुम उसके गुन लो ।
फिर उस पर मुहर लगाना ।
चुनाव फिर से आ गया ।

अधिकार का सही उपयोग करो तुम ।
दोष किसी पर भी न धरो तुम ।
युवावो को भी सिखलाना
चुनाव फिर से आ गया ।

जिसके लिये तुम्हे मिलती छुट्टी ।
पी लो सही मतदान की घुट्टी ।
पड़ोसियों को भी साथ लाना
चुनाव फिर से आ गया ।

लालच में तुम किसी के न आना।
वोट अनमोल बेमोल न देना ।
सब्जबागो से न भरमाना
चुनाव फिर से आ गया ।

देश को विश्व में मान दिलाये।
सेना की जो शान बढ़ाये ।
उसको ही तुम आजमाना ।
चुनाव फिर से आ गया ।

चुनाव फिर से आ गया
चुनाव फिर से आ गया
अब करना न कोई बहाना
चुनाव फिर से आ गया ।

 

आशा झा
दुर्ग ( छत्तीसगढ़ )

यह भी पढ़ें :-

श्री लाल बहादुर शास्त्री | Shri Lal Bahadur Shastri

Similar Posts

  • निर्मल मन के दर्पण में | Geet nirmal man ke darpan mein

    निर्मल मन के दर्पण में ( Nirmal man ke darpan mein )   पल रहे भाव अनुपम निर्मल मन के दर्पण में। सद्भावों की गंगा बहती प्रेम सुधारस अर्पण से। भाईचारा स्नेह बाटो भरो अनुराग आचरण में। विनय शील आभूषण है रहे नर हरि शरण में। निर्मल मन के दर्पण में मन मंदिर में करुणा…

  • मुह़ब्बत | Muhabbat

    मुह़ब्बत ( Muhabbat ) न हीरों की खानें,न पन्नों के पर्बत। मुह़ब्बत से बढ़ कर नहीं कोई दौलत। बिना इसके कुछ भी नहीं ज़िन्दगी में। न हो यह तो क्या लुत्फ़ है बन्दगी में। यही चैन देती है हर इक नज़र को। इसी से चमकती है इन्सां की क़िस्मत। मुह़ब्बत से बढ़कर नहीं कोई दौलत।…

  • नये दिनमान भाग्य हमारे | Geet Naye Dinman Bhagya Hamare

    नये दिनमान भाग्य हमारे ( Naye dinman bhagya hamare )   किस्मत के तारे दमके, खुल गये भाग्य के द्वार। बदल रहे दिनमान हमारे, स्वागत करते बारंबार। स्वागत करते बारंबार खुल रहे तकदीर के ताले, खुशियों की चली बयार। जीवन में उमंगे आई, खिला गुलशन हुआ गुलजार। खिल जाए फूलों की राहें, बरसे प्रेम सुधा…

  • आया सावन झूम के | Geet Aya Sawan Jhoom Ke

    आया सावन झूम के ( Aya Sawan Jhoom Ke ) ( 1 )    इठलाता बल खाता आया झूमता मदमाता आया। झूम झूमकर सावन आया हरियाला सावन हर्षाया। आया सावन झूम के लहर लहर लहराता सा रिमझिम रिमझिम बरखा लाया। उमड़ घुमड़ छाई बदरिया अंबर में बादल घिर आया। फूल खिले चमन महकाया बहारों ने…

  • कंचन काया | Geet Kanchan Kaya

    कंचन काया ( Kanchan Kaya ) संयम के आधारों से अब ,फूटे मदरिम फव्वारे हैं कंचन काया पर राम क़सम, यह नैना भी कजरारे हैं तेरे नयनों में मचल रही, मेरे जीवन की अभिलाषा कुछ और निकट आ जाओ तो,बदले सपनों की परिभाषा है तप्त बदन हैं तृषित अधर,कबसे है यह तन मन प्यासा ।।…

  • जलाना एक दीपक

    जलाना एक दीपक ( माधव मालती छंदाधारित गीत ) देहरी पर आज अंतस के जलाना एक दीपकफेर कूची द्वेष पर तुम जगमगाना एक दीपक। घर तुम्हारा रौशनी से झिलमिलाता ठीक है येपर्व खुशियों के मनाता गीत गाता ठीक है येद्वार अंधेरा पड़ोसी का अगर है व्यर्थ है सबसामने कोई विकल तो हर्ष का कुछ अर्थ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *