Zindagi Par Kavita

दो घड़ी ठहर जा जिंदगी | Zindagi Par Kavita

दो घड़ी ठहर जा जिंदगी

( Do ghadi thahar ja Zindagi

 

हो रही बरसात प्रेम की, नेह दिलों में छा गया।
सबसे हिलमिल जीने का, हमें सलीका आ गया।

 

मधुर प्रीत की वजे बांसुरी, कर लूं थोड़ी बंदगी।
दीप जला मनमंदिर में, दो घड़ी ठहर जा जिंदगी।

 

मुसाफिर मंजिल का, मनमौजी मुस्काता जाऊं।
जीवन एक संघर्ष यात्रा, गीत गुनगुनाता जाऊं।

 

दूर तलक रोशनी आये, जीवन में खुशियां चंदगी।
नेह के मोती लुटा लूं ,दो घड़ी ठहर जा जिंदगी।

 

एक मिसाल दुनिया में, करूं चुनौती का सामना।
बड़े बुजुर्ग लाचार मिले, बढ़कर हाथ थामना।

 

कोई कहर का मारा हो, रखना थोड़ी दिल्लगी।
जा मिलूं उन अपनों से, दो घड़ी ठहर जा जिंदगी।

 

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

Poem on truth of life in Hindi | सुख दुख सब मन की माया

Similar Posts

  • तुम तो | Tum to

    तुम तो ( Tum to )   कौन सा काम कब करना है यही तो फ़ैसला नहीं होता तुम से यही तुम्हारी उलझन का सबब है और कमज़ोरी भी नाँच रही हैं आज बहारें महकी हुई हैं सभी दिशाएँ हंसने का मौसम है और तुम तो रोने बैठ गई हो बादल घिरे हैं बारिश का…

  • हैप्पी बर्थडे | Happy Birthday par Kavita

    हैप्पी बर्थडे सेलिब्रेट ( Happy birthday celebrate )    घर-परिवार और रिश्तेदारों ने किया हमें विश, लो जी आ गया फिर हमारा भी जन्म-दिवस। बनवाकर लाये इस रोज़ बड़ा सारा एक कैक, उजियारा था चारो तरफ़ बरसे धनाधन किश।। जीवन का एक वर्ष हमारा हुआ इसदिन कम, मोमबत्ती बुझाकर काटे है कैक झूमकर हम। जगमग…

  • चमत्कारी करणी माता | Karni Mata

    चमत्कारी करणी माता ( Chamatkari karni mata )    जगत जननी जगदम्बे का अवतार जिसे कहा जाता, देवी-हिंगलाज के अवतार रुप में जिन्हें पूजा जाता। समाज के सारे वर्गों में इनकी मान्यता बताया जाता, करणी जी महाराज के रूप में इनको जाना जाता‌।। बीकानेर के राठौड़ राजवंश की आराध्य कहां जाता, जिसका स्थापना-विस्तार में माॅं…

  • विद्यार्थी | Vidyarthi

    विद्यार्थी ( Vidyarthi )    तैयारियां करते रहो इम्तिहानों की दौड़ भी तो लंबी है जिंदगी की और है वक्त बहुत कम जिम्मेदारियों का साथ ही बोझ भी तो है… बिके हुए हैं पर्यवेक्षक भी तिसपर , चिट भी है और की जेब मे आपके हालात का मोल नही यहां प्रतिस्पर्धा के इस जंग मे…

  • सही मतदान | Matdan

    सही मतदान ( Sahi Matdan ) ( 2 ) शुचिता के प्रसून खिले,सजग सही मत प्रयोग से मतदान लोकतंत्र व्यवस्था, हर मतदाता परम अधिकार । उत्तम नेतृत्व चयन परम, अवांछित सदैव प्रतिकार । राष्ट्र निर्माण सक्रिय भागिता, उज्ज्वल भविष्य कल्पना योग से । शुचिता के प्रसून खिले, सजग सही मत प्रयोग से ।। जाति धर्म…

  • जिंदगी में इस क़दर बेबसी है | Bebasi Shayari

    जिंदगी में इस क़दर बेबसी है ( Zindagi mein is qadar bebasi hai )    यूं तो मेरे पास हर इक ख़ुशी है जिंदगी में फ़िर भी कोई कमी है साथ देना दोस्तों का हमेशा रोज़ अम्मी बात ये कह रही है बात किससे अब कहे दिल की अपने ये जहां मेरे लिये अजनबी है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *