Diwali shubh kamna

दीपावली शुभकामना | Diwali shubh kamna

दीपावली शुभकामना

( Deepawali shubh kamna )

 

सम्बन्धों के दीप जलाये
तुमने देकर प्यार
मेरे घर आँगन में करते
रहे सदा उजियार !

 

सारे जीवन यह अपनापन
बना रहे हममें
दुनिया को बाँटें हम मिलकर
खुशियों के उपहार !

 

अनजाने अनचाहे जो भी
आयें अब अवरोध
अपने विश्वासों से उन पर
पा लेना अधिकार !

 

सूने पन बेगाने पन के
मिटें अन्धेरे आयें
स्नेहों की अपने पन की
दीवाली सौ बार !

 

जितने जैसे जो भी मन में
हैं संकल्प बने
सबको अपनी आत्मशक्ति से
कर पाओ साकार !

 

केवल घर आलोकित करने
तक मत सीमित रहना
मीत ! हमें जगमग करना है
यह सारा संसार !

 

जलें तुम्हारे दीपक बन कर
सूरज चन्दा तारे
धरती और ” आकाश ” सभी पर
करो नये उपकार !

 

दीपोत्सव पर्व पर ईश्वर सेआप और
आपके प्रियजनों को सुख समृद्धि
और सौभाग्य की नई आभाओं के
आलोक मिलने की शुभ कामनाएं।

 

कवि : मनोहर चौबे “आकाश”

19 / A पावन भूमि ,
शक्ति नगर , जबलपुर .

482 001

( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

यह पावन पन्द्रह अगस्त है |15 August par Geet

Similar Posts

  • मिट्टी के बर्तन | Mitti ke bartan par kavita

    मिट्टी के बर्तन ( Mitti ke bartan )   अपनें परिवार का एक हौंसला हूँ में, कैसे कह दूँ दोस्त थकने लग गया में। मेरी पूरी उम्र निकल गई इस मिट्टी में, नई आकृति देने और बर्तन बनाने में।। हम भी पुतले है इस धरा पर मिट्टी के, आखिर में मिलना ही है इसी मिट्टी…

  • बचपन लौटा दो | Kavita Bachpan lauta do

    बचपन लौटा दो ( Bachpan lauta do ) मुझे मेरा बचपन लौटा दो, बालपन का पौधा महका दो, आंगन की किलकारियां गुनगुना दो, दादी की पराती सुना दो, मां का आंचल ओढ़ा दो, पापा के खिलौने ला दो, बैग का बोझ घटा दो, कागज का नाव तैरा दो, कान्वेंट से गुरुकुल पहुंचा दो । एकलव्य…

  • लेखक | Lekhak

    लेखक ( Lekhak )    सत्य का समर्थन और गलत का विरोध ही साहित्य का मूल उद्देश्य है कहीं यह पुष्प सा कोमल कहीं पाषाण से भी सख्त है कहीं नमन है वंदन है कहीं दग्ध लहू तो कहीं चंदन है मन के हर भावों का स्वरूप है साहित्य हर परिस्थितियों के अनुरूप है साहित्य…

  • शिक्षा का आधार | Kavita Shiksha ka Aadhar

    शिक्षा का आधार ( Shiksha ka Aadhar )   इल्म की रौशनियाँ जग में जो फैलाते हैं, ज़िन्दगी जीने का गुर जो हमें सिखाते हैं, लड़खड़ाहती है , जब भी ज़ुबाने हमारी, शिक्षक ही हर्फ-बा-हर्फ हमको रटाते हैं, अलिफ़ से अल्लाह की पहचान कराते, गीता बाईबिल में , ख़ुदा वही दिखाते हैं, वालिदैन का दुनिया…

  • Diwali ki Kavita | मिट्टी के पावन दीये

    मिट्टी के पावन दीये ( Mitti ke pavan diye )   आओ जलाएं दीपक हम मिट्टी के पावन दीये। रोशनी से जगमगाए घर आंगन सब कोने प्रिये। देते ये संदेश हमको मिट्टी से सदा जुड़े रहने का। दीपक बन रोशनी देना सुख-दुख सब सहने का। जगमग दीपों की कतारें आई दिवाली लक्ष्मी द्वारें। पूजन थाल…

  • रब की अदालत

    रब की अदालत   1. वो मजलूमों को बेघर कर बनाया था अलीशां मकां यहां, गरीब,लचारों की बद्दुवा कबूल हो गई रब की अदालत में वहां अब बरस रहा बद्दुवाओं का कहर देखो , जमींदोज हो रहा अलीशां मकां यहां। 2.     हुआ घमंड जब-जब वो गिराते रहे बार-बार, हुआ तालीम, परोपकार जब-जब उन्हीं दुवाओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *