Dil Chune wali Shayari

दिल में शोले उठे हैं यहां | Dil Chune wali Shayari

दिल में शोले उठे हैं यहां

( Dil mein shole uthe hai yahan ) 

 

इश्क में लुट चुके है यहां
दिल में शोले उठे हैं यहां

घेर ली है ज़मीं कांटों ने
फूल कब खिल सके हैं यहां

सब फरेबी निकलते हैं लोग
सोच से सब परे हैं यहां

दौलतें शोहरतें देखकर
लोग इज़्ज़त करे हैं यहां

बोझ ढोते हुए भीड़ का
रास्ते थक चुके हैं यहां

चंद पल में बदलते हैं सुर
लोग सब दोगले हैं यहां

काम आयेंगे मरहम नहीं
ज़ख्म इतने लगे हैं यहां

खून करते हुए अब भला
हाथ कब कांपते हैं यहां

ज़ुल्म पर बोलता कौन है
सब के सब मर चुके है यहां

सोच फैसल हुई क्यों बुरी
हम यही सोचते हैं यहां

 

शायर: शाह फ़ैसल मुजफ्फराबादी
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)
यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/poem-on-mandir-masjid/

Similar Posts

  • गलतफ़हमी रही हरदम | Galatfehmi Shayari

    गलतफ़हमी रही हरदम ( Galatfehmi rahi hardam )    हमारी मानते वो ये गलतफ़हमी रही हरदम बरतने में उन्हें दिल में मिरे नर्मी रही हरदम। जफ़ा करके भी मैं उनका भरोसा जीत ना पाई मेरी ख़ातिर नज़र सरकार की वहमी रही हरदम। मुझे ले डूबी ये गफ़लत की बस मेरे रहेंगे वो मगर गैरों की…

  • दिसंबर गुज़रा

    दिसंबर गुज़रा तेरे वादे पे कहें क्या ऐ-सितमगर गुज़राराह तकते ही फ़कत अपना दिसम्बर गुज़रा जनवरी से ये नवम्बर का महीना है अबइतनी मुद्दत में इधर से न वो होकर गुज़रा काश वैसा ही गुज़र जाये महीना यह भीजितना रंगीन तेरे साथ सितम्बर गुज़रा शायरी करते हैं कहने को हज़ारों शायरमीर ग़ालिब सा न कोई…

  • यह जो उर्दू ज़बान है साग़र

    यह जो उर्दू ज़बान है साग़र मीर ग़ालिब की जान है साग़रयह जो उर्दू ज़बान है साग़र उर्दू सुनते ही ऐसा लगता हैगोया बंशी की तान है साग़र बेसबब आज हिंदी उर्दू मेंहो रही खींचतान है साग़र उर्दू को माँ कहो या तुम मौसीएक ही खानदान है साग़र मेरी ग़ज़लों में उर्दू के दम सेघुल…

  • झूठी बातों को फिर हवा देंगें

    झूठी बातों को फिर हवा देंगें   मौत को मेरी सब दुआ देंगें । झूठी बातों को फिर हवा देंंगें ।। बाद तेरे करूँ गिला मैं क्यूँ । प्यार दिल में तिरा दिखा देंगें ।। जो न खोजे कसूर है किसका । वे ही निर्दोष को सजा देंगें ।। तुम ही कर लो वफ़ा जरा…

  • सताया न कर | Sataya na Kar

    सताया न कर ( Sataya na Kar )   ज़ब्त रब का कभी आज़माया न कर बेवज़ह मुफ़लिसों को सताया न कर। है खफ़ा तो पता ये उसे भी लगे ख़ुद ब ख़ुद आदतन मान जाया न कर। रंजिशें दरगुज़र भी किया कर कभी तल्ख़ियां बेसबब यूं बढ़ाया न कर। तोड़ कर ख़्वाब ग़र तू…

  • उनसे उम्मीद कैसी | Unse Umeed Kaisi

    उनसे उम्मीद कैसी ( Unse Umeed Kaisi ) उनसे उम्मीद कैसी वफ़ा की जनाब।बात है जिनके लब पर दग़ा की जनाब। यार नाख़ुश हैं अग़यार भी हैं ख़फ़ा।कौन सी हम ने ऐसी ख़ता की जनाब। ठीक हो कर वही दिल दुखाने लगे।रात-दिन जिनकी हमने दवा की जनाब। जिसके शैदाई हैं एक मुद्दत से हम।यह है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *