Diwali Katha

दीवाली | Diwali Katha

कोमल के पिता आज बहुत परेशान थे क्योंकि आज ही उन्हें पता चला था कि कुछ ही दिनों बाद दीवाली का त्यौहार आने वाला है और अब उन्हें भी ये चिंता सताने लगी थी कि हाथ में पैसे तो हैं नहीं दीवाली मनाने के लिए खर्चों का इंतजाम कैसे करेंगे। जब उनकी लाडली बच्ची दूसरे बच्चों को नए कपड़े पहनते और पटाखे फोड़ते देखेगी तो उसका भी तो मन करेगा, जब दूसरों को मिठाई खाते देखेगी तो उसका भी जी ललचाएगा और मन ही मन वो अपने पिता और उनकी गरीबी पर रोएगी।

आज उन्हें अपनी मिल मजदूर की नौकरी जिससे अब तक उनका घर चलता आया था वो काम छोटा लग रहा था।
इसी तरह सोचते सोचते अपनी साइकिल को हाथ में थामे आज वो पैदल ही घर आ गए थे और उन्हें ऐसे पैदल चलकर आते देखकर कोमल की मां को चिंता हुई, उन्होंने पूछा…. क्यों जी आज पैदल ही आए साइकिल खराब हो गई क्या।

कोमल के पिता….नहीं आज ऐसे ही पैदल चलने को मन हुआ तो आ गया। कोमल की मां को बड़ा अजीब सा लगा कि दिन भर की काफी मेहनत के बाद भी कोई इंसान भला पैदल चलना क्यों चाहेगा।

दूसरे दिन काम पर जाते वक्त कोमल के पिता अपनी पत्नी को बोल गए कि आज से वो दोनों शिफ्ट पर काम करेंगे, इस पर जब उसने कहा कि ऐसे में आराम कब करोगे तो उन्होंने मिल में काम ज्यादा होने का बहाना बना दिया, लेकिन कोमल की मां समझ गई की ये सब सामने आ रही दीवाली के इंतजाम के लिए है, सबकुछ जानकर भी वो कुछ बोल नहीं पाई क्योंकि अपने परिवार की तंगहाली से वो भी वाकिफ थी।

अब दीवाली त्योहार आने तक कोमल के पिता ने जी तोड़ मेहनत की और दीवाली के इंतजाम के लिए रात दिन एक कर दिया, कुछ दिन बाद आखिर त्यौहार का दिन आ गया और आज काफी दिनों के बाद कोमल के पिता घर में थे।

दीवाली मना रहे बच्चों को देखकर दोनों पति पत्नी बहुत खुश हो रहे थे, कोमल की मां बोली… सुनो जी अब तो दीवाली मन गई अब आप एक ही शिफ्ट में काम करना हम जैसे तैसे गुजारा कर लेंगे लेकिन ऐसे रात दिन काम करने से आपकी तबियत खराब हो गई तो हमारा क्या होगा जरा सोचिए।

अपनी पत्नी के इस सवाल पर मुस्कुरा कर जवाब देते हुए कोमल के पिता अपनी पत्नी से….जरा देखो कोमल कितनी खुश है अपने दोस्तों के साथ कैसे खुश होकर फुलझड़ी और अनार जला रही है, नए कपड़ों में कितनी सुंदर लग रही है मेरी बच्ची उसकी खुशी देखकर ही मेरी दीवाली पूरी हो गई, मैं अपनी गरीबी के कारण उसकी खुशियां छीनना नहीं चाहता था।

अपने पति के मुंह से ये शब्द सुनकर उसकी पत्नी भी मुस्कुराकर कभी अपने पति को तो कभी दीवाली मना रही अपनी बेटी कोमल को देखती और मन ही मन प्रार्थना करती कि हे लक्ष्मी माता हम गरीबों पर भी कृपा करना, ज्यादा नहीं तो बस इतनी कृपा करना की हमारा जीवन सुखमय बीते और किसी चीज के लिए हमें दूसरों का मुंह ताकना या मन मारना न पड़े।

काश समृद्ध एवं सम्पन्न वर्ग के लोग इनके जैसे गरीबों और निर्धनों को कुछ सहायता करें तो इन बेचारों को जान हथेली में रखकर रात दिन काम करने पर मजबूर नहीं होना पड़ता और ये भी खुशियों भरी दीवाली मना पाते।

 

रचनाकार  –मुकेश कुमार सोनकर “सोनकर जी”
रायपुर, ( छत्तीसगढ़ )

यह भी पढ़ें :-

ख़ुशी | Laghu Katha Khushi

Similar Posts

  • अछूतो का भगवान | Kahani Achuto ka Bhagwan

    चारों तरफ मैले कुचैले कपड़े पहने बच्चे दिखाई दे रहे थे । बदबू ऐसी आ रही है कि एक-दो मिनट बैठना मुश्किल है । कैसे रहते होंगे ये लोग ? क्या लोगों की जिंदगी ऐसे भी हो सकती है ?जहां जानवर भी ना रहना चाहे वहां मनुष्य रह रहे हैं। सुरेश को आज नींद नहीं…

  • पुण्य

    केशव अपने शिक्षक साथियों के साथ बस से रामेश्वरम मंदिर घूमने जा रहे थे। रास्ते में एक टी पॉइंट (Tea Point) पर बस रोककर ड्राइवर बोला- “हम इस टी पॉइंट पर 15 मिनट रुकेंगे। आपको जो खाना-पीना है, खा लीजिए। टॉयलेट होकर आना हो तो हो आइये। इस समय दोपहर का 1:00 बज रहा है।…

  • जिंदगी की लघु कहानी

    जीवन में जिंदगी जीना उतना आसान भी नहीं है हर एक मोड़ पर नाना तरह की चुनौतियां, सुरसा की तरह मुंह खोल खड़ी रहती है। जीवन को चलते-चलते राहों में हर किसी से सामना करनी पड़ती है। कभी आंधी, तूफान, सुनामी जैसा लहरों से भी सामना जिंदगी को ,हर पल एक नया जंग, नया संघर्ष…

  • एक अजनबी के साथ सुनहरा सफ़र

    मैं एक कंपनी में कार्यरत था, जो मेरे घर से सिर्फ १० किलोमीटर दूर थी. बारिश और बिजली अपना रंग दिखा रही थी,११ बज चुके थे, कंपनी की लाइट बहुत देर से नहीं थी,सब काम ठप्प। सभी लोग परेशान, मैंने मेंटिनेंस अभियंता को फ़ोन किया, फ़ोन पर उधर से बड़ा ही असंतुष्ट जवाब था, तुम्हें…

  • सकारात्मक सोच

    सर्द अंधेरी रात थी। रात के दस बज रहे थे। सुनसान सड़क पर…घर पहुंचने की जल्दी में नितिन तेजी से बाइक चलाकर सरपट चला जा रहा था। रास्ते में एक पुल के ऊपर चढ़ते समय अचानक उसकी बाइक सड़क पड़े हुए एक बड़े से पत्थर से टकरा गयी। नितिन अपना संतुलन खो बैठा और बाइक…

  • चुहिया की शादी

    चुहिया की शादी ( पंचतंत्र की कहानी )   गंगा के तट पर तपस्वियों का एक समूह रहता था। जहां पर बहुत सारे सन्यासी/तपस्वी गंगा के तट पर तप किया करते थे। उनमें से एक सन्यासी थे – याज्ञवलक्य। एक बार महाऋषि गंगा नदी में खड़े होकर प्रार्थना कर रहे थे, तो अचानक से एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *